रायपुर/28सितंबर 2025। भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक बन गई है ।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार के खिलाफ चौतरफा हमले हो रहे है पूरे प्रदेश में सरकार के विफलता के खिलाफ वातावरण बना हुआ है हर दूसरे दिन कोई न कोई संगठन सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर रहा है ।सरकार अपनी नाकामी छिपाने विरोध प्रदर्शन रोकना चाह रही है।सरकार बातचीत कर के समाधान करने के बजाय अपने खिलाफ होने वाले आंदोलनों को रोकने तानाशाही रवैया अपना रही है ,सरकार सोच रही की सरकारी अड़ंगा लगा…
Read MoreDay: September 28, 2025
जेम पोर्टल बना भ्रष्टाचार का अड्डा! दीपक बैज का बड़ा आरोप – 87 हजार करोड़ की खरीदी पर उठाए सवाल, मांगी जांच
जेम पोर्टल से की गई सभी खरीदी की जांच करवाई जाए- दीपक बैज जेम पोर्टल में भ्रष्टाचार का केन्द्र बना, प्रदेश के बाहर के सप्लायरो से ज्यादा खरीदी हो रही आठ लाख की रोटी खरीदी मामले की लीपापोती की जा रही है रायपुर, 28 सितंबर 2025/ जेम पोर्टल भ्रष्टाचार का केन्द्र बन चुका है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जेम पोर्टल से की गई सभी खरीदी की जांच होनी चाहिए । कांग्रेस सरकार के समय सीएसआईडीसी के माध्यम से हो रही खरीदी को भाजपा सरकार बनने के बाद…
Read Moreरायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : रात के सन्नाटे में ताला तोड़कर की थी चोरी, रायगढ़ पुलिस ने सुनसान मकान से हुई चोरी का 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी भेजे गए जेल.
आईटीआई अंबेडकर आवास कालोनी की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी टीवी और नकदी जप्त. रायगढ़. 27 सितंबर 2025 : चक्रधरनगर पुलिस ने आईटीआई अंबेडकर आवास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, टीवी और नगदी रकम चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोहल्ले के ही निवासी हैं,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा – जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव
पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित रायपुर 28 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स “धन्यवाद मोदी जी” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों…
Read More‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’ में बड़प्पन और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मैत्री महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री:उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था के लोगो का किया विमोचन रायपुर, 28 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक श्री राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगत सिंह जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा – अमर शहीद के विचार सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए…
Read More“ऑपरेशन क्लीन” में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : रायगढ़ में नशे का सिंडिकेट धराशायी, नशे के जाल में ओडिशा कनेक्शन ! रायगढ़ पुलिस ने पकड़े दो सप्लायर, उजागर हुआ नशीली इंजेक्शन रैकेट, भेजा गया रिमांड पर.
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़, ओडिशा के दो सप्लायर गिरफ्तार. चक्रधरनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल. रायगढ़. 27 सितंबर 2025 : रायगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीली इंजेक्शन सप्लाई सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर पुलिस ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से आए दो सप्लायरों — किशन डंडारिया और राजेश डंडारिया — को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यूपीआई के…
Read More‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी
रायपुर, 28 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों…
Read Moreश्री रामलला दर्शन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार
जशपुर 28 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से…
Read Moreहर गांव में पहुंच रहा साइबर सुरक्षा का संदेश : “ऑपरेशन क्लिक सेफ” से साइबर अपराध पर वार, जशपुर पुलिस की मुहिम ने जगाई डिजिटल जागरूकता की लौ ! जशपुर पुलिस ने दुलदुला, कुनकुरी व कांसाबेल में छेड़ी डिजिटल सुरक्षा की जंग.
साइबर अपराध से बचने, जशपुर पुलिस ने चलाया, दुलदुला, कुनकुरी व कांसाबेल क्षेत्र में, जागरूकता अभियान. ऑपरेशन “क्लिक सेफ” के माध्यम से जशपुर पुलिस गांव के हाटों-बाजारों, स्कूल, चौपालों तक बना रही है पहुंच. तैयार साइबर योद्धा समाज के विभिन्न लोगों तक, सोशल मीडिया के अलावा डायरेक्ट बना रहे हैं पहुंच, कर रहे हैं सायबर अपराध के संबंध में जागरूक. किसी भी प्रकार की सायबर ठगी या अन्य साइबर अपराध होने पर, तत्काल करें पुलिस को सूचित, हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके भी कर सकते हैं, शिकायत दर्ज. जशपुर.…
Read More