छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम…
Read MoreMonth: November 2025
छत्तीसगढ़ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ : राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर मुख्यमंत्री साय ने किया सामूहिक गायन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का शुभारंभ
वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मातृभूमि की स्तुति में रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का किया गया स्मरण पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं…
Read Moreजशपुर में महिला शक्ति का जलवा! सरस मेला 2025 में ग्रामीण उत्पादों की धूम, स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनीं ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मिसाल
संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 में खिल उठा महिला सशक्तिकरण का रंग ग्रामीण महिलाओं के स्वदेशी उत्पादों की बढ़ी मांग बिक्री से उत्साहित स्व-सहायता समूह की महिलाएँ बढ़ा आत्मविश्वास और आर्थिक समृद्धि सरस मेला में महिला सशक्तिकरण का दिख रहा जीवंत उदाहरण जशपुर : “महिलाओं का हुनर, जशपुर का गौरव” थीम पर आयोजित संभाग स्तरीय सरस मेला – 2025 में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम मयाली में 06 से 09 नवम्बर तक आयोजित इस मेले में सरगुजा संभाग के…
Read Moreस्टार्स के नीचे एडवेंचर की रात! मयाली नेचर कैंप में वाटर स्पोर्ट्स, बर्ड वॉचिंग और सांस्कृतिक धमाल से रोशन हुआ ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का दूसरा दिन
मयाली नेचर कैंप में वाटर स्पोर्ट्स, एटीवी राइडिंग और बर्ड वॉचिंग ने बढ़ाया उत्सव का आकर्षण जशपुर : ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ के दूसरे दिन मयाली नेचर कैंप में रोमांच, उत्साह और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। मयाली डैम के जलाशय में आज दिनभर वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच छाया रहा, जहां प्रतिभागियों ने वाटर साइकलिंग, कयाकिंग और बोटिंग का भरपूर आनंद लिया। जशपुर की शांत वादियों में पानी के साथ यह साहसिक अनुभव हर प्रतिभागी के लिए यादगार रहा। जंबूरी में जशपुर और अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों…
Read Moreजशपुर सहित सरगुजा रेंज में आरक्षक (ट्रेड) का ट्रेड टेस्ट 17 नवम्बर से — उम्मीदवार सुबह 7 बजे तक पहुंचें भर्ती ग्राउंड
जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आरक्षक (ट्रेड) के ट्रेड टेस्ट का आयोजन 17,18 एवं 19 नवम्बर को जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुज़ा एवं अध्यक्ष चयन समिति सरगुज़ा रेंज ने बताया कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज के जिला इकाई सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 10वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली, जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में…
Read Moreकुनकुरी में मिनी इंडोर स्टेडियम बनेगा खेल का मैदान — जशपुर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुरू, 18 नवम्बर तक करें आवेदन
जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन नॉकआउट प्रतियोगिता 22 एवं 23 नवम्बर को, पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवम्बर मिनी इंडोर स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी में आयोजित होगा प्रतियोगिता जशपुर : जिला बैडमिंटन संघ जशपुर द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन नॉकआउट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 22 एवं 23 नवम्बर 2025 को मिनी इंडोर स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेता पुरुस्कार 11 हजार रूपए नगद राशि, ट्राफी एवं राज्य स्तरीय…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य एम्बेस्डर कार्यशाला : शिक्षकों ने सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र, यूनिसेफ और ए.सी.ई. की रही अहम भूमिका
यूनिसेफ, ए.सी.ई. और जिला डीईओके सहयोग से हुआ कार्यशाला का आयोजन जशपुर : स्वास्थ्य, जल, स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विगत दिवस एक दिवसीय स्वास्थ्य एम्बेस्टर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का पाठ सिखा। यूनिसेफ, ए.सी.ई. संस्था और जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कुल 48 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में विशेष अतिथि के तौर पर राज्य समन्वयक यूनिसेफ श्री आशीष, ए.सी.ई. संस्था सेक्रेटरी…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय समारोह का किया शुभारंभ — जशपुर जिले में भी गूंजा राष्ट्रगीत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नेराष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम‘‘ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ जशपुर जिले के समस्त शासकीय कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थानों में हुआ इसका प्रसारण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय गीत के महत्व और उसके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराना हम सभी का दायित्व: विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जशपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम‘‘ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर…
Read Moreजशपुर में सड़क सुधार का मेगा अभियान! 450 लाख की लागत से चल रहा बी.टी. पेंच रिपेयर कार्य, दिसंबर तक चमकेंगी सड़कें
लोक निर्माण विभाग जशपुर के अन्तर्गत चल रहे बी.टी. पेंच रिपेयर कार्य प्रगती पर बी.टी. पेच रिपेयर कार्य हेतु 450.00 लाख की राशि स्वीकृत जशपुर : लोक निर्माण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर संभाग अंतर्गत् चल रहे बी.टी, पेच रिपेयर कार्य कुल लंबाई 220.70 कि.मी. हेतु राशि 450.00 लाख का स्वीकृति प्राप्त हुआ है। वर्तमान में बी.टी. पेच रिपेयर कार्य प्रगति पर है। जिनमें सरईपानी-बगीचा मार्ग में 17.00 कि.मी. एवं दोदरअम्बा-ढुलूकोना मार्ग 4.00 कि.मी. में कुल लंबाई 21.00 कि.मी. में बी.टी. पेच रिपेयर कार्य05 नवम्बर 2025 तक…
Read Moreबिलासपुर पुलिस परिवार में भावनात्मक पल : पांच अधिकारी-कर्मचारी की विदाई पर नम हुई आंखें, पुलिसिंग की मिसाल बने पांच रिटायर अधिकारी, एसएसपी बोले—”आपके अनुभव हमारी ताकत हैं”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी की सेवा का किया सम्मान और स्मृति-चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएँ. बिलासपुर पुलिस के पाँच अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त, सभी अधिकारी कर्मचारी ने साझा किये अपने अनुभव. बिलासपुर पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक महेश राम भगत, आरक्षक देवनारायण प्रधान, आरक्षक दिलीप कुमार दूबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया. बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस द्वारा पांच अधिकारी-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम…
Read More