सनसनीखेज मामला : आपसी विवाद में उन्माद में आई पत्नी ने बांस से पति को मारकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 8 सितंबर/ सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी साजाराम नागेश साकिन बटवाही चौकी रघुनाथपुर द्वारा दिनांक 07/09/24 को चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कराया कि घटना दिनांक 06/09/24 को प्रार्थी के भाई मृतक दिलसाय नागेश का अपनी पत्नी पनमेश्वरी से लाइट जलाने की बात से लड़ाई झगड़ा हो रहा था। तब सूचक अपने भाई बहु में लड़ाई झगड़ा होते…

Read More

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए बीस हजार करोड़ रुपए की सौगात देने का किया वादा.

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर / केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेलवे सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं के लिए अनेकों सौगात देने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले एक से डेढ़ वर्ष के अंदर छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपया दिया जाएगा। कटघोरा – मुंगेली – डोंगरगढ़ परियोजना – यह रेलवे लाईन क्षेत्र…

Read More

घरेलू विवाद उग्र हुआ, महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

धारदार ब्लेड से हत्या का प्रयास कारित करने के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 8 सितंबर/ मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी विकास मण्डल साकिन डिगमा शीतलापारा गांधीनगर द्वारा दिनांक 06/09/24 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 06/09/24 को प्रार्थी के जीजा संजीव विश्वास प्रार्थी के घर आकर अपनी पत्नी को घर ले जाने की जिद करने लगा, बहन पिंकी द्वारा मना किये जाने पर संजीव विश्वास द्वारा प्रार्थी की बड़ी बहन उषा एवं पिंकी से जबरन विवाद करने…

Read More

सनसनीखेज हत्याकांड: पुलिस ने फरार हत्यारों पर घोषित किया 10,000 का इनाम

फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने जारी की इनाम की उद्घोषणा समदर्शी न्यूज़ अम्बिकापुर, 8 सितंबर/ जिला सरगुजा अंतर्गत थाना सीतापुर मे दर्ज प्रकरण क्रमांक 219/24 धारा 365, 323, 34, 302, 201 भा.द.सं. एवं 3 (2)(5) एससी/एसटी एक्ट के आरोपी (01) अभिषेक पाण्डेय आत्मज राजेश पाण्डेय उम्र 30 वर्ष साकिन बेलजोरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (02) गौरी तिवारी आत्मज रेवती उम्र 30 वर्ष साकिन बेलजोरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा मामले में फरार हैं, उक्त फरार आरोपियों का हरसंभव पत्तासाजी करने के पश्चात भी प्रकरण के आरोपियों का…

Read More

‘ऑपरेशन विश्वास’ में बड़ी सफलता : गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 7.4 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार.

थाना गिधौरी पुलिस द्वारा आरोपी गांजा तस्कर को ग्राम घटमडवा मेनरोड में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दबोचा गया कार्यवाही में आरोपी शेख इरफान उम्र 22 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली से ₹74,000 मूल्य का 07 किलो 400 ग्राम गांजा किया गया जप्त. अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन एवं एक मोबाइल भी किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 8 सितंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना गिधौरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा…

Read More

मुख्यमंत्री ने उल्लास मेला का किया शुभारंभ : कबाड़ से बनाया जुगाड़, असाक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान देने नवाचार प्रयोग की प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में उल्लास साक्षरता अभियान के लगाई गई नवाचारी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और असाक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान कराने के लिए यहां प्रदर्शित नवाचारी प्रयोगों की सराहना की। राज्य के पांचों संभागों एवं एससीईआरटी द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न तरह के नवीन प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर संभाग की प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान अंकों…

Read More

प्रदेश कांग्रेस की पत्रकार वार्ता : अपराध प्रदेश में चरम पर है, महिला सुरक्षा खतरे में है, इसलिये ये सरकार कानून राज नहीं जंगल राज चला रही है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज.

महिला सुरक्षा को लेकर 10 सितंबर को महिला कांग्रेस घेरने जा रही है मुख्यमंत्री निवास. सिर्फ कांग्रेस हिी नहीं सरकार पक्ष के सांसद और विधायक भी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि 90 दिनों से गायब थाना सीतापुर के बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा का शव ग्राम लूरेना बड़वापाट में जल जीवन मिशन का ठेकेदार अभिषेक पांडेय के साइड में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “उल्लास साक्षरता अभियान” का किया शुभारंभ : छत्तीसगढ़ में 10 लाख असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य

राज्य में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र प्रारंभ, एक लाख चयनित स्वयं सेवी शिक्षक असाक्षरों को करेंगे साक्षर समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। इन साक्षरता केन्द्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन द्वारा एक लाख स्वयं सेवी शिक्षक चयनित किए गए हैं। स्वयं सेवी शिक्षकों का दायित्व अपने-अपने साक्षरता केन्द्र…

Read More

प्लांट में हादसा: बायलर गिरने से तीन श्रमिकों की मौत

समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 8 सितंबर/ सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक के ग्राम सिलसिला में स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना हाइड्रेट प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में जलते कोयले से भरा बायलर अचानक गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे का विवरण: घटना सुबह के समय हुई, जब प्लांट में काम कर रहे श्रमिक कोयले को बायलर में…

Read More

मुख्यमंत्री ने महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती पर उन्हें किया याद

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक माने जाने वाले महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की 9 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने देश हित और हिंदी साहित्य में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतेन्दु जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल के एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे सम्पादक और कुशल वक्ता भी थे। भारतीय नवजागरण…

Read More