समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 अगस्त, 2024/ ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत आज नवा रायपुर स्थित जेल मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना था। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जेल महानिदेशक श्री राजेश मिश्रा, जेल उपमहानिरीक्षक श्री एस एस तिग्गा सहित जेल मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें जेल महानिदेशक द्वारा कटहल का पौधा, उपमहानिरीक्षक द्वारा आम और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा…
Read MoreDay: August 6, 2024
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन : जेम पोर्टल से होगी उपकरण, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी, वर्तमान प्रचलित अनुबंध दर को किया गया निरस्त
जेम पोर्टल में अनुपलब्ध सामग्रियों की खुली निविदा के माध्यम से होगी खरीदी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 अगस्त 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संचालक मंडल के सामने कार्यवाही विवरण और लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में आवश्यक निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति, नए कार्यों कि जानकारी, जेम्स पोर्टल से उपकरणों, कंज्यूमेबल तथा दवाइयों की खरीदी…
Read Moreकोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने आबंटन जारी
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए 14 जिलों को 1 करोड़ 07 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है। आबंटित राशि में जिला राजनांदगांव को 10 लाख रूपए, धमतरी 3 लाख रूपए, दुर्ग 29.50 लाख रूपए, खैरागढ़-छुईखदान 3 लाख रूपए, बलौदाबाजार 46 लाख रूपए, कोण्डागांव 50 हजार रूपए, बलरामपुर 50 हजार रूपए, कबीरधाम…
Read Moreशराब रेड कार्यवाही : 26 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी जप्त, जप्त स्कूटी होगी राजसात.
ग्राम बंगुरसिया में थाना चक्रधरनगर द्वारा धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई शराब रेड कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़ 06 अगस्त 2024 / कल दिनांक 04 अगस्त 2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम बंगुरसिया में स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन कर रहे आरोपित राजू लकड़ा पिता सालिक राम उम्र 46 वर्ष साकिन बंगुरसिया बड़े झरिया थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को शराब रेड की कार्यवाही कर पकड़ा गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगुरसिया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों का किया वितरण : कुनकुरी विस अंतर्गत तीन ग्राम पंचायत खारीझरिया, ठेठेटांगार और दाराखरिका के 59 पात्र हितग्राहियों को मिले वन अधिकार पत्र
पट्टा पाकर हितग्राहियों के खिले चेहरे, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने ग्राम पंचायत बगिया स्थित निवास स्थल में कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खारीझरिया, ठेठेटांगार और दाराखरिका के 59 पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया। मान्यता पत्र पाकर सभी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन ग्रामों के लोग वन भूमि में वर्षों से काबिज़ थे। जमीनों को इन लोगों…
Read Moreमेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम : बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों और पालकों के बीच नियमित संवाद आवश्यक- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं किसी भी क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य करने शिक्षा जरूरी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 06 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और इनके उन्नत भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें जितना अधिक शिक्षक और अभिभावक संवाद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, उतना ही अधिक बच्चों का रचनात्मक विकास…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पालकों से जाने पालक शिक्षक संवाद के अनुभव : कहा – परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला
मुख्यमंत्री श्री साय ने पालकों से कहा शिक्षकों के संपर्क में रहकर बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में लेते रहें जानकारी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 06 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बंदरचुंआ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों से कार्यक्रम को लेकर उनके अनुभव जाने। बच्चों के माता पिता के साथ कुछ बच्चों के दादा दादी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परिवार किसी भी…
Read Moreबच्चों ने मुख्यमंत्री को पोस्टर एक्सप्लेन कर दी ‘‘पालक-शिक्षक मीटिंग’’के एजेंडा की जानकारी : मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से कहा- मेहनत और लगन से पढ़िए और अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़िए
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 06 अगस्त 2024/ मेगा पालक शिक्षक बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्कूली बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से पालक शिक्षक मीटिंग के उद्देश्य और गतिविधियों की रूपरेखा और इससे छात्रों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 13 बिंदु पालक शिक्षक मीटिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं, अलग अलग बच्चों ने इन बिंदुओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली…
Read Moreमुख्यमंत्री के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन : छोटे बच्चों ने इस एप में होने वाली गतिविधियों के बारे में बहुत ही सुंदर तरीके से बताया
मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करने की दी सीख समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 06 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका श्रीमती शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका बाई ने किस तरह खेल-खेल में…
Read Moreजशपुर पुलिस की ड्रंक एंड ड्राईव पर कार्यवाही : शराब पी कर स्टेयरिंग संभालना युवक को पड़ा भारी, जुर्माने से जेब हुई हल्की.
युवक गुरूबदन सिंह निवासी मकरीबंधा अपने साथी के साथ रानीदाह में शराब पी कर जशपुर की ओर वाहन से लापरवाहीपूर्वक आ रहा था, जशपुर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रूपये) का जुर्माना. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 06 अगस्त 2024 / पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर पुलिस की जांच कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में विगत दिवस बोलेरो वाहन क्रमांक CG 15 ED 2845 में चालक गुरूबदन सिंह उम्र 30 साल निवासी मकरीबंधा अपने एक…
Read More