रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी प्रबंधन द्वारा सरकार के दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान जैसे कर्मचारी हितैषी निर्णय का परिपालन करते हुए अपने कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को भी निर्धारित समय-सीमा में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। दीपावली (20 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में तीनों छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनियों द्वारा अपने-अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को माह अक्टूबर, 2025 के वेतन का अग्रिम भुगतान तथा तीनों कंपनियों के संबंधित ठेकेदार द्वारा संबंधितों को मजदूरी/मानदेय/पारिश्रमिक आदि का भी अग्रिम भुगतान 17 एवं 18 अक्टूबर तक करने के आदेश…
Read MoreDay: October 17, 2025
Big Breaking : जनसुविधा की दिशा में बड़ा सुधार — पंजीयन विभाग ने खत्म की ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता
दिवाली पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात — रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ पी चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग ने एक महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लेते हुए कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री (रजिस्ट्री) के लिए ऋण पुस्तिका (किसान किताब) प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह निर्णय किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…
Read Moreडिजिटल ठगों का पर्दाफाश करने उतरी पुलिस : “फेक प्रोफाइल” और “फर्जी लिंक” से ऐसे करते हैं ठगी ! छाल पुलिस ने छात्रों को बताया साइबर क्राइम का सच स्कूल में दिया साइबर सुरक्षा का ‘जीवंत पाठ’.
छाल पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर. रायगढ़ : रायगढ़ जिले के छाल थाना पुलिस ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से विद्यार्थियों को सचेत करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में, निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटापाली (सी) में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मदन पाटले ने छात्रों को फेक प्रोफाइल, फर्जी लिंक, लोन ऐप और कॉल मर्ज…
Read Moreबस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
153 हथियारों के साथ 210 नक्सलियों का आत्मसमर्पण बस्तर में रचा गया इतिहास, वंदे मातरम की गूंज से शांति, विकास और विश्वास के नये युग की शुरूआत पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में एक सेंट्रल कमेटी सदस्य, चार डीकेएसजेडसी सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य सहित अनेक वरिष्ठ माओवादी नेता का आत्मसमर्पण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने…
Read Moreजशपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाल संरक्षण, नशा मुक्ति और निःशुल्क विधिक सहायता पर बनाई रणनीति
जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के निर्देशन एवं अध्यक्षता में जिला के मॉनीटरिंग सेल की मासिक बैठक, यूटीआरसी का मासिक एवं त्रैमासिक बैठक एवं नालसा योजना डॉन, संवाद, आशा एवं जागृति अंतर्गत जिला एवं तालुका स्तर में गठित यूनिट के सदस्यों बैठक विगत दिवस 16 अक्टूबर 2025 को योजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के सभा कक्ष में किया गया। बैठक में यूटीआरसी…
Read Moreजशपुर में NHM भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, संविदा पदों की अंतिम सूची ऑनलाइन उपलब्ध
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों के भर्ती हेतु दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् पात्र-अपात्र सूची जारी जशपुर : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति प्रस्तुत किये जाने हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया था। अभ्यर्थियों द्वारा उक्त सूची पर दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत किया था। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाईट www.jashpur.nic.in में अपलोड की गयी है। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात पात्र-अपात्र सूची हेतु अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट www.jashpur.nic.in…
Read Moreसाइबर ठगों की साजिश का पर्दाफाश : किराए पर बैंक खाता देकर बन बैठा ठगों का साथी ! जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया किराए पर खाता देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल !
वर्ष 2024 में चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी राजू साय को व्हाट्सअप मैसेज के माध्यम से, एक अंजान एप लिंक भेज, ठग लिए थे 02 लाख 35 हजार रुपये, मामला चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत का. आरोपियों के विरुद्ध चौकी आरा में बीएनएस की धारा 318,318(4) व 120(बी) के तहत अपराध है पंजीबद्ध. रकम ट्रांजेक्शन को ट्रेस कर पुलिस पहुंची आरोपी जहुरुल इस्लाम तक, आरोपी जहुरुल इस्लाम, ने किराए पर दे रखा था, अपना खाता, उसी खाते से ठगों ने ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए थे रुपए. उक्त ठगी में शामिल अन्य आरोपियों को…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलम्पिक के शुभंकर से हाथ मिलाकर दी बधाई
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में बस्तर ओलम्पिक 2025 के शुभंकर से हाथ मिलाकर बधाई दी और बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधी और कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली प्रेस वार्ता : कहा- आज का दिन ऐतिहासिक 210 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल, यह सब छत्तीसगढ़ की बेहतर पुनर्वास नीति का सकारात्मक परिणाम
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए इस दिन को बस्तर समेत छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया । श्री साय ने कहा कि रास्ता भटककर समाज से अलग हो चुके लोग आज गांधी जी के अहिंसा के विचार और सरकार के पुनर्वास नीति पर विश्वास कर मुख्यधारा में लौटे हैं। अपने समाज में लौटे हैं। उन सभी को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री साय ने कहा कि बड़ा दुःख होता है कि नक्सलवाद के कारण मरने वाले…
Read Moreबस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का…
Read More