मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बड़े निर्णय: बिजली बिल आधा, सोलर पर रिकॉर्ड सब्सिडी और उद्योग–रोज़गार सुधारों को मिली मंज़ूरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में “मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA)” के तहत अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली खपत पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। इससे प्रदेश के 42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले लगभग 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले…

Read More

जशपुर पुलिस ने दिया सोशल मीडिया का खुला निमंत्रण : अब पुलिस से सीधे संपर्क का आसान तरीका ! जनता से डायरेक्ट कनेक्ट होगी जशपुर पुलिस—फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर जारी होगा हर अपडेट.

जशपुर पुलिस ने आमजनों से सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, Twitter) में जुड़ने हेतु किया आग्रह. पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या या सुझाव को सीधे करें साझा. जशपुर : जशपुर पुलिस ने नागरिकों से अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सहभागी पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स—Instagram, Facebook और Twitter पर जुड़ने की अपील की है। पुलिस की कार्यवाही, महत्वपूर्ण सूचनाएँ व जनसुरक्षा से संबंधित अपडेट रोजाना इन आधिकारिक पेजों पर साझा किए जाते हैं, ताकि जनता और पुलिस के बीच संवाद और मजबूत हो सके। जशपुर पुलिस द्वारा आमजन…

Read More

रणनीति और तर्क का महासंग्राम: ‘चेकमेट एट जशपुर’ लॉन्च, जिला स्तर तक पहुंचेगी रोमांचक शतरंज प्रतियोगिता—पुरस्कारों की होगी बरसात

विद्यार्थियों की तर्कशक्ति बढ़ाने जिले में चेकमेट एट जशपुर कार्यक्रम हुआ शुरू कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थियों संग खेला शतरंज कल्याण आश्रम एवं महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में प्रशिक्षण सत्रों का किया निरीक्षण छात्रों में रणनीतिक कौशल और खेल भावना बढ़ाने पर दिया बल जशपुर : जिले में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तर्कशीलता, निर्णय कौशल तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेकमेट एट जशपुर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शतरंज प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं की श्रृंखला औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।…

Read More

जशपुर में PM-AASHA के तहत दलहन–तिलहन की MSP खरीदी शुरू, नौ समितियों में अरहर–मूंग–चना सहित सभी फसलों का पंजीयन 1 दिसंबर से

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित खरीफ एवं रबी दलहनी-तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन जिले के नौ समितियों में होगी जशपुर : जिले के किसान भी अपनी दलहन-तिलहन की फसलों को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राईस सपोट स्कीम के तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसो का विक्रय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से कर सकेंगे। उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसका पंजीयन का कार्य एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से 01…

Read More

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जशपुर से 20–23 दिसंबर तक शिरडी, शनिसिंघनापुर व त्रयंबकेश्वर के लिए 391 यात्री होंगे रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : 20 से 23 दिसम्बर तक शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बेश्वर के लिए तीर्थ यात्री कर सकेंगे यात्रा तीर्थ स्थल की यात्रा हेतु इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन  08 दिसम्बर तक आमंत्रित जशपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत जशपुर जिले के लिए माह दिसम्बर 2025 में तीर्थ स्थल की यात्रा निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार 20 से 23 दिसम्बर 2025 तक शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बेश्वर के लिए  391 तीर्थ यात्री यात्रा करेंगे। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार तीर्थ स्थल की यात्रा हेतु  व्यक्तियों से आवेदन पत्र, दो…

Read More

जशपुर जिले की सीमाओं पर अलर्ट मोड: सहायक कलेक्टर का निरीक्षण, हर वाहन की सख्ती से जांच के आदेश

सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक ने धान बैरियर का किया निरीक्षण वाहन की कड़ाई से जांच करने तथा वाहनों का पूरा रिकॉर्ड संधारित करने के दिए निर्देश जशपुर : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवंबर से सुचारू रूप से जारी है। इसी के मद्देनज़र कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों और सभी चेकपोस्ट पर सतत एवं…

Read More

जशपुर में 7 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस, कलेक्टर ने की सम्मानजनक अंशदान की अपील

कलेक्टर ने की अपील अधिक से अधिक अंशदान राशि देकर वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान करें व्यक्त जशपुर : देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि झण्डा दिवस हमारे…

Read More

जशपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजन को 4 लाख की सहायता

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग निवासी स्व. साहिल मिंज का तालाब के पानी में डूबने से 10 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता मरियम स्टेला मिंज हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी पर सख्ती : होटल-ढाबों में छिपकर चल रहा था अवैध शराब कारोबार—पुलिस ने रातों-रात किया भंडाफोड़ ! जिले में पुलिस ने चखना सेंटरों पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 02 दिसंबर 2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले कुल 10 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही. बलौदाबाजार-भाटापारा : बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अवैध चखना सेंटर संचालन, होटल-ढाबों में अवैध शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने जैसी गतिविधियों पर विशेष कार्रवाई की। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में कुल 10 संचालकों को…

Read More

साइबर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें ! पुलिस ने बैंक मैनेजरों को दिया सख्त अल्टीमेटम—सूचना में देरी अब नहीं चलेगी, म्यूल अकाउंट खोलने पर लगी सख्त रोक ! पुलिस ने चेताया—लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई.

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों की ली गई बैठक, विभिन्न अपराधों एवं साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर की गई चर्चा. आपसी समन्वय एवं बैंक से जानकारी प्राप्त करने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने हेतु समस्त बैंक प्रबंधकों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश. बैंक द्वारा जानकारी मिलने में जितना होता है अधिक विलंब, उतनी ही अपराधी के फरार होने की होती है प्रबल संभावना. म्यूल अकाउंट की रोकथाम हेतु किसी व्यक्ति का बैंक अकाउंट खोलने से पहले समुचित…

Read More