जशपुर ब्रेकिंग : खाद कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्यवाही, अरिहंत डेली नीड्स गम्हरिया में छापा, 100 बैग यूरिया जब्त

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 अगस्त/ जिला प्रशासन की टीम द्वारा बगीचा विकास खंड ग्राम गम्हरिया स्थित अरिहंत डेली नीड्स का जांच किया गया । जांच में प्रोपराइटर विमल जैन के पास 100 बैग यूरिया स्टॉक पाया गया । जांच के आधार पर पंचनामा बनाकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में खेती किसानी का सिजन चल रहा है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खाद की कालाबजारी खत्म हो और किसानों को समय सीमा में खाद उपलब्ध हो।

Read More

कलेक्टर विलास भोसकर ने पीएम जनमन महाभियान अंतर्गत प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 27 अगस्त/ कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से पीएम जनमन महाभियान अंतर्गत 02 प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ 27 अगस्त से 02 सितंबर तक  जिले के समस्त पीवीटीजी बसाहटों में जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। वहीं हितग्राहियों को शिविर में भाग लेकर सुविधा का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। सरगुजा जिले के कुल 126 ग्राम पंचायतों में 199 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बहुल बसाहटें हैं। जिसमें 3856 पहाड़ी कोरवा परिवारों के 13284 सदस्य हैं,  जिन्हें प्रचार…

Read More

क्या आप लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं ? पत्थलगांव में लगेगा शिविर

पत्थलगांव में 30 अगस्त को लगेगा लर्निंग लायसेंस शिविर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27अगस्त 2024/ आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में परिवहन विभाग द्वारा लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थगांव में 30 अगस्त 2024 दिन  शुक्रवार  को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर प्रशिक्षण हॉल एकीकृत महिला बाल विकास में लगेगा। उक्त दिनांक 30.08.2024 को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का सम्पादन नहीं किया जायेगा। जिला परिवहन विभाग…

Read More

जशपुर में मनरेगा योजना ने बढ़ाया जलस्तर, किसानों की आय में हुआ इजाफा, खेती हुई लाभदायक

मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत सामरबार में किया गया तालाब निर्माण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बने अभी सिर्फ 8 महीनें ही हुए है। इतने कम समय में जिले में शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा सहित दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए कार्ययोजना बना कर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में रोजगार सृजन के साथ कृषि क्षेत्र में इसका लाभ मिले इसके लिए मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब, सड़क निर्माण सहित…

Read More

राम सप्ताह के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को भाटापारा पुलिस ने दबोचा : 80 हजार रुपये के मोबाइल बरामद, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर की गई जेल भेजने की प्रक्रिया.

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा भाटापारा शहर क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार आरोपी को चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करते हुए पुलिस टीम द्वारा दबोचा गया राम सप्ताह कार्यक्रम में आए हुए श्रद्धालुओं की भीड़ से मोबाइल चोरी की घटनाओं को रोकने के अंतर्गत की जा रही आरोपियों की धरपकड़. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 27 अगस्त / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02…

Read More

कलेक्टर वसंत ने विकास कार्यों को दी गति, पीवीटीजी को मिलेगी सरकारी योजनाओं का लाभ, ग्राम सभाओं में जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर जोर

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की, डीएमएफ से आश्रम-छात्रावास तक पहुंच मार्ग, शेडविहीन बाजारों में शेड, सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में सायकल स्टैंड और सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के प्रस्ताव भेजने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ कोरबा, 27 अगस्त/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने 31 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्रामसभा का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से जिले के ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों…

Read More

कलेक्टर साहू का बड़ा फैसला! आपदा पीड़ितों के घावों पर मरहम लगा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 11 परिवारों को मिलेंगे 44 लाख रुपये!

समदर्शी न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अगस्त/ कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के नागरिकों के प्राकृतिक आपदा से होने वाले आकस्मिक मृत्यु पर उनके वारिसों के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदत्त सहायता राशि स्वीकृत किया है। इन सभी मृतकों के वारिस को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राजस्व आपदा परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत उनके बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। मृतक धनीराम डेंजारे पिता दासरथी डेंजारे उम्र 68 वर्ष का 04.12.2023 को सर्पदंश के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पत्नि रामकुंवर डेंजारे पति स्व. धनीराम डेंजारे…

Read More

कलेक्टर सोनी का बड़ा फैसला ! लंबे समय से कार्य में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी, खंगाले जा रहे है रिकॉर्ड

बल्दाकछार नदी तट पर नर्सरी तैयार करने दिए निर्देश, महिला स्व सहायता समूह करेंगे संचालन- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 27 अगस्त/ कलेक्टर दीपक सोनी ने आज सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए.जिसमें उन्होनें केंद्रीय सहित राज्य के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है. राज्य शासन के निर्देशानुसार लंबे समय से कार्य में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की…

Read More

घरघोड़ा पुलिस ने 5 सितंबर की चोरी का किया पर्दाफाश : गृहभेदन के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,  आरोपी के पास से 5.5 ग्राम सोने के 17 पदक बरामद.

चोरी का फरार आरोपी जोगेन्द्र बेहरा गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 27 अगस्त / घरघोड़ा पुलिस ने गृहभेदन के पुराने मामले में सफलता प्राप्त करते हुए 05 सितंबर 2023 को हुई चोरी के मामले में फरार आरोपित जोगेन्द्र बेहरा उर्फ जोगिन्दर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी, गिरफ्तारी के दिए निर्देशों के परिपालन में यह गिरफ्तारी घरघोड़ा पुलिस की लगातार प्रयासों और गुप्त सूचना के आधार पर की…

Read More

स्कूलों और अस्पताल के आस पास के पान ठेलों को हटाएं : बिलासपुर कलेक्टर ने दी स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को चेतावनी

टीएल बैठक में लंबित मामलों की हुई समीक्षा, बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 27 अगस्त/ कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि स्कूल और अस्पताल की बाउंड्री से 100 मीटर के आस पास  पान ठेले नहीं होने चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में  जगह -जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक…

Read More