समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ किये गये एफआईआर को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अकबर के खिलाफ भाजपा सरकार ने गलत और विद्वेषपूर्वक मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा सरकार 8 महीने में ही अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार से कानन व्यवस्था नहीं संभल रही है। बिगड़ते कानून व्यवस्था के कारण सरकार की बदनामी हो रही है। अतः सरकार खीझ में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमे दर्ज…
Read MoreDay: September 10, 2024
भाजपा सरकार में बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि डराओ नीति चल रही है, बेटियां स्कूल और हॉस्टल की समस्याओं पर आवाज उठाती है तो उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जाती है- धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तहसीलदार माया अंचल के द्वारा बेटियों को जेल भेजने की धमकी देने की कड़ी निंदा की उन्होंने सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि बेटियों को डराओ नीति पर काम कर रही।बेटियां पढ़ना चाहती है लेकिन स्कूल में शिक्षक नहीं है हॉस्टल में सुविधा नहीं है और जब बेटियां स्कूल के लिए शिक्षक और हॉस्टल के लिए सुविधाओं की मांग करती है तब भाजपा सरकार में उन…
Read Moreसीमेंट के दाम में बढ़ोतरी मुनाफाखोरी के लिये – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीमेंट की कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है। भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। “विष्णुभोग“ के लिए वसूला जा रहा है 50 रुपया प्रति बोरा सीमेंट पर अतिरिक्त दाम। अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया है। सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल, लाइमस्टोन हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, बिजली हमारी और हमें…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा, कहा- पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर सरकार का राजनैतिक षडयंत्र
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,10 सितंबर/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया…
Read Moreमहिलाओं की असुरक्षा से चिंतित महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का किया घेराव
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,10 सितंबर/ राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने हजारों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। भाजपा सरकार ने बड़ी बेशर्मीपूर्वक महिलाओं पर बल प्रयोग किया। उनके साथ धक्का-मुक्की किया। महिलायें सरकार से सुरक्षा और जीवन जीने के लिये भयमुक्त वातावरण की मांग कर रही थी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या प्रदेश में दो कानून चल रहा है? एक कानून जहां बिना जांच के एफआईआर…
Read Moreडिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर बड़ी मात्रा में बिना होलोग्राम की नकली शराब को किया जब्त, 2 चार पहिया वाहन भी बरामद
समदर्शी न्यूज़ रायपुर 10 सितंबर/ डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी ने विगत दिनों अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन को रोक लगाने के लिए चार-पांच दिनों तक छद्म नंबर से ग्राहक बनकर शराब तस्करों से बातचीत की और पूरी कार्यवाही को बड़ी ही गोपनीय ढंग से अंजाम दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि आरोपी मोतीलाल साहू द्वारा चार पहिया वाहन मारुति वैगन आर सीजी 10 एफए 8132 में परिवहन के दौरान बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त की गई। साथ ही विवेचना के दौरान ही एक अन्य…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने दिवंगत पत्रकार देवेंद्र केशरवानी के आश्रित को दी पांच लाख की सहायता
प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव के लिए उपलब्धि समदर्शी न्यूज़ सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग निरंतर पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव परिणाम 5 जून के 10 दिन बाद 15 से 20 जून 2024 के मध्य छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति की पहली बैठक में राज्य के पत्रकारों के लिए अधिमान्यता समिति और आर्थिक सहायता के सभी आवेदनों पर कार्यवाही किया। समिति ने जिले के सरसीवां के पत्रकार दिवंगत देवेंद्र…
Read Moreमजदूरी विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या : धरमजयगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 234/2024 में धारा 103(1), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 सितंबर / धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मजदूरी के विवाद के चलते हुई एक दु:खद घटना में 22 वर्षीय हेमसिंह बैगा की मृत्यु हो गई। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर इस हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 08 सितंबर को घटना के संबंध में ग्राम जबगा के निवासी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मजदूरी का काम…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर किया नमन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 11 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि विनोबा जी ने अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया तथा उनके अधिकारों के लिये खड़े हुए। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में अथक प्रयास किया। साथ ही आचार्य भावे ने देश में आजादी की अलख जगाने…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कवियित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी कवियित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि महादेवी जी विलक्षण प्रतिभा की धनी कवियित्री थी। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ भी कहा जाता है। वह उन विरले साहित्यकारों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी। महादेवी जी की रचनाओं…
Read More