जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील अग्रवाल, सुशील शुक्ला और के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।…
Read MoreMonth: February 2025
ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने तेलंगाना से नाबालिग बच्ची को खोजा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत, नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था विधि से संघर्षरत बालक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 137(2),64(2)(M),87 एवम 4,6 पोस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 16 फरवरी 2025/ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत् प्रदेश व देश के अन्य राज्यों में जाकर गुम बच्चों को ढूंढने लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें पुलिस…
Read Moreकैंसर, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर पर निःशुल्क परामर्श शिविर: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल व अग्रवाल महिला मंडल कुनकुरी का सराहनीय प्रयास
कुनकुरी, 16 फरवरी 2025: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल महिला मंडल, कुनकुरी के संयुक्त तत्वावधान में “कैंसर रोग, रक्त रोग एवं स्तन कैंसर” पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी 2025, सोमवार को अग्रसेन भवन, जैन मंदिर के बगल में, कुनकुरी (छ.ग.) में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा। समिति के सदस्य नवीन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में डॉ. रवि जायसवाल, जो कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जशपुर जिले में कब और कहां रहेगा अवकाश? जानें पूरी डिटेल्स!
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में ही सामान्य अवकाश रहेगा 17 को बगीचा निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी, दुलदुला निर्वाचन क्षेत्र में ही अवकाश रहेगा 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया जशपुर, 16 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर केवल निर्धारित निर्वाचन क्षेत्र में ही शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए अवकाश रहेगा जिन क्षेत्र में मतदान नहीं है वहां अवकाश नहीं रहेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी…
Read Moreखरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : कंटेनर में छुपाकर ले जाई जा रही ₹94.08 लाख की अवैध शराब जब्त…दो तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गये रिमांड पर.
नेशनल हाईवे पर पुलिस चेकिंग देखकर कंटेनर वाहन का ड्राइवर वाहन लेकर भागा और हडबड़ी में वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 93/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 15 फरवरी 2025 : जिले में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कल 14 फरवरी 2025 को थाना खरसिया प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम ने नेशनल हाईवे-49 पर चोढा चौक…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं के आम एवं उप चुनाव संपन्न, आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित
रायपुर, दिनांक 15 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में मना नगरीय निकाय चुनाव में जीत का जश्न, सीएम साय भी हुए शामिल
रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के विजयी 15 पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ सीएम हाउस पहुंचकर जीत का जश्न मनाया और मुख्यमंत्री श्री साय से आशीर्वाद लेते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम साय ने पुरंदर मिश्रा सहित सभी विजयी पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शानदार विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उत्साहवर्धन किया। श्री साय ने कहा…
Read Moreछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर
भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को समर्पित है यह जीत – मुख्यमंत्री श्री साय भूपेश बघेल को कांग्रेस ने महासचिव बनाया, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें करारी हार देकर ‘धन्यवाद‘ दिया – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में अब चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार – विष्णु देव साय रायपुर, 15 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. श्री राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री…
Read More