मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों को मिला मजबूत आधार आइकोनिक टूरिज्म प्रोजेक्ट्स के द्वारा छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान रायपुर, 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रूपए की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा…
Read MoreDay: November 28, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहन फसलों के बीज उत्पादन और वितरण पर अनुदान राशि प्रति क्विंटल 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने की स्वीकृति
तिलहन फसलों को मिलेगा बढ़ावा : तिलहन उत्पादक कृषकों को मिलेगा लाभ रायपुर 28 नवंबर/ कृषक समग्र विकास योजना के तहत अक्ती बीज संवर्धन योजना के अंतर्गत तिलहन फसलों के बीज उत्पादन एवं वितरण पर अनुदान में वृद्धि के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहनी फसलों के लिए बीज उत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की स्वीकृति दी गई है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से विशेष रूप से तिलहन उत्पादक किसानों…
Read Moreगृह मंत्री बढ़ते अपराधों से ध्यान हटाने घुसपैठियों का राग अलाप रहे हैं…देश के हृदय स्थल छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों का आना केंद्र सरकार की विफलता मोदी-शाह इस्तीफा दें – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.
विजय शर्मा बताये एक साल में कितने घुसपैठिये मिले, क्या कार्यवाही की गई ? रायपुर : राज्य में घुसपैठियों के बसने के गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से जनता का ध्यान हटाने घुसपैठियों का नया राग अलाप रहे है। प्रदेश में एक साल से भाजपा की सरकार है, विजय शर्मा गृह मंत्री हैं, कितने घुसपैठियों की पहचान उनकी सरकार ने किया है ?…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर को : मुख्यमंत्री श्री साय सड़क सुरक्षा परिदृश्य की विस्तार से करेंगे समीक्षा
रायपुर, 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, गत बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
Read Moreसंगवारी बाईक एंबुलेंस: वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधा का नया दौर ; बैगा, बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए बनी वरदान
पहुंचविहीन इलाकों में सरपट पहुंच रही बाईक एम्बुलेंस अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों को मिला फायदा रायपुर 28 नवम्बर 2024/ बिलासपुर जिले के कोटा के सुदूर वनांचलों में बसे गांवों में वो दिन लद गए जब अस्पताल तक न पहुँच पाने की वजह से किसी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया न हो पाए। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिल पा रही है। सुदूर एवं पहुंचविहीन गांवों में जहां एंबुलेंस तक का पहुंच पाना संभव नहीं है वहां…
Read Moreहर घर जल से समृद्ध हुआ पचराही : विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी बहुल दूरस्थ गांव में अब हर घर में पहुंच रहा नल से पेयजल
रायपुर. 28 नवम्बर 2024 | कई बरस बाद पचराही गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। सालों पहले यहां पुरातात्विक खुदाई में मिले 16वीं शताब्दी के सिक्कों और औजारों की वजह से पूरे देश में यह गांव चर्चा में आया था। पचराही इस बार भी एक अच्छे कारण से चर्चा में है। पचराही के रहवासियों, खासकर महिलाओं के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों की बहुलता वाले इस दूरस्थ गांव में अब हर घर में नल से पेयजल पहुंच रहा है। पेयजल और परिवार की…
Read Moreजनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक योजनाएं हैं संचालित मुख्यमंत्री ने जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित रायपुर 28 नवंबर 2024/ जनजातीय समाज का इतिहास धरती पर मनुष्य के पहले पदचाप के साथ जुड़ा हुआ है। जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है। भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में ही वनवास बिताया, यहीं पर उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाए। जनजातीय अस्मिता का प्रश्न भारत की सनातन परंपरा की अस्मिता से जुड़ा हुआ प्रश्न है।…
Read Moreक्लर्क प्रदीप उपाध्याय की मौत के प्रकरण में सुसाइड नोट के आधार पर एफआईआर क्यों नहीं की गई ? – कांग्रेस
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल खड़ा किया है कि रायपुर में आत्महत्या किये क्लर्क प्रदीप उपाध्याय के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब तक उन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया है ? जिसमें प्रदीप उपाध्याय ने अपने मौत के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। आत्महत्या के मामले में मृतक के सुसाइड नोट को मुख्य आधार माना जाता है और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाती है। लेकिन यहां तो उलटी गंगा बह रही…
Read Moreरायगढ़ : साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित… साइबर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाने की योजना पर की गई चर्चा.
ठगी की रकम जल्द से जल्द होल्ड कराने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच समय सीमा पर की गई चर्चा. रायगढ़ : बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में पुलिस और बैंक प्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता साइबर डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस…
Read Moreजशपुर में बिना अनुमति के नहीं होगा कोई सार्वजनिक आयोजन
विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों के पूर्व प्रशासन से लेनी होगी अनुमति जशपुर 28 नवम्बर 2024| गृह विभाग द्वारा जिले में विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों, आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर रोहित व्यास ने विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों, आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले में विविध, निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनैतिक व अन्य संगठनों अथवा संस्थओं के द्वारा विभिन्न आयोजनों, यथा धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख-हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक…
Read More