ई-ज़िला प्रबंधक ने परिवार सहित किया मतदान, डीईओ पी.के. भटनागर ने तपकरा मतदान केन्द्र में किया मतदान, ली सेल्फी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन के इस महा पर्व में जिले के सभी मतदाता अपनी-अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आमजन, दिव्यांग, बुजुग, महिला सहित निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी भी अपने मतदान के कर्तव्यों को भली-भांति निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कार्यालय में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात ई-जिला प्रबंधक श्री निलांकर वासु ने भी मतदान केन्द्र पहुंच कर अपना मतदान किया और सभी से मतदान करने की अपील की। डीईओ पी.के. भटनागर ने तपकरा मतदान केन्द्र में किया मतदान, सेल्फी ली और सभी से मतदान करने की अपील की जशपुरनगर…

Read More

मतदान केन्द्रों में बनाए गए हैं बेहद आकर्षक सेल्फी जोन, नागरिकों ने ली जमकर सेल्फियॉ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वीप नोडल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जश-प्रण जिले में वृहद स्तर पर चलाया गया। शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न नवाचार भी किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सेल्फी जोन भी बनाया गया हैं। प्रिटेंट प्लेक्स से बने चौकोर सेल्फी जोन बेहद आकर्षक लग रहे हैं। जिस पर प्रेरक वाक्य मेरा वोट मेरी ताकत, मैने भी किया वोट, क्योंकि हर एक वोट जरूरी होता है लिखा हुआ है।…

Read More

दिव्यांग मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा खासा उत्साह : कोई व्हीलचेयर से, कोई रिश्तेदारों तो कोई स्वयं सेवकों व समाजसेवियों की मदद से पहुंचा मतदान केन्द्र.

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज मतदान दिवस को सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ वोट देने के लिए मतदान केन्द्रों में आ रही है। दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं की तस्वीरें भी आ रही है। ग्राम पंचायत खोगा में दिव्यांग मतदाता भरत ने और मतदान केन्द्र मटपहाड़ में दिव्यांग केशव यादव ने वोट डाला। एक और तस्वीर विधानसभा कुनकुरी के मतदान केन्द्र पकरीकछार से आ रही है जहां दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता स्काडट गाईड के बच्चों…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर  के घर आजा संगी कार्यक्रम का हुआ असर, मतदान के लिए घर आये मतदाता

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल के निर्देश और स्वीप नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में किए गए मतदाता जागरूकता अभियान जश- प्रण के तहत मतदाता जागरूकता रैली, विद्यालय एवं महाविद्यालय में कराई गई विभिन्न गतिविधियों, आमंत्रण और घर आजा संगी आदि कार्यक्रम चलाया गया। पलायन किए मतदाताओं के लिए चलाए गए घर आजा संगी कार्यक्रम में पूरे जिला प्रशासन ने फोन करके घर आकर मतदान करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस आमंत्रण का असर जिले के निवासी मतदाता जो बाहर…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक, संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने पहुंच रही है महिलाओं की भीड़

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले की तीनों विधानसभा सीटो में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन मतदान केन्द्रों की खास बात यह है कि ये पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित हैं। इनमें मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं है। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ संगवारी मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए आ रही है।   उल्लेखनीय है कि यह विशेष बूथ महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। सभी संगवारी मतदान…

Read More

जशपुर : तीन मतदान केन्द्रों को दिव्यांगकर्मी कुशलता पूर्वक किए संचालित.

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान केन्द्र में सुबह से ही मतदाता हाथ में पर्ची लिए लाइन में लगकर अपने मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। वोट देने आए मतदाताओं ने बताया कि इस बार उनका मतदान करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। मतदान केन्द्र बहुत ही आकर्षक और सुन्दर लग रहा है। दिव्यांग केन्द्र में मतदाता मतदान कर बहुत खुश दिखाए दिए। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सुबह…

Read More

जशपुर : नव दंपति के जोड़े मतदान करने पहुंचे मतदान केन्द्र

किया मतदान, लिया सेल्फी और मतदान करने दिया संदेश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर विधानसभा के विकासखण्ड मनोरा में बनाए गए मतदान केन्द्र माडो पहुंचकर नव दंपति जोड़े योगेश खाखा पत्नी करिश्मा खाखा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने सेल्फी  जोन में जाकर सेल्फी ली और सभी को मतदान कराने का संदेश दिया। मरियमटोली माडो के रहने वाले योगेश खाखा 27 वर्ष के है, जबकि उनकी पत्नी करिश्मा 24 वर्ष की है। दोनों का विवाह हाल ही में हुआ है। उन्होंने बताया कि विवाह…

Read More

तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां अब विलुप्ति की कगार पर, राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव – विष्णु देव साय.

कांग्रेस में होता है नारियों का अपमान, तंदूर कांड इनके ही नेता ने किया. प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं हम. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/बगिया/कुनकुरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर के वास्तु पर सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने कहा कि ये राम विरोधी लोग हैं, जो कुछ भी बोलते हैं। इन्होंने तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा…

Read More

रायगढ़ कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान, मतदान की तस्वीरें शेयर कर किये मतदाताओं से की वोट करने की अपील…!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 18वीं लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ लोकसभा के लिये आज सुबह वोटिंग निर्धरित समय पर प्रारंभ हुई। जिले के कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने सुबह बालमंदिर मतदान केन्द्र में सहज आम वोटर्स की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया, जिसके बाद उन्होंने सेल्फी पाइंट में अमिट स्याही लगी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया। मतदान दिवस…

Read More

ब्रेकिंग : कुनकुरी में अचानक बदला मौसम, चलने लगी तेज हवाएं, मतदान के बीच शुरू हुई बारिश, छाया अंधेरा.

अचानक मौसम में आए बदलाव से मतदान के आंशिक रूप से प्रभावित होने की उत्पन्न हुई स्थिति. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत कुनकुरी नगर में चल रहे मतदान के बीच दोपहर लगभग 4:00 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाएं चलने लगीं। सड़कों पर धूल उड़ने लगी, दिन में ही अंधेरा छा गया। जिसके कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। मतदान केंद्र के टेंट भींग गए। मतदान में आंशिक रूप में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति निर्मित हो गई है।

Read More