पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी को रोका, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 नग मवेशियों को कराया मुक्त

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 13 सितंबर/ जिले में मवेशियों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस मवेशियों की अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति पुसौर क्षेत्र से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए ओडिशा के बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं।…

Read More

मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से मुकुट और बाइक जप्त

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़,13 सितंबर/ खरसिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले में चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न सिर्फ चांदी का मुकुट बरामद किया, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। 10 सितंबर को खरसिया पुलिस चौकी में कन्हैया यादव (64 साल) पोस्ट आफिस रोड खरसिया ने लिखित आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 सितंबर 2024 को खरसिया स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में…

Read More

गणेश विसर्जन और इद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक : सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की रहेगी व्यापक व्यवस्था.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 13 सिंतबर / रायगढ़ में आगामी 16 सितंबर को इद मिलादुन्नबी और 17 सितंबर को श्री गणेश विसर्जन के मद्देनजर पुलिस कंट्रोलरूम में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बताया कि इद मिलादुन्नबी पर्व में परंपरागत रूप से जुलूस निकाला जाएगा, जुलुस के लिए समाज के सदस्यगण दोपहर 02:00 बजे चांदनी चौक पर एकत्र होंगे। जुलुस जामा मस्जिद से चांदनी चौक-पैलेस रोड़-गद्दी चौक-सुभाष चौक-गांधी प्रतिमा-स्टेशन चौक-सिविल लाईन-सत्तीगुडी चौक- हण्डी चौक-हटरी चौक होते हुए प्रमुख स्थानों…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात, तेलासीपुरी धाम में आयोजित दशहरा मेला उत्सव के लिए दिया आमंत्रण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 13 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में आये सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने  तेलासीपुरी धाम में आयोजित दशहरा मेला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को तेलासीपुरी धाम दशहरा मेला उत्सव में आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए मेला उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री गुरु दयाल बंजारे,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 सितम्बर को चन्द्रनाहूं कुर्मी समाज के महाधिवेशन एवं करमा तिहार में होंगे शामिल, आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि लिए मांगेंगे आशीर्वाद

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 सितम्बर को कवर्धा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज के 53वें महाधिवेशन में तथा रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित करमा तिहार में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12.50 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज के 53वें महाधिवेशन दोपहर 01 बजे से 2 बजे तक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कवर्धा से…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एलुमिना प्लांट हादसे में 4 मृत लोगों के आश्रितों को 15-15 लाख रूपए की मुआवजा राशि प्रदत्त  

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में सरगुजा जिले के मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में गत रविवार को हुए औद्योगिक हादसे की जिला प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इस हादसे में मृत 4 लोगों के आश्रितों को 15-15 लाख रूपए की मुआवजा राशि का चेक भी प्रदान कर दिया गया है। गौरतलब है कि सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में 8 सितम्बर की सुबह औद्योगिक हादसे में 4…

Read More

कुरदी में हर घर में बही खुशी की धार, जल-जीवन मिशन से मिला शुद्ध पानी, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितंबर/ गर्मियों के दिनों में पेयजल की विकट समस्या से जूझते ग्राम कुरदी के निवासियों को अब जल-जीवन मिशन के बेहतर संचालन के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन प्रदान कर शुद्ध पेयजल की सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्रामीण बेहद खुश हैं और उन्होंने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुरदी में ‘हर घर जल‘ रेटरोफिटिंग योजना के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उच्च स्तरीय पानी…

Read More

अधिकारी स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए पूरे समर्पण, मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्य बिंदु – समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का रिजल्ट कल से ही मैदानी स्तर पर दिखना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि जिले स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर ही किया जाए, इसके लिए सुविधा अनुसार जिले में नियमित जनदर्शन आयोजित किए जाएं। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का आज से ही त्वरित एवं प्रभावी…

Read More

एनआरसी : कुपोषित बच्चों के लिए जीवनदायिनी, बदली एकता की किस्मत,  15 दिन में कुपोषण से मिली मुक्ति

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाएं सशक्त हुई हैं। प्रशासन की पहल से मुंगेली जिले में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को भर्ती एवं उपचार कर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने के लिए स्थापित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। एनआरसी में उचित देखभाल एवं पोषण आहार मिलने से बच्चों के वजन में वृद्धि के साथ कुपोषण से भी मुक्ति मिल रही है। बता दें कि लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झझपुरीकला…

Read More

महतारी वंदन योजना : महिलाओं के हाथों में पैसा, बढ़ा आत्मविश्वास, पहाड़ी कोरवा महिलाएं सुना रही महतारी वंदन की कहानी,  हर महीने विष्णु भैया भेजते हैं रुपए

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 13 सितम्बर/ सरगुजा जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम रामनगर की श्रीमती संगीता पहाड़ी कोरवा कहती हैं कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भईया हर महीने एक हजार रूपये हमारे बैंक खाते में भेजते हैं। महतारी वंदन योजना के तहत मिले पैसों से काफी मदद हो जाती है। इन रुपयों को घर के छोटे-मोटे खर्चे, बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के समान खरीदने में खर्च करते हैं। इसी तरह ग्राम रामनगर (बरपारा) निवासी श्रीमती गुलाबी भी महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। वे कहती हैं कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत…

Read More