कुनकुरी में जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, नगरवासियों ने एकजुट होकर जताया आक्रोश कुनकुरी, 26 अप्रैल 2025 : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में देश के विभिन्न प्रांतों के कई हिंदू श्रद्धालुओं के शहीद होने पर शुक्रवार को कुनकुरी जय स्तम्भ चौक में एकल अभियान, विश्व हिंदू परिषद तथा स्थानीय समाज के तत्वावधान में श्रंद्धाजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों तथा मातृशक्ति ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_समाचार
छत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किया महत्वपूर्ण सुधार, 13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में
रायपुर 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा…
Read Moreभीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ में बिजली मांग 7000 मेगावॉट पार, महंगी बिजली खरीद कर भी निर्बाध आपूर्ति की सुनिश्चित, 10% बढ़ी विद्युत मांग, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने महंगे दाम पर खरीदी बिजली, उपभोक्ताओं को राहत.
भीषण गर्मी में बिजली की मांग 7000 मेगावॉट पार, एक वर्ष में 10 प्रतिशत शीर्ष मांग वृद्धि, महंगे में खरीद कर भी निर्धारित दर पर आपूर्ति का प्रबंधन कॉल सेंटर में 1 लाख 56 हजार शिकायतें आयीं,जिनका किया गया त्वरित गति से निवारण. रायपुर. 26 अप्रैल 2025 : भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 7006 मेगावॉट तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना व्यवधान बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊंची दरों पर भी बिजली खरीदी है। महंगे…
Read Moreसुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राजस्व विभाग के कार्यों से निखरती है शासन की छवि:आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ नागरिकों को मिले – मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप करने दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश रायपुर 26 अप्रैल 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों…
Read Moreविष्णु सरकार का फोकस बच्चों-महिलाओं की बेहतरी पर : मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण, मंत्री के सामने उजागर हुईं लापरवाहियां, अधिकारियों को चेतावनी.
छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े धमतरी और कांकेर में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश. रायपुर. 24 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धमतरी और कांकेर जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की जमीनी हकीकत परखीं। निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाहियों पर मंत्री ने…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की मिसाल बना जशपुर : राज्यपाल ने सराहा स्वसहायता समूहों का नवाचार और आत्मनिर्भरता, राज्यपाल को चौंकाया जशपुर की महिलाओं ने, चाय, कुकीज़ और डिजिटल बैंकिंग से बदल दी जिंदगी की राहें.
राज्यपाल ने मंथन खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र का किया अवलोकन स्वसहायता समूहों की महिलाओं से उत्पादित सामग्रियों एवं अर्जित आय के संबंध में की चर्चा जशपुर. 24 अप्रैल 2025 : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर जिले के मंथन खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्थानीय स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारी कार्यों की सराहना की। कुकीज़ निर्माण, चाय प्रसंस्करण से लेकर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देने तक, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यह तस्वीर अब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल…
Read Moreराज्यपाल श्री रमेन डेका का हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत,दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर !
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत कल्पवृक्ष के पौधे का किया रोपण जशपुर. 24 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सम्मिलित रहे। राज्यपाल श्री रमेन डेका को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर जशपुर. 24…
Read Moreराष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं : कहा – जनसंपर्क – सुशासन और जनविश्वास का सेतु
रायपुर 21 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनसंपर्क आज मात्र सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद की सशक्त कड़ी है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कार’ विषय पर आयोजित ‘की-नोट’ एड्रेस में रखे अपने विचार : कहा- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी
रायपुर, 20 अप्रैल 2025/ नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। आज विदेशी हमारी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के लोग श्रद्धा से गंगा स्नान करने पहुँचे। दूसरी ओर, हम दिखावे और आडंबर के चलते अपनी महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति में शिक्षा…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगी यहां प्रशिक्षित महिलाएं – श्री अरुण साव रायपुर. 20 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात…
Read More