शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला – मटासी में शाला प्रवेश उत्सव के साथ आयोजित हुआ न्योता भोजन !

अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी बच्चे को पहनाई गई टोपी के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक के साथ चाकलेट, गुब्बारे भी किया गया भेंट. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : माध्यमिक शाला-मटासी में मुख्य अतिथि डीडीसी श्रीमती अनीता सिंह, विशिष्ट अतिथि बीडीसी श्रीमती काजल कुसवाहा, ‌भूतपूर्व बीडीसी एवं मंडल संयोजक श्री रामकृत नायक, संकुल प्राचार्य श्री बजरंग राम भगत एवं शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ नागवंशी एवं पालकगण की उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य…

Read More

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भाति इस वर्ष गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन संबंध में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तमाम तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के…

Read More

छत्तीसगढ़ विजन 2047: वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक, लोगों की आय बढ़ाने, एआई, आईटी सेवाओं में विस्तार पर मंथन

केन्द्रीय लॉजिस्टिक हब और औद्योगिक परिवहन अधोसंरचना विकसित करने पर जोर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : एआई और आईटी सेवाओं में विस्तार, केन्द्रीय लॉजिस्टिक हब बनाने, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने कौशल सुधार जैसे विषयों पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने गहन विचार-विमर्श किया। ’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने ”वाणिज्य उद्योग और अधोसंरचना विकास” विषय पर गठित वर्किंग समिति की द्वितीय बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नवा रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। वाणिज्य उद्योग और अधोसंरचना विकास से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर…

Read More

थाना सरकंडा के पुलिस सहायता केंद्र मोपका अंतर्गत सुने घर में घुसकर सिलसिलेवार चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में किया गया पेश.

आरोपी के कब्जे से 03 नग स्टील का नल का टोंटी, दो नग लोहे का सरिया किया गया जप्त, आरोपी शिवा ध्रुव उर्फ छोटू पिता राजेश ध्रुव उम्र 24 साल सकिन गोडपारा हनुमान मंदिर के पास मोपका. सुने घर में घुसकर करता था चोरी. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3 जुलाई 2024 को सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, प्रधान आरक्षक 1158 रविकांत भारद्वाज, आरक्षक 72 रमेश राठौर के साथ पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी…

Read More

जशपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, न्योता भोज का भी हुआ आयोजन

विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, नव प्रवेशी बच्चों को बांटी गई कॉपी-किताब और पेन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत विगत दिनों होने के बाद स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में  प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, जशपुर  में आयोजित प्रवेश उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमतीशांति भगत शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे गृह जिले जशपुर के प्रवास पर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में होंगे शामिल, शासकीय हाईस्कूल बगिया में होगा कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2024 का आयोजन जशपुर जिले के शासकीय हाईस्कूल बगिया में 05 जुलाई 2024 को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होगें। राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधारी के अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : पोड़ीपटकोना के पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तहसील कार्यालय मनोरा के प.ह.नं. 20 पोड़ीपटकोना के पटवारी देवानंद भगत को निलंबित कर दिया है। तहसील कार्यालय मनोरा के प.ह.नं. 20 पोड़ीपटकोना के पटवारी देवानंद भगत का निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से  किया गया। निलंबन पश्चात् कार्यालयीन पत्र  के द्वारा देवानंद भगत, पटवारी (निलंबित) के विरूद्ध आरोप पत्रादि जारी कर प्रत्युत्तर चाहा गया था जिसमें उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब से समाधानकारक नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल…

Read More

पंचायत विभाग और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की संचालक का जशपुर दौरा : पीएम आवास योजना, जनमन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजना के कार्यों से हुए अवगत

प्रियंका महोबिया, चंदन संजय त्रिपाठी ने किया विभिन्न ग्रामों का भ्रमण योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन संचालक  श्रीमती  चंदन संजय त्रिपाठी (आई.ए.एस.) एवं श्रीमती प्रियंका महोबिया (आई.ए.एस.) संचालक पंचायत विभाग  ने जिला जशपुर के बगीचा एवं मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। जहां  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में से प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामिण, राष्ट्रीय आजिवीका मिशन, 15वें वित्त व…

Read More

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी जगत राम को पशुधन विकास विभाग जशपुर में उपस्थित होने हेतु दिया जा रहा है अंतिम अवसर

15 दिवस के भीतर पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर में उपस्थित नहीं होने पर की जाएगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पशुधन विकास विभाग जशपुर के उप संचालक ने विभाग में पदस्थ ग्राम  चिकनीपानी के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी जगत राम को बिना सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के 28 अक्टूबर 2010 से आज दिनांक तक अनाधिकृत रूप से अपने कार्य से अनुपस्थित रहने, विभाग द्वारा कार्यालय के द्वारा कई बार उपस्थित होने एवं उपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण देने हेतु पत्र लिखे जाने तथा विभागीय पंजीकृत पत्रों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : जशपुर जिले से कक्षा 10वीं की छात्रा कु. मोना यादव और कु. उमा बरेठ को मिला सम्मान

‘नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ योजना के तहत बच्चों को दो-दो लाख रुपए के प्रदान किए चेक सीएम ने छात्रों को दीं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं बोले- आगे भी माता-पिता के साथ जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें मुख्यमंत्री आवास रायपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर के 13 बच्चों को  किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार के सुशासन में प्रदेश के श्रमवीरों के बच्चों का भविष्य संवर रहा है। आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनदर्शन की शुरुआत, प्रदेश के श्रमिकों…

Read More