मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 नवम्बर को बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 07 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 08 नवम्बर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे और 11.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे…

Read More

रायगढ़ : ‘हर घर दिवाली-अपनों की दिवाली’ कार्यक्रम के अंतर्गत एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने नेत्रहीन बच्चों में बांटी खुशियां.

पुलिस और समाजिक संगठनों की पहल पर बाल विद्या मंदिर आश्रम अमलीडीह के विशेष बच्चों में फटाखे, मिठाईयां और कपड़ों का किया गया वितरण. रायगढ़, 07 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिला पुलिस द्वारा समाजिक संगठनों के साथ जिले के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों और आश्रम में रहने वाले विशेष बच्चों के बीच समय व्यतीत कर अपनत्व देने कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दीपावली के पूर्व संध्या पर जिले के वृद्धाश्रमों और विशेष जरूरतमंद…

Read More

महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी : महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभार

दीपावली से पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से महिलाओं ने दीपावली पर की खुशियों की खरीदी रायपुर 07 नवम्बर 2024/ हमारे देश के सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली को हर्षोल्लास के साथ सभी मनाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियाॅ लेकर आया है। यह खुशियाॅ उन्हें महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि से मिली है, जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीपावली की खुशियों के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में अंतरित…

Read More

राज्योत्सव 2024 : आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रशंसा

आम लोगों में विभाग की स्टॉल बनी विशेष आकर्षण का केन्द्र जनजातीय गौरव: शौर्य और संस्कृति का बखान थीम पर केन्द्रित था स्टॉल रायपुर, 07 नवंबर 2024/ अटल नगर नवा रायपुर स्थित पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर में आयोजित 24 वां राज्योत्सव में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा है। राज्योत्सव प्रारंभ होने के साथ ही लोगों की भारी भीड़ आदिम जाति विकास विभाग की स्टॉल पर देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Read More

भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस 14-15 नवंबर को, रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कलेक्टरों, मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सहायक आयुक्तों को तैयारी के दिए निर्देश

मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में राज्य में होगा व्यापक आयोजन रायपुर, 07 नवंबर 2024/ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 14 एवं 15 नवंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा। विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्तों को सभी आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि आदिम जाति विकास मंत्री…

Read More

बलौदाबाजार-भाटापारा : शराब पी कर वाहन चलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी… न्यायालय द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले नौ वाहन चालकों को कुल ₹90,000 किया गया अर्थदंड.

दिनांक 06 नवंबर 2024 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पी कर वाहन चलाने वाले 09 वाहन चालकों को कुल ₹90,000 किया गया अर्थदंड. जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा में चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पी कर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया. बलौदाबाजार-भाटापारा, 7 नवंबर / जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु  ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा…

Read More

जशपुर: जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने पर जोर, कलेक्टर ने बैंकों को आम जनता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए

जशपुर, 07 नवम्बर 2024/ बुधवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही बैठक एवं विशेष जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के साथ जिले के अग्रणी बैंक एवं अन्य सभी शासकीय तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने तथा सभी योजनाओं में विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य अनुरूप शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित…

Read More

सरगुजा कमिश्नर जे आर चुरेंद्र ने बगीचा के धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण : खरीदी केंद्र में किसानों के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.

कोचिया, बिचौलिए की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने के भी दिए निर्देश. जिले के लघु और सीमांत किसानों से भी प्राथमिकता से खरीदी करने के दिए गये निर्देश. ‌जशपुर, 7 नवम्बर / सरगुजा कमिश्नर श्री गोविंद राम चुरेंद्र ने विगत दिवस जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड का आकस्मिक निरीक्षण किया और जनपद कार्यालय के सभा-कक्ष में विकास खंड अधिकारियों की धान खरीदी के संबंध में  बैठक ली। इस अवसर पर श्री ए.के. तिर्की सहायक पंजीयक, ए.के. आजाद, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक जशपुर जनपद सीईओ, खाद्य निरीक्षक बगीचा, परियोजना…

Read More

जिला प्रशासन, पहाड़ी बकरा और जशप्योर की टीम के साथ बाइक यात्रा के लिए देश भर से आए हैं प्रकृति प्रेमी !

इस यात्रा के दौरान स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए की जाएगी कई स्थानों की सफाई. जशपुर 7 नवम्बर / जिला प्रशासन और पहाड़ी बकरा और जशप्योर के सहयोग से जशपुर में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाली बाइक यात्रा में दूर-दूर से लोग आकर्षित हो रहे हैं। जशपुर में 6 से 10 नवम्बर तक विभिन्न पर्यटन स्थल की यात्रा करेंगे पुणे से तुषार गोवर्धन और सागर तथा मुंबई से शुभम गंभीर के साथ-साथ ओडिशा से आकाश, उत्तम, उत्कर्ष और बंगाल से…

Read More

एसएसपी सूरजपुर ने अचानक रात्रि में पहुंच कर लटोरी चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण :  मामलों के निराकरण में धीमी गति पर जताई नाराजगी… लगाई प्रभारी को फटकार.

एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश. अच्छा कार्य स्वतः ही आमजन के बीच पहुंचेगा. सूरजपुर, 7 नवंबर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने मंगलवार, 05 नवम्बर की रात अचानक चौकी लटोरी पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारी व जवान चौंक गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की गणना भी कराई और रात्रि के वक्त अधिक संख्या में जवानों की मौजूदगी बनाए…

Read More