दोकड़ा-जशपुर, 23 मई 2025 : यहां के नवनिर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है,इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना शामिल हो रहे हैं।बीती रात को यहां झारखंड के मशहूर गायिका ,ओडिशा के गायक जगदीश बड़ाइक,सुमन गुप्ता रांची,उर्मिला महतो एवं ग्रुप के द्वारा नागपुरी भजन से समां बांधे,रात भर नागपुरी,ओड़िया भजनों से भक्त झूमते रहे।आज शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन,शिखर कलश एवं नीलचक्र स्थापना,पार्श्व विग्रह महास्नान कार्यक्रम किया जा रहा है,वहीं आज रात को ओडिशा…
Read MoreMonth: May 2025
भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को,श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा श्री महाप्रभु का स्वरूप किया गया भेंट.
जशपुर, 23 मई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे,इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की,श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा उन्हें श्री जगन्नाथ स्वामी,सुभद्रा मां,बलभद्र स्वामी जी का स्वरूप भेंट किया। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ…
Read Moreसुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले तीन महीनों में शुरू किए 18 नए नवाचार
बिलासपुर. 23 मई 2025/ भारत निर्वाचन आयोग ने देश में सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए पिछले तीन महीनों में 18 नए नवाचार प्रारंभ किए हैं। इनमें सुविधाजनक मतदान से लेकर राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने, प्रक्रियागत सुधार से लेकर निर्वाचन कार्यों में लगे अमलों की क्षमता बढ़ाने, सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने से लेकर ईसीआई मुख्यालय में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने जैसे कई प्रभावी और अभिनव कदम शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने नई पहल करते हुए एक मतदान केंद्र…
Read Moreबस स्टैंड से हाथी दांत की अवैध डीलिंग पकड़ी गई : वन विभाग ने 4.66 किलो हाथी दांत के साथ दो को दबोचा
अम्बिकापुर, 23 मई 2025/ उप वनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती जैनी ग्रेस कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 21 मई को रात्रि 08ः00 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास दो नग हाथी दांत की तस्करी और सौदा करते हुए धुरिया रमकोला निवासी जनकू एवं हरीगंवा बलरामपुर निवासी विनोद वर्मा पकड़े गए। उनके पास दो नग हाथी दांत 4.660 किलो ग्राम के प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध दर्ज किया गया तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39 (2) धारा 44, धारा 39 (3),…
Read Moreबिजली करेंट से मासूम की मौत का खुलासा — धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़, 22 मई 2025 : ज़िले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली में शादी समारोह के दौरान सात वर्षीय बच्ची की करंट लगने से हुई मौत के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह आयोजन में बिजली के अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम शिवानिया राठिया की मौत के मामले में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अब तक की मर्ग…
Read More“साइबर ठगों पर रायगढ़ पुलिस का करारा प्रहार — झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया खुलासा”
रायगढ़, 22 मई 2025 : साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के दो शातिर सदस्यों को झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों ने रायगढ़ व्यापारी गौरीशंकर बेरीवाल के मोबाइल फोन को चुराकर उसमें लिंक युपीआई ऐप से पासवर्ड हैक कर कुल 17 लाख 16 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे। मामले में रायगढ़ पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को झारखंड से दबोच लिया और आरोपियों के कब्जे से मोबाइल समेत ठगी में…
Read Moreओडिशा के उमरकोट में पकड़ा गया रायगढ़ का फरार ठग, संगीन ठगी मामलों में थी पुलिस को तलाश
रायगढ़, 22 मई 2025 : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग ठगी मामलों में फरार चल रहे आरोपी रंजीत चौहान को ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट गांव में थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी रंजीत चौहान(29 साल)रायगढ़ के डुमरपाली गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ थाना कोतवाली में एक तथा चक्रधरनगर में तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।…
Read Moreअम्बिकापुर में सरगुजा पुलिस और नवा बिहान अभियान द्वारा नशामुक्ति, साइबर क्राइम और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राध्यापकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर दी गई विशेष जानकारी
सरगुजा यातायात पुलिस एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को यातायात के प्रावधानों, नशामुक्ति एवं साइबर क्राइम के विषय में किया जागरूक अम्बिकापुर, 22 मई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सरगुजा यातायात पुलिस एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर में छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को नशा,…
Read Moreअच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत पेशियों की न दें बार-बार तारीख, फील्ड में दिखे सक्रियता रायपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से…
Read Moreभगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़ रही है भक्तों की भीड़, द्वितीय दिवस की पूजा हुई प्रारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल.
जशपुर, 22 मई 2025 : दोकड़ा में नव निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हो चुकी है,श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे है।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की पूजा अर्चना शुरू हो गई है,इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी श्री सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था।…
Read More