समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 06 सितम्बर/ फर्जी आदेशों के मामले संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बीते दिनों समय सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों को सतर्क रहकर न्यायालयीन कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में गत दिवस कलेक्टर ने विभिन्न प्रकरणों में आवेदकों द्वारा राजस्व मंडल के आदेशों में कूटरचना किए जाने की जानकारी दी है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार अंबिकापुर और नायब तहसीलदार अंबिकापुर -2 को पत्र जारी कर इन सभी प्रकरणों में एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी पत्र में…
Read MoreDay: September 6, 2024
शराब के ओवर रेट की कमाई में सरकार की भूमिका छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही करके बड़े लोगों को बचाया जा रहा – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में शराब की ओवर रेट बिक्री के कांग्रेस का आरोप आज प्रमाणित हो गया। जब रायपुर कलेक्टर ने ओवर रेट बिक्री मामले में 70लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है 57 मामले दर्ज किये है। भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट में शराब बिक रहा है और गली-गली में अवैध शराब का गोरखधंधा चल रहा है। शराब की अवैध धंधा की काली कमाई को सरकार में बैठे बड़े…
Read Moreसांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी, भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ किया वादा खिलाफी – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.
मोदी की गारंटी और साय का सुशासन सिर्फ इश्तिहारों में दिख रहा, धरातल में सिर्फ बेबसी और लाचारी नजर आ रही है समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी किया है, हर वर्ग सरकार से नाराज है, 9 महीने में ही सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। विजय बघेल ने अपनी सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी…
Read Moreराजनांदगांव में खेल और आर्थिक विकास को एक साथ जोड़ता नया कदम : राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अथक प्रयासों से दिग्विजय स्टेडियम परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की होगी स्थापना
खिलाड़ियों के लिये बेहतर सुविधाओं हेतु विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रयास से हुई स्थाई व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 सितंबर/ राजनांदगांव के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समर्पण और नेतृत्व में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा को कामठी लाइन से स्थानांतरित कर दिग्विजय स्टेडियम परिसर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त होगा, और स्टेडियम के विकास में भी…
Read Moreडीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली अपराध समीक्षा बैठक : मामले की विवेचना विधि-संगत कर सर्वोत्तम साक्ष्य के साथ पेश करें चालान.
सामाजिक बुराईयों एवं नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः रोक लगाने के दिए कड़े निर्देश, सूचना तंत्र मजबूत करने पर दिया जोर. समदर्शी न्यूज़ सूरजपुर, 6 सितंबर / थानों में पंजीबद्ध अपराधों विशेषकर महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही, पंजीबद्ध मामलों की गंभीरता व संवेदनशीलता के आधार पर निराकरण कराने एवं पीड़ितों को जल्द न्याय मिले इस हेतु प्रकरण की सही तरीके से विवेचना पूर्ण कर सर्वोत्तम साक्ष्य सहित चालान न्यायालय में पेश हो, लंबित शिकायत, मर्ग जांच का निराकरण जल्द हो तथा जिले में कानून एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य…
Read Moreसदस्यता अभियान के तहत रायपुर की उत्तर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय : कहा – भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल जिसमे एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और एक गांव का साधारण व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है
भाजपा के लिए देश पहले,जनता को परिवार मानकर काम करती है भाजपा: विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 6 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई। शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर मंडल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के टीटी कॉलोनी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।…
Read Moreनिपुण भारत मिशन : पठन कौशल को बढ़ावा देने के लिए नई पहल, मोबाइल लाइब्रेरी वेन का हुआ शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ प्रदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और रूम टु रीड के संयुक्त तत्वाधान में में ‘पठन अभियान’ के तहत 2 मोबाइल लाइब्रेरी वेन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एससीईआरटी के संचालक श्री राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा की गई। इस दौरान अपर संचालक श्री जे. पी. रथ और रूम टू रीड के राज्य प्रमुख श्री यशवर्धन उनियाल, एससीईआरटी के अधिकारी-कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मोबाइल लाइब्रेरी का उद्देश्य बच्चों और समुदायों के बीच पठन कौशल को बढ़ावा देना है।…
Read Moreजल जीवन मिशन : बागतराई गांव में 4600 मीटर पाइपलाइन बिछाकर हर घर में पहुंचा शुद्ध पेयजल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ राजनांदगांव जिले के बागतराई गांव के सभी घरों में अब नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचने लगा है। इससे गांवों की महिलाओं ने खुशी का माहौल है। पानी की व्यवस्था के लिए न उन्हें अब हैण्डपंप चलाने की झंझट रही, न ही कुंए से पानी निकालने की मशक्कत। बागतराई के ग्रामीण परिवारों को यह सुविधा जल जीवन मिशन के माध्यम से सुलभ हुई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने का…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 7 एवं 8 सितंबर को रायगढ़ प्रवास : चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 6 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम…
Read More