मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ बैठकर किया भोजन : जशपुर के श्रीमती फुलजेन्सिया एक्का और श्रीमती कुसुम सहित हितग्राहियों का जाना कुशलक्षेम

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘आज मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने साथ में बैठकर भोजन कर रही जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्रीमती फुलजेन्सिया एक्का और फरसाबहार की श्रीमती कुसुम से चर्चा करते हुए उनका एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने वालों में जशपुर के श्री राम, कबीरधाम के श्री दौलतराम व श्री लालाराम, बस्तर के श्री लाहेन्द्र सिंह और श्रीमती सोनामणि, मुंगेली…

Read More

विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन : मुख्यमंत्री ने 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की

राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना होगी प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र और पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को श्रेष्ठ आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा देने के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के आयोजन पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में पत्थलगांव विधायक गोमती साय हुई सम्मिलित.

प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर, लाभार्थियों को उनके सपनों के आशियाने का प्रमाण-पत्र 160 लाभार्थियों को वितरित किया गया. समदर्शी न्यूज़ पत्थलगांव/कुनकुरी, 17 सितंबर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन एवं सेवा दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में स्वच्छता ही सेवा अभियान में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गोमती साय शामिल हुई और यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की

सेल और एनएमडीसी का प्रोडक्शन बढ़ाने पर विचार-विमर्श सीएसआर मद के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के अधिक से कार्य किए जाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री कुमारस्वामी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय…

Read More

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: श्रमवीरों के लिए अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र और बच्चों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा योजना होगी प्रारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के  पावन अवसर पर प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशभर में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन मिल सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजना के अंतर्गत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारकर जनसेवा का दिया अद्वितीय उदाहरण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में अपने प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन का एक भावुक और अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हितग्राहियों के पांव पखारकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को यह संदेश भी दिया है की वे स्वयं को आम जनता से ऊपर न समझकर…

Read More

छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें : राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए निवेशकों को मिलेगी हर संभव मदद

गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट 2024 के ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ में निवेशकों को दी गई जानकारी छत्तीसगढ़ की अपरम्परागत ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश हेतु निवेशकों को किया गया आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ऊर्जा विभाग के सचिव पी. दयानंद की गरिमामय उपस्थिति में गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट-2024 के दौरान आयोजित ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ कॉन्फ्रेंस में निवेशकों को यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। हरित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते किया लॉन्च

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लॉंच किया। इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी। वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा ऐसा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का किया शुभारंभ, दिलाई स्वच्छता की शपथ

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण : राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा, 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चाबी

आवासहीनों को पक्का मकान देने की मोदी की गारंटी हो रही पूरी पीएम आवास योजना में शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की।        मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण…

Read More