समदर्शी न्यूज़ कोतबा/जशपुर,12 अगस्त 2024/ जब संवाद होता है, तब समाधान निकलता है। संवाद से ही संभावनाओं का विस्तार होता है ।उक्त बातें कोतबा नगर में पहली बार जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने जनता के बीच कही उन्होंने सोमवार को कोतबा के कारगिल चौक स्थित कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ वार्तालाप कर समस्याएं सुनी, साथ ही समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया कार्यक्रम में हाईस्कूल पारा की कुछ महिलाओं ने छठ…
Read MoreDay: August 12, 2024
दण्डकारण्य ऑडिटोरियम और ई-ऑक्शन से वन विभाग को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज यहां नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन विभाग द्वारा दो करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए अत्याधुनिक ऑडिटोरियम ‘दण्डकारण्य‘ का भी शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक गजेन्द्र यादव और केन्द्रीय वन महानिदेशक एवं भारत सरकार के विशेष सचिव श्री जितेन्द्र कुमार भी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 अगस्त को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 अगस्त को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे अपने निवास कार्यालय में माई एफएम रेडियो चैनल के ‘एक पेड़ महतारी के नाम‘ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.55 बजे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला स्थित गुरूकुल खेल मैदान पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3 बजे आयोजित ‘राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती‘ समारोह…
Read Moreमनरेगा से बदली किस्मत : बकरी पालन से मालामाल हुआ छत्तीसगढ़ का किसान
बकरी पालन शेड से आजीविका के साथ साथ आर्थिक रूप से हो रहा हैं सशक्त समदर्शी नीज़ रायपुर,12 अगस्त 2024/ छोटे-छोटे स्वरोजगारों को अपनाकर लोग आर्थिक रुप से आगे बढ़ रहे हैं और वर्तमान समय में लोगों का रुझान बकरीपालन की तरफ तेजी से बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार भी स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल के किसान बकरीपालन कर अपनी सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं और लोगों के लिए नई मिसाल बन रहे हैं। ऐसा ही है…
Read Moreखाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगे और ध्वजा रोहण करेंगे। खाद्य मंत्री श्री बघेल ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में नर्मदा मैय्या और जलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,12 अगस्त 2024/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सुबह अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माँ नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया था। उन्होंने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया और उनके साथ पवित्र सावन…
Read Moreमुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को उनकी नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य कृष्णा प्रसाद गुप्ता, यशवंत वर्मा, बलदाऊ राम साहू, हरिशंकर यादव, नीलांबर नायक और श्रीमती शैलेन्द्री परगनिया भी उपस्थित थीं ।
Read Moreनगरीय निकायों में नई भर्तियां : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में 10-10 पदों का सृजन, आदेश जारी
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर…
Read Moreगुम इंसान की सघन खोजबीन में हुआ घटना का खुलासा : जंगली सूअर के अवैध शिकार के लिए बिछाए तार से करंट लगने से हुई थी व्यक्ति की मौत….!
अपराध छिपाने जंगल में शव छिपाकर हुए थे फरार, पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार. गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में चक्रधरनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर, गए जेल. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 अगस्त 2024 / चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 09 अगस्त को ग्राम नटवरपुर के तेजकुमार धनवार ने अपने पिता सुग्रीव धनवार के 07 अगस्त 2024 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुग्रीव धनवार (उम्र 60…
Read Moreमहिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दंतेवाड़ा में फूलों की खेती एक नया आयाम
फूलो की खेती हेतु तुड़पारास, भोगाम, भैरमबंद ग्रामों की दीदियों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर, 12 अगस्त 2024/ फूलों का उपयोग अपने घर, मंदिरों, शादी एवं सजावट सहित अन्य कार्यों के लिए किया जाता है। फूल श्रद्धा और भावना का प्रतीक है। अपने घरों के बगीचे, गार्डन, गमलों में भी अलग-अलग फूल लगाएं जाते हैं। सुबह-सुबह सुंदर और सुगंधित फूल देखकर मन आनंदित हो जाता है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को फूलों के खेती के प्रति प्रेरित करना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग द्वारा…
Read More