गर्भवती महिला को खाट पर अस्पताल पहुंचा रहे परिजन, महतारी एक्सप्रेस कर रही अवैध शराब की डिलीवरी – धनंजय सिंह ठाकुर का गंभीर आरोप

भाजपा सरकार में फिर कोचिया राज, अवैध शराब गांव गांव गली गली बिक रहे रायपुर/29 सितंबर 2025। महतारी एक्सप्रेस में अवैध शराब पकड़े जाना भाजपा सरकार में अवैध शराब तस्करों के संरक्षण का जीता जागता प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनांदगांव जिला सहित पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। महतारी एक्सप्रेस से शराब की अवैध डिलीवरी की जा रही है। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधायक हैं। संतोष पांडेय राजनांदगांव से सांसद हैं, इसके बाद लगातार…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास

रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास रायपुर, 29 सितम्बर 2025/उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया।                 शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार…

Read More

सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पण रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य…

Read More

लोरमी के पीएम-जनमन क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की 100% प्रसव पूर्व जांच : बैगा समुदाय की महिलाएं भी हो रही हैं अभियान से लाभान्वित

रायपुर, 29 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने दूरस्थ वनांचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने का नया इतिहास रच दिया है। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) क्षेत्र में पंजीकृत सभी 87 गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच (ए.एन.सी.) सफलतापूर्वक पूरी की गई है। अभियान के अंतर्गत 15 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई, जिन्हें लोरमी मातृ एवं शिशु अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सोनोग्राफी सहित विशेष जांच उपलब्ध कराई गई। पीवीटीजी समुदाय में सुरक्षित मातृत्व…

Read More

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया करंट, प्लांट कर्मी की मौत, बिजली चोरी कर करंट बिछाने वाले 62 वर्षीय आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, तमनार पुलिस ने आरोपी मनोहर नायक को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

जंगली मवेशी का शिकार करने बिछाये करंट की चपेट में आने से हुई थी प्लांट कर्मी की मौत. तमनार पुलिस ने अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अपराध किया दर्ज. रायगढ़, 29 सितंबर 2025 : तमनार थाना पुलिस ने जंगली मवेशी का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट के कारण हुई प्लांट कर्मी मनोज कुमार पटेल (28 वर्ष) की मौत के मामले में आरोपी मनोहर नायक (62 वर्ष) को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग…

Read More

सफलता की कहानी : किशोरी अमृत सरोवर बना खुशहाली का स्रोत, 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प,  सिंचाई और मछलीपालन से बदल रही है ग्रामीणों की जिंदगी

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ तालाब आज ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा है। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प ग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण अनुपयोगी हो गया था। वित्तीय वर्ष 2022- 23 में पंचायत के प्रस्ताव…

Read More

दीक्षा नगर और आसपास के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा समाधान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 19.60 करोड़ की पेयजल आपूर्ति कार्यों का भूमिपूजन

2 करोड़ 37 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी का होगा निर्माण दीक्षा नगर सहित 13 बस्तियों के एक हजार घरों तक पहुंचेगा नल कनेक्शन रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ रायपुर शहर के दीक्षा नगर एवं आसपास की 13 बस्तियों की वर्षो पुरानी पानी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के ठक्कर बापा वार्ड अंतर्गत दीक्षा नगर स्थित गीतांजलि सोसायटी (उद्यान) में 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने…

Read More

कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला : भोरमदेव शक्कर कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी देगा सदस्यता

रायपुर 29 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री सुशासन तिहार, जनदर्शन, भारतीय किसान संघ और अन्य संगठनों द्वारा लंबे समय से गैर-अंशधारी किसानों को सदस्य बनाने की मांग की जा रही थी। इसलिए पिछले पेराई सत्र में जिन किसानों ने गन्ना दिया है, उन्हें सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आने वाले पेराई सीजन में सर्वे के अनुसार जो भी गन्ना किसान कारखाने की आवश्यकता अनुसार गन्ना आपूर्ति करेंगे, उन्हें भी अगले वर्ष सदस्यता दी जाएगी। कवर्धा जिले के गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात मिली है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना अब गैर-अंशधारी…

Read More

पुलिस की दो थानों में एक साथ बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन ! दो स्थानों पर छापेमारी, 1200 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

कोसमनारा ओवरब्रिज पर कोतरारोड़ पुलिस ने की घेराबंदी, गांजा तस्करी कर रहे आरोपी से 900 ग्राम गांजा बरामद. अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की ग्राम देलारी में रेड कार्यवाही, एक आरोपी अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार. रायगढ़. 29 सितंबर 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण में कार्यवाही कर अवैध गांजा बिक्री में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतरारोड़…

Read More

देवलाल ठाकुर का बड़ा बयान — कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश नेतृत्व पर नहीं रहा भरोसा, दिल्ली से तय हो रहे संगठनात्मक फैसले

रायपुर, 29 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं से भरोसा उठ चुका है, शायद इसी कारण से प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाने के लिए फैसले दिल्ली में लिए जा रहे हैं और इस काम के लिए आब्जर्वर भेजे जा रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि यहाँ के नेताओं की आपसी सिर-फुटव्वल के कारण कांग्रेस के हाईकमान को इस प्रकार के निर्णय लेने पड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कहीं-न-कहीं…

Read More