भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों को दी शुभकामनाएं, कहा- आप हैं देश के निर्माता

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के सम्मान में उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाई पर ले गए। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में याद किया जाता है। उनके इंजीनियरिंग के असाधारण कार्यों…

Read More

मुख्यमंत्री ने ओणम के पर्व पर दी शुभकामनाएं, कहा- यह त्यौहार सद्भाव का संदेश देता है

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मलयाली समुदाय के लोगों को ओणम पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। ओणम के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि ओणम केरल राज्य का मह्त्वपूर्ण त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में मलयाली समुदाय द्वारा इसे उत्साह से मनाया जाता है। ओणम अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में प्रकृति की महत्वपूर्ण…

Read More

आदि शक्ति मां भुवनेश्वरी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी, कहा- मां भुवनेश्वरी हैं पुत्रदात्री

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भुवनेश्वरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आदि शक्ति स्वरुपा मां भुवनेश्वरी देवी दस महाविद्याओं में से एक महा विद्या मानी जाती हैं। मान्यता है कि भुवनेश्वरी देवी की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जन्म मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। श्री साय ने कहा कि भुवेनश्वरी देवी आदिशक्ति…

Read More

मोटी रकम लेकर नियम विरुद्ध तहसीलदारों का किया गया ट्रांसफर : नौ महीने में दो बार तहसीलदारों का ट्रांसफर, भाजपा का मूल काम वसूली – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर.

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि तहसीलदार के अनुचित ट्रांसफर करने में संलिप्त, लेन-देन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री बंगलों में मोटी रकम लेकर नियम विरुद्ध तहसीलदारों का ट्रांसफर किया गया है। विधानसभा चुनाव के 3 महीना पहले ही तहसीलदारों का ट्रांसफर किया गया था, सरकार बनते ही 9 महीने में दो बार तहसीलदारों का ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रांसपरेंट पोस्टिंग के नियम कायदे को ताक पर रखा गया है। लंबे…

Read More

मोदी सरकार ने खाद्य तेल पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को दिया महंगाई का एक और झटका – सुशील आनंद शुक्ला

मोदी निर्मित राष्ट्रीय आपदा ‘महंगाई’ से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है. समदर्शी न्यूज़ रायपुर,14 सितंबर / मोदी सरकार ने खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में कर संग्रहण, सरकार के अनुमान और तय लक्ष्य से अधिक होने के बावजूद अचानक खाद्य तेलों में 20% प्रतिशत तक की भारी भरकम कस्टम ड्यूटी बढ़ाना जनता के साथ भाजपा सरकार का अन्याय है। मोदी निर्मित राष्ट्रीय आपदा “महंगाई“ से आम जनता का जीना मुश्किल हो…

Read More

महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस : स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की भी होगी शुरूआत.

छत्तीसगढ़ के हर जिले में एक ही समय पर दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ महिला कांग्रेस के नए सदस्यता ऐप का भी किया जाएगा शुभारंभ. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर / महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करने और महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर आज राजीव भवन, शंकर नगर रायपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 15 सितंबर 2024 को महिला कांग्रेस…

Read More

कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर हमला : ओपी चौधरी ने अपने ही सरकार के विकास के दावों की खोली पोल – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

भाजपा सरकार का बजट प्रावधान कागजी दिखावा, वित्त मंत्री ने स्वयं माना है कि 13 विभाग बजट आबंटन को खर्च नहीं कर पा रहे. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर / अपनी ही सरकार के मंत्रियों को छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री द्वारा बजट की राशि में खर्च बेहद कम करने को लेकर पत्र लिखे जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ओपी चौधरी ने अपनी ही सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। वित्तमंत्री के पत्र से स्वत: ही यह स्थापित हो…

Read More

मांदर पर थाप देते हुए, करमा तिहार के उल्लास में झूमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : कहा- प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी है जरूरी

मुख्यमंत्री करमा तिहार 2024 कार्यक्रम में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में छ. ग. कंवर समाज युवा प्रभाग, रायपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत- करमा तिहार 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने पारम्परिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

साय सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल, रिजर्व बैंक एक बार फिर कर रहा बांड की नीलामी – दीपक बैज

भाजपा सरकार ने 9 माह में औसतन 3500 करोड़ हर माह कर्ज लिया, जन कल्याण की योजनाए बंद कर दी गई फिर भी सरकार लेते जा रही कर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर / साय सरकार की अर्थव्यवस्था नहीं संभल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने रिजर्व बैंक को एक बार फिर 1000 करोड़ के प्रतिभूति को बेचने का प्रस्ताव दिया है। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में नीलामी के लिये सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित करवाया है तथा छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिभूतियों की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बलरामपुर जिले में 2 अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

सीएम श्री साय के निर्देश पर पारेषण क्षमता में विकास का अभियान – आर.के.शुक्ला समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 14 सितंबर/ छत्तीसगढ़ में विद्युत विकास का लाभ उपभोक्ताओं को शीघ्रता से प्रदान करने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उपकेन्द्रों के उन्नयन व क्रियाशील करने का अभियान छेड़ दिया गया है ,जिसके तहत 14 सितंबर को बलरामपुर जिले में लगभग 10 करोड़ की लागत से 2 अति उच्च दाब उपकेंद्रों में 40-40 एमवीए पॉवर टांसफार्मर ऊर्जीकृत किये गए। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आज बलरामपुर जिले में पहुंच…

Read More