आलेख-जी.एस. केशरवानी, उप संचालक रायपुर, 26 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल से वन पट्टों के फौती नामांतरण की प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित हो गई है। किसी पट्टाधारी की मृत्यु के बाद उसके वैध वारिसों को अधिकार अब आसानी से मिल रहा है। वारिसों के नाम पर पट्टा दर्ज होने से वे न केवल भूमि के वैधानिक स्वामी बन पा रहे हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें सुलभता से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रत्येक वनभूमि पट्टाधारी परिवार को उसका…
Read MoreMonth: June 2025
दोकड़ा में रथ यात्रा महापर्व : 83 वर्षों की परंपरा में पहली बार सीएम बने गजपति महाराज, श्री जगन्नाथ की रथ-यात्रा बनेगी ऐतिहासिक अध्याय, श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, नौ दिवसीय उत्सव में झांकियां और मेला मुख्य आकर्षण, दोकड़ा में होगा पुरी जैसा दृश्य.
श्री जगन्नाथ महाप्रभु की निकलेगी भव्य रथ-यात्रा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निभायेंगे गजपति महाराजा की भूमिका. श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में 27 जून को होगा भव्य आयोजन, ओडिशा की परंपरा में रंगेगा वातावरण. दोकड़ा/कुनकुरी. 26 जून 2025 : जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष 27 जून को रथ यात्रा महापर्व का आयोजन अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ होने जा रहा है। इस अवसर को और विशेष बनाने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जो गजपति महाराज की पारंपरिक भूमिका निभाते हुए…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई
रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreनक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा : अंतिम चरण में रेल सर्वे
कोठागुडेम–किरंदुल रेललाइन सर्वे को मिली रफ्तार:लिडार तकनीक से हो रहा सर्वे सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी रायपुर 26 जून 2025/ देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक – बस्तर अंचल – में विकास की गाड़ी अब तेजी पकड़ रही है। कोठागुडेम (तेलंगाना) से किरंदुल (छत्तीसगढ़) तक प्रस्तावित 160.33 किमी लंबी नई रेललाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) कार्य को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे अब अंतिम चरण में है।इस प्रस्तावित रेललाइन का 138.51 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई दी, निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर श्री रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Read Moreहँसी के मंच पर अमिट छाप छोड़ने वाले पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, मुख्यमंत्री सहित साहित्यिक जगत में शोक की लहर!
रायपुर 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के शिखर पुरुष पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे साहित्यिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता के माध्यम से डॉ. दुबे ने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका…
Read Moreतलवारबाज की खुलेआम गुंडागर्दी पर पुलिस की सख्ती : नयापारा चौक पर खुलेआम तलवार लहराकर मचाई दहशत, आरोपी अनिल नायक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेएमएफसी कोर्ट में किया गया पेश.
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तलवार की गई जप्त. थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 261/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध. नाम आरोपी – अनिल नायक उर्फ कबाड़ी पिता बाबूलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नयापारा चकरभाठा जिला बिलासपुर. बिलासपुर. 26 जून 2025 : थाना चकरभाठा, बिलासपुर पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुलेआम तलवार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी अनिल नायक उर्फ कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 व…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान निराकरण को मिली रफ्तार: मंत्रिमंडलीय उप समिति ने बढ़ाई तिथि, लिया पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाला बड़ा फैसला!
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में चावल जमा हेतु शेष मात्रा के जमा करने की अवधि अब 5 जुलाई 2025 तक रायपुर 26 जून 2025/ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से…
Read Moreलोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर 26 जून 2025/ लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
Read Moreरोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का बड़ा ऑपरेशन : दुर्ग में लुक-छिपकर रह रहे अवैध अप्रवासी अब दुर्ग पुलिस के रडार पर, 24×7 हेल्पलाइन नंबर से मांगी नागरिकों की मदद, जनता से मांगी गई खुफिया सूचना.
अवैध अप्रवासियों (रोहिंग्या/बांग्लादेशी) की सूचना देने हेतु जारी किया गया टोल फ्री नंबर 18002331905. अवैध अप्रवासियों की पहचान/पतासाजी हेतु दुर्ग पुलिस की नई पहल-पुलिस वाहनों पर टोल फ्री नंबर किया गया चस्पा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा भी पुलिस वाहनों में टोल फ्री नंबर किया गया चस्पा आम नागरिकों द्वारा चौबीस घंटे में कभी भी टोल फ्री नंबर पर काल कर दी जा सकती है संदिग्ध अप्रवासियों की सूचना. संदिग्ध अप्रवासियों के संबंध में अधिक से अधिक सूचना टोल फ्री नंबर पर देने के लिये की गई…
Read More