छत्तीसगढ़ में बिजली बिल से आम जनता परेशान: दीपक बैज ने 30 नवंबर तक बिजली दाम घटाने की सरकार को दी चेतावनी, दिसंबर में सीएम हाउस घेराव का ऐलान

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लगातार बढ़कर आ रहे बिजली बिलों से जनता परेशान है। सरकार ने बिजली के दाम नहीं घटाया तो एसआईआर प्रक्रिया के बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। देश के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सरकार की मुनाफाखोर वाली नीति के कारण मंहगी बिजली खरीदनी पड़ रही। सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा योजना को बंद कर दिया। बिजली के दाम बेतहाशा बढ़ा दिया,…

Read More

अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में चोरी : स्टील चोरी गैंग का पर्दाफाश ! ₹60,000 का सामान बरामद, ई-रिक्शा छोड़ कर भागा गिरोह, एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल पाँच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.

आरोपियों द्वारा संयंत्र से ई-रिक्शा के माध्यम से ₹60,000 मूल्य का लोहे का सामान किया गया था चोरी. सिक्योरिटी गार्ड के देख लेने पर सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर ई रिक्शा एवं चोरी का सामान घटना-स्थल पर ही छोड़कर हो गए थे फरार. ई रिक्शा के मालिक की पतासाजी करते हुए संयंत्र में चोरी करने वाले 05 सदस्यीय गिरोह का किया गया भंडाफोड़. संपूर्ण प्रकरण में चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा वाहन एवं ₹60,000 कीमत मूल्य का लोहे का सामान किया गया बरामद. बलौदाबाजार-भाटापारा : अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान…

Read More

शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल : कहा- शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा

मुख्यमंत्री ने जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के जीर्णोद्धार हेतु डेढ़ करोड़ रुपए सहित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की जगदलपुर-रायपुर : शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूल परिवार को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। भारत देश में प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्व रहा हैं। देश…

Read More

बस्तर में बड़ा बदलाव! पूर्व माओवादी अब परोस रहे कॉफी—CM विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ कर दिया नई जिंदगी का तोहफ़ा

पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर–रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम…

Read More

अवैध धान माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी! जशपुर में प्रशासन की देर रात रेड—सीमावर्ती चेकपोस्ट अलर्ट मोड पर

जशपुर जिले में अवैध धान की आवाजाही रोकने जिला प्रशासन सक्रिय, राजस्व टीम ने देर रात सीमावर्ती चेकपोस्टों का किया औचक निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा सतत कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने विगत देर रात झारखंड सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व टीम में तहसीलदार  जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व…

Read More

जशपुर में जनदर्शन बना राहत का मंच! कलेक्टर रोहित व्यास ने जनता की समस्याएँ सुनीं और तुरंत दिए समाधान के आदेश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं से…

Read More

दर्दनाक हादसे पर प्रशासन का बड़ा कदम! नदी में डूबने से हुई युवती की मौत—कलेक्टर ने तुरंत स्वीकृत किए 4 लाख रुपये

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्राकृतिक आपदा से हुई असामयिक मृत्यु के एक प्रकरण में तत्परता से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत के निकट परिजन को चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो दिवंगत के परिजनों को संबल प्रदान करेगी। अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने बताया कि ग्राम मनोरा निवासी सरस्वती बाई पिता विष्णु राम की मृत्यु 11 जून 2025 को नदी के पानी में डूबने से हो गई थी। इस दुःखद घटना की…

Read More

जशपुर की बेटियों का नेशनल स्तर पर इतिहास रचना: मीनाक्षी–संजना ने 4th EMRS National Sports Meet में बैडमिंटन में जीता स्वर्ण, पूरे जिले में जश्न

जशपुर की बेटियों ने सुन्दरगढ़ उड़ीसा के 4वां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट में रचा नया इतिहास एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ढुढरुडांड़, बटईकेला और कांसाबेल की मीनाक्षी और संजना ने अंडर 14 डबल बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर उपलब्धि की हासिल मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं जशपुर : सुन्दरगढ़ उड़ीसा में आयोजित 4वॉ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय नेशनल स्पोर्ट्स मीट में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ढुढरुडांड़, बटईकेला और कांसाबेल की दो प्रतिभाशाली छात्राएँ अंडर 14 डबल बैडमिंटन में मीनाक्षी लकड़ा और संजना भगत ने स्वर्ण पदक…

Read More

जशपुर में न्यायिक प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार: अब 24 घंटे में ऑनलाइन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कलेक्टर–एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

अब एक क्लिक में मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रकरणों के निराकरण में होगी बड़ी सहूलियत चिकित्सकों को मेडलीपर पोर्टल में अपलोड करनी होगी रिपोर्ट पीएम रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देना अनिवार्य 3 नए आपराधिक कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर–एसएसपी ने ली महत्वपूर्ण बैठक जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने आज जिला कार्यालय में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि नए…

Read More

जशपुर से बड़ी खबर : पत्थलगांव में श्रृंगार दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख — पुलिस जांच में जुटी

जशपुर : जिले के थाना पत्थलगांव क्षेत्र के भाटामुड़ा निवासी दीपक यादव की श्रृंगार दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से उठती आग और धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान के भीतर रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। प्राथमिक जानकारी के आधार पर आग के सही कारणों का अभी…

Read More