जशपुर क्राइम : पंचायत सचिवों को ब्लैकमेल करने की बड़ी साजिश नाकाम! RTI के नाम पर वसूली करने वाला 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कॉल रिकॉर्डिंग बनी बड़ा सबूत

सूचना का अधिकार का भय दिखा,30 ग्राम पंचायत सचिवों से मांगी थी रकम, फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट ने मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत आरोपी तरुण भारद्वाज, दुलदुला जनपद पंचायत के 30 , पंचायत सचिवों को सूचना के अधिकार के तहत, जानकारी निकाल, बर्खास्त कराने की दे रहा था धमकी प्रत्येक पंचायत सचिवों से मांग रहा था तीन तीन हजार रुपए सचिवों की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में जबरन वसुली के लिए बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपी -तरुण भारद्वाज, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अण्डा थाना माल खरौदा,…

Read More

“यात्री बसों में खतरा बढ़ रहा था!”—कलेक्टर के निर्देश पर जशपुर परिवहन विभाग की सख़्त बैठक, सभी ऑपरेटरों को सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

रक्षित केन्द्र जशपुर में समस्त बस संचालकों की बैठक हुई सम्पन्न यात्री बस में अग्निशमन सहित आपातकालीन दरवाजा और सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच करने हेतु दी गई समझाईश  जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा आज रक्षित केन्द्र जशपुर में समस्त बस संचालकों की बैठक आहूत की गई। जिसमें लगभग कुल 29 बस संचालक व ऑपरेटर सम्मिलित हुए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा हर यात्री बस में अग्निशमन अनिवार्य, ए.सी. स्लीपर बसों में एक से अधिक फायर एक्सटिंगिशर, आपातकालीन दरवाजा और तोड़ने…

Read More

घने जंगल में छिपा था हत्या के प्रयास का का आरोपी ! पुलिस ने दबिश देकर दबोचा, जानलेवा वार कर भागा आरोपी, तीन दिन तक जंगल में छिपा रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर.

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 1064/25 धारा 296,351(2),109(1) बीएनएस का अपराध पँजीबद्ध.   नाम आरोपी – 1- शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल पिता इजराइल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी दारसागर पंडारापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोपी शालू अंसारी उर्फ इसराइल को पुलिस ने घने जंगल से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मो. आदिल अंसारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। पुलिस ने धारा 296, 351(2),…

Read More

कुनकुरी में पत्रकारों की आपात बैठक, पत्रकार मुकेश नायक के साथ हुई अमानवीय घटना पर उभरा आक्रोश

मुख्यमंत्री के नाम भेजा जाएगा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कुनकुरी : पत्रकार मुकेश नायक के साथ हाल ही में घटी संवेदनहीन घटना को लेकर शनिवार को कुनकुरी में जिला स्तरीय पत्रकारों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया और घटनाक्रम को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये की कड़ी आलोचना की। बैठक के दौरान पत्रकार मुकेश नायक ने पूरी घटना विस्तार से रखते हुए बताया कि 17 नवंबर को ओडिशा के सुंदरगढ़ शासकीय अस्पताल में…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा

रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…

Read More

चाय दुकान संचालक के मकान में हुई चोरी का खुलासा : ताला तोड़ कर उड़ाए 40 हजार ! खर्च किया पैसा – सिर्फ 1500/- बरामद, सरकण्डा पुलिस ने संदिग्ध की हरकत पर चोरी कर रुपये उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत.

थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 1601/2025, धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पँजीबद्ध, आरोपी के कब्जे से चोरी किये रकम मे से 1500/- रूपये बरामद. नाम आरोपी – गणेश यादव पिता भरत यादव उम्र 24 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर, हाल मुकाम ईरानी चौक चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर : बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र में अमृतुल्य चाय दुकान संचालक के किराये के मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध को पकड़कर…

Read More

प्रशासन का सघन अभियान: धान गड़बड़ी रोकने में बड़ी सफलता, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

राजनांदगांव जिले में अब तक 56 लाख मूल्य का धान जब्त 20 नवंबर को डोंगरगढ़ के खुर्सीपार केन्द्र में 820 क्विंटल धान पकड़ाया रायपुर : राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी में गड़बड़ी की रोकथाम के लिए सभी जिलों में निगरानी और जांच-पड़ताल का सघन अभियान प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजनांदगांव जिले में अब तक 1804 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है, जिसका कुल मूल्य 55 लाख 92 हजार 400 रूपए है। कलेक्टर राजनांदगांव ने कोचियों और बिचौलियों…

Read More

रिकॉर्ड तोड़ खरीद! 6 दिनों में 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित, राज्य में धान खरीदी व्यवस्था हुई सुपरफास्ट

राज्य में अब तक 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित, 20 नवंबर को 9 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया रायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। धान खरीदी के 6वें दिन 20 नवंबर को किसानों से समर्थन मूल्य पर 9,00,615 क्विंटल धान खरीदा गया। राज्य में 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक कुल 23,66,958 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य…

Read More

अब शहरों में नहीं सड़ेंगे मृत पशु! 48 घंटे के भीतर वैज्ञानिक निपटान अनिवार्य, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई

नगरीय निकायों को पशुओं के मृत शरीर के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान के लिए उपयुक्त स्थल निर्धारित करने के निर्देश पर्यावरणीय मानकों एवं जैव-सुरक्षा नियमों के अनुरूप 48 घंटे के भीतर करना होगा निपटान नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को जारी किया परिपत्र रायपुर : राजधानी रायपुर में पिछले महीने हुए कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए निर्देश पर अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने शहरों में गौवंशीय एवं अन्य पशुओं के मृत शरीर के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान के लिए…

Read More

अम्बिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन: राष्ट्रपति मुर्मु ने आदिवासी विकास योजनाओं को बताया ‘नए युग की दिशा’, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने साझा किया जनजातीय गौरव का मंच, वीर नायकों के योगदान को मिली नई पहचान

आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी: राज्यपाल श्री डेका जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर-अम्बिकापुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ…

Read More