फर्जी वाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से किप्टो ट्रेडिंग में रकम इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर ठगी. आरोपियों द्वारा अधिक मुनाफा का लालच देकर प्रार्थी से ठगे 62,78,187/- रूपए. थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 171/24 धारा 420 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. दुर्ग. 09 जुलाई 2025 : थाना पद्मनाभपुर पुलिस को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के फर्जी ग्रुप बनाकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर डॉक्टर से ₹62,78,187 की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पंजाब…
Read MoreDay: July 9, 2025
जशपुर में आग की घटना में महिला की मौत, प्रशासन ने मृतका के परिजनों को 4 लाख की राहत राशि देकर निभाई मानवीय जिम्मेदारी
जशपुर, 09 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी, सिसरिंगा, निवासी स्व. मधुमंजूला एक्का का आग में जलने से 19 मार्च 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति विजय एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य को डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित
खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ की सराहनीय पहल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान रायपुर 9 जुलाई 2025/ भारत सरकार के खान मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। आज नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के सचिव और खनिज सचिव श्री पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र…
Read Moreपुलिस अभिरक्षा से भागे गैंगरेप के दो अपराधी अंततः कानून के शिकंजे में : ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस ने दिखाई धार, झारखंड और रायगढ़ से दबोचे गए दरिंदे!
फरार आरोपी नेल्सन ख़ाखा को कुरडेग (झारखंड) से व आरोपी डीक्सन खाखा को रायगढ़ से कुनकुरी आते वक्त पुलिस ने लिया हिरासत में दोनों आरोपी थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत अपहरण व दुष्कर्म के प्रकरण में थे जेल में निरुद्ध अप्रैल 2025 में कुनकुरी न्यायालय में पेशी के बाद, बंदी गृह ले जाते समय, पुलिस को धक्का दे, भाग गए थे दोनों आरोपी आरोपी इतने शातिर कि बार बार बदल रहे थे अपना ठिकाना,पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आए पुलिस की गिरफ्त में मुलाजिमों को भागने में साथ देने वाले…
Read Moreभिलाई में सर्विस रोड पर साइकिल सवार से लूट और जानलेवा हमला : शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर चाकू मार लूटा ₹2500, दिल दहला देने वाली घटना, चाकू से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.
अपराध क्रमांक – 263/2025 धारा- 296, 118(1), 119(1), 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस दर्ज. दुर्ग. 09 जुलाई 2025 : दुर्ग जिले के थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में एक साइकिल सवार व्यक्ति पर लूट और जानलेवा हमले की घटना से सनसनी फैल गई। आरोपी अक्षय पासी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से ₹2500 की नगदी लूटकर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस की तत्परता और सटीक जांच की सराहना…
Read MorePM आवास योजना के तहत बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू: 21 जुलाई को जशपुर में होगा कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू, जारी हुई प्रवेश सूची!
जशपुर, 08 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सहायक अभियंता, तकनीकी सहायक, विकासखण्ड समन्वयक जनपद पंचायत, सहायक ग्रेड 03 एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के संविदा पदों हेतु जिला पंचायत द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। उक्त पदों हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र आवेदकों की मेरिट सूची के आधार पर 1:10 की मेरिट क्रम पर अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। इस हेतु अभ्यर्थियों के लिए 21 जुलाई 2025 को कम्प्यूटर प्रमाण पत्र सत्यापन एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन कार्यालय कलेक्टर, प्रथम तल, डाटा सेन्टर, जिला जशपुर…
Read Moreजशपुर में बारिश से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन : गांवों को तत्काल सूचना, गोताखोर और वोट तैनात, पुल-सड़क मरम्मत के आदेश
अत्यधिक वर्षा की संभावना होने पर नदी किनारे बसे गांव वालों को तत्काल सूचना दें नगर सेना के अधिकारी को वोट, गोताखोर, रस्सी सहित जरूरी सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश जल संसाधन विभाग को पानी का स्तर बढ़ने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता करने के निर्देश सभी विभागीय कार्य ई आफिस के माध्यम से ही होगा जशपुर 9 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर बरसात को देखते हुए बाड़ आपदा प्रबंधन…
Read Moreश्रीमंदिर में जगन्नाथ महाप्रभु का ऐतिहासिक प्रवेश : रसगुल्ला से मनाया गया लक्ष्मी माता का मान, जनता में भक्ति का संचार, रथयात्रा में निकला भाग्य का रथ, लॉटरी ड्रा में स्कूटी से लेकर साइकिल तक मिले इनाम, भक्तों को बांटी गई हिंदी भागवत पुराण.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष अतिथि के रूप में हुई सम्मिलित. लॉटरी ड्रा में भुवनेश्वर चौधरी को मिली इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, श्रद्धालुओं को भेंट की गई हिंदी भागवत पुराण. कुनकुरी/दोकड़ा. 09 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के कुनकुरी-दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। बाहुड़ा यात्रा के साथ महाप्रभु का विधिवत श्रीमंदिर में प्रवेश हुआ, जहां मां लक्ष्मी को रसगुल्ला भेंट करने की परंपरा का पालन किया गया। भक्ति, सांस्कृतिक आयोजन, उपहार वितरण और आध्यात्मिक ज्ञान की अनमोल झलक इस…
Read More90 फीट की बुद्ध प्रतिमा से चमका मैनपाट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ऐतिहासिक घोषणा से बौद्ध विरासत को मिला नया आयाम
छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री श्री साय बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने की 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुरूप आत्मीय स्वागत से मुख्यमंत्री हुए अभिभूत रायपुर 9 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम,…
Read More