कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव : कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ बन गया था अपराधगढ़

पीड़ित को और पीड़ित करती थी कांग्रेस सरकार : किरण देव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 जुलाई 2024/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन  को मुद्दाविहीन कांग्रेस का राजनीतिक प्रदर्शन बताया है। श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार में सबको न्याय मिलने की गारंटी है और सबको न्याय मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि सभी की मुकम्मल सुरक्षा का समुचित उपाय प्रदेश सरकार ने…

Read More

कांग्रेस का विधानसभा घेराव : बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, पुलिस के वाटरकेनन, लाठीचार्ज से अनेकों कार्यकर्ता घायल

हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित विधानसभा की ओर बढ़े समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 जुलाई 2024/ बिगड़ती कानून व्यवस्था और साय सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सरकार पर बड़ा हमला बोला। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित होकर विधानसभा की ओर बढ़े, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं बेरिकेट पर चढ़कर पुलिस के द्वारा लगाये गये अवरोध को तोड़कर आगे बढ़े। प्रदेश भर से…

Read More

पैराटैक्सोनॉमी एवं बायोडायवर्सिटी संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ : जैव विविधता के संरक्षण, संवर्धन व उचित प्रबंधन में मिलेगी मदद

जैव विविधता प्रबंधन समिति क्षेत्र के जीवविज्ञान में स्नातक छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण क्षेत्र में जीव जंतु एवं पौधों, वनस्पति प्रजातियों की पहचान करने, उनके औषधीय उपयोग को जानने में सहायक होगा यह प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 जुलाई 2024/ जैवविविधता से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य में ‘‘पैराटैक्सोनॉमी एवं जैवविविधता संरक्षण’’ हेतु 22 जुलाई से राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के कैम्पस में 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वनमंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश में जैव विविधता…

Read More

नेशनल हाईवे पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…. चोरी के अपराध में भेजे गए रिमांड पर.

आरोपियों से 01 एंड्रॉयड मोबाइल, डिजीटल घड़ी, मोटर सायकल, नकद ₹3,000 बरामद. गिरफ्तार आरोपी – (1) योगेश चौहान उर्फ गोलू पिता प्रदीप चौहान उम्र 26 साल     (2) चंद्रकांत बंजारे धनीराम बंजारे उम्र 32 साल.दोनों निवासी मिट्ठूमुडा राजीव नगर मिट्ठूमुडा थाना जूटमिल जप्त मशरूका – 01 नग एंड्रॉयड फोन, एक डिजिटल घड़ी, बैग, एक रेनकोट, एक टिफिन ₹3000 नगद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा SP 125 जुमला कीमत  ₹70,000 . समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 24 जुलाई 2024 | पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस को नेशनल हाईवे…

Read More

एक पेड़ मां के नाम : विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

कार्यक्रम में मंत्रीमंडल के सदस्य, नेताप्रतिपक्ष सहित विधायकगण भी लेंगे हिस्सा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार 25 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे राजधानी रायपुर के विधानसभा आवासीय परिसर में होने वाले ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त…

Read More

CRIME NEWS : महिला की आकस्मिक मृत्यु के मामले में पड़ोसी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज….जूटमिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

प्रेम संबंध के बाद शादी करने से इनकार पर क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या. जांच में मिले महिला के शारीरिक और मानसिक शोषण के साक्ष्य. समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 24 जुलाई 2024 | थाना जूटमिल के अंतर्गत महिला की आकस्मिक मौत के मामले में जूटमिल पुलिस द्वारा मर्ग जांच पर पड़ोसी युवक विजय खड़िया (उम्र 26 साल) के विरूद्ध महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला द्वारा 22…

Read More

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष अभियान : शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी, वाहन भी हुए जप्त.

दिनांक 23 जुलाई 2024 को सड़क मार्ग में शराब पी कर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर किया गया उनका वाहन जप्त. जप्त वाहनों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत. ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से चेकिंग करते हुए पकड़ा गया, शराब पी कर वाहन चलाने वाले चालकों को. समदर्शी न्यूज़. बलौदाबाजार-भाटापारा, 24 जुलाई 2024 | यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओं की…

Read More

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना : जशपुर जिले में सिलाई, राजमिस्त्री और बढ़ई का प्रशिक्षण हेतु हुआ काउंसलिंग

शासकीय आई.टी.आई. आरा में 07 दिवस का दिया जाएगा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ शासकीय आई.टी.आई. आरा में विगत दिवस प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत् हितग्राहियों को सिलाई, राजमिस्त्री और बढ़ई का प्रशिक्षण देने हेतु जिला कौशल विकास प्राधिकारण के सहायक संचालक और आईटीआई आरा के प्राचार्य की उपस्थित में काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को बताया गया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए 07 दिवस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतिदिन 500…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम मनोरा निवासी प्रतिमा पैंकरा का कुआं के पानी में डूबने से 05 नवम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के माता मुन्नी पैंकरा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने हेतु 6 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर  एक लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। जिस हेतु पात्र अभ्यार्थियों से 06 अगस्त .2024 तक आवेदन आमंत्रित हैं। पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www-tribal-cg-gov-in अथवा कार्यालय सहायक…

Read More