संविधान की हत्या का दिन नहीं भूलेगा भारत : भाजपा का ‘संविधान रक्षा संकल्प’ कार्यक्रम जशपुर में हुआ आयोजित, तानाशाही की त्रासदी का 50वां साल, भाजपा ने खोली कांग्रेस की ‘आपातकालीन कुनीति’ की परतें, लगाया लोकतंत्र हनन का आरोप.

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया “संविधान हत्या दिवस” कांग्रेस के काले इतिहास की खोली गई पोल. जशपुर. 25 जून 2025 : भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून 2025 को आपातकाल की 50वीं बरसी को जशपुर में “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाया। सनातन धर्मशाला कांसाबेल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने 1975 के आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया। वक्ताओं ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाते हुए उसे लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आज़ादी और न्याय व्यवस्था का गुनहगार बताया।…

Read More

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर 25 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को…

Read More

विशेष लेख : सेमीकंडक्टर बनेगा छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का नया ईंधन

आलेख – जी.एस केशरवानी रायपुर, 25 जून 2025 : भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन किया जा चुका है। देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखकर विकसित छत्तीसगढ़ की तरक्की को नई गति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई उद्योग नीति और इज…

Read More

डिजिटल क्रांति : छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी से ट्रांसफॉरमेशन

हीरा देवांगन, संयुक्त संचालक रायपुर, 25 जून 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहा है। राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और तकनीकी नवाचारों के बल पर छत्तीसगढ़ डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक डिजिटल तकनीक ने शासकीय कामकाज को आसान एवं प्रभावी बनाया है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से बुजुर्ग पेंशनरों, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को नगद आहरण…

Read More

आपातकाल के अंधेरे में जलती रही लोकतंत्र की मशाल, जशपुर में मीसाबंदियों को सलाम, मशाल रैली और लघु फिल्म से जागा इतिहास

मीसाबंदियों द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए है प्रेरणा – विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जशपुर, 25 जून 2025/ आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला मुख्यालय के वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मीसाबंदी श्री रामलाल सोनी, श्री महावीर जैन, श्री प्रदीप जैन, श्रीमती शोभा देवी, श्री लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और श्री विश्वनाथ सिंह को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मीसाबंदियों ने आपातकाल के दौरान हुई घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया…

Read More

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनप्रतिनिधियों के साथ की खुली चर्चा, दुलदुला में मिलेगा नया बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और पंचायत संचालित दुकानें भी होंगी शामिल – विकास को मिलेगा नया आयाम!

नव निर्मित पुलिया के सामने बने बिजली खम्भे को शिफ्ट करने कलेक्टर ने दिए निर्देश जशपुर 25 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड शासकीय माध्यमिक स्कूल में जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों सरपंच पंच सचिव की बैठक लेकर विकास कार्यों ,मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ बस स्टैंड और नव निर्मित पुलिया का भी निरीक्षण किया और अवगत कराया कि दुलदुला विकास खंड के नया बस स्टैंड बनाने के लिए 99 लाख 99 हजार की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही काम…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास का कस्तूरा स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, संस्थागत प्रसव में लापरवाही पर स्वास्थ्य अमले को दी सख्त चेतावनी, स्वास्थ्य केंद्रों में अप्रैल से जून तक एक भी प्रसव नहीं होने पर संबंधित सीएचवो, आरएचवो और एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश

जशपुर, 25 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सीएचवो, आरएचवो और एएनएम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संस्थागत प्रसव प्रगति, टीबी मुक्त अभियान,आर सी एच पोर्टल में एंट्री, केन्द्र और राज्य की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की । कलेक्टर ने कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना शासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित…

Read More

17 विभाग, 25 योजनाएं, एक मंच—धरती आबा शिविर ने बदली मनोरा की तस्वीर, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

जशपुर, 25 जून 2025/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजनांतर्गत मनोरा में शिविर सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य शान्ति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हैप्पी कमल कुजूर, जनपद सदस्य रंजीत भगत, सरपंच मनोरा शिवनंदन, सरपंच खरसोता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के…

Read More

कृषि नवाचारों को मंच देने जशपुर में दो दिवसीय एग्री हॉटी एक्सपो, फल उत्पादकों के लिए सुनहरा मौका!

आम, नाशपाती एवं कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों हेतु प्रतियोगिता 28 एवं 29 जून को जशपुर, 25 जून 2025/ जशपुर जिले में कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत एग्री हॉटी एक्पो क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन दिनांक 28 एवं 29 जून 2025 तक जिला पंचायत जशपुर में किया जा रहा है। जिले के प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आम, नाशपाती एवं नवाचार करने वाले किसानों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें 28 जून को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आम (दशहरी…

Read More

प्रकृति के रक्षक बनें! जशपुर में ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनकर बिना वेतन निभाएं अहम ज़िम्मेदारी, आवेदन चालू!

जशपुर, 25 जून 2025/ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के द्वारा राज्य के समस्त 2.25 हे. के ऊपर के 11262 वेटलैण्ड का ग्राउण्ड टू अर्थिंग कर आर्द्र भूमि नियम के तहत संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना है। इसके लिए भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित वेटलैण्ड्स के संरक्षण और संवर्धन हेतु एक नागरिक नेटवर्क-वेटलैण्ड मित्र तैयार किया जाना है। वनमण्डलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु जशपुर जिले…

Read More