समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दिशा में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस ओर वर्तमान में जिले के ग्रामीण ईलाकों पर मनरेगा के कार्यस्थलों में उपस्थित श्रमिकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जोडने सहित उन्हे मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं का अन्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए समझाईश दी जा रही है। इसी तारतम्य में जिले के बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत पंडरापाठ, बूटगा,…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 9 छात्र सीजीपीएससी प्री में हुए सफल
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत जिला कलेक्टर रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के कुल 9 छात्र-छात्रों ने राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सफलता का परचम लहराया है | इन सभी छात्रों ने नवसंकल्प के विभिन्न बैच में रह कर परीक्षा की तैयारी की है | संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस वर्ष पीएससी का कटऑफ काफी ज्यादा गया ऐसे में एक साथ 9 छात्रों ने प्रारंभिक परीक्षा पास…
Read Moreअवैध रूप से 30 लीटर नशीली ताड़ी को अपने पास रखने वाले आरोपी अशोक खाखा को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,
आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध नशीली वस्तु गांजा शराब, नशीली दवायें एवं नशे के अन्य वस्तुओं के बारे में पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो तथा समाज को भी नशा मुक्त किया जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी…
Read Moreशासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर : समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया ग्रामीण समस्याओं का अध्ययन !
गिरमा नदी के तट पर स्थित शारदा धाम एवं ग्राम कस्तूरा का शैक्षणिक भ्रमण कर वहां के बारे में एकत्र की गई संपूर्ण जानकारी. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : शासकीय रामभजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित के नेतृत्व एवं समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जे.आर भगत सर के मार्गदर्शन एवं अतिथि व्याख्याता कुमारी विद्यावती भगत और कुमारी शालिनी गुप्ता के सहयोग से समाजशास्त्र विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने दिनांक 20 मार्च 2024 को अपने प्रोजेक्ट एवं लघु शोध प्रबन्ध के कार्य को करने के लिए…
Read Moreपुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराने हेतु जिले के विभिन्न थानों में नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही : 10 प्रकरणों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्रवाई एवं 04 प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
जशपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 62 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई. 04 प्रकरण में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 09 प्रकरण धारा 34 (1) (क) आबकारी एक्ट एवं 01 प्रकरण धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के अंतर्गत विभिन्न संबंधित थानों में अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु श्री शशिमोहन सिंह (I.P.S.) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जुआ-सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थों के…
Read Moreअवैध शराब पर कुनकुरी पुलिस की दबिश, आठ लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, आबकारी एक्ट में मामला किया दर्ज
आरोपी हरिश सिंह पिता स्व.ईश्वरी प्रसाद सिंह उम्र 28 वर्ष सा. ढोंगाअम्बा मांझाटोली के विरुद्ध पुलिस थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 41/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दर्ज समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.03.2024 को कुनकुरी पुलिस ग्राम भ्रमण एवं आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु ग्राम कुंजारा श्रीटोली, ढोंगाअम्बा की ओर रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ढोंगाअम्बा मांझाटोली का हरिश सिंह महुआ शराब बना कर बिक्री कर रहा है एवं रखा है। सूचना पर गवाह गोविंद राम…
Read Moreजशपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, आगामी त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर की गई चर्चा,
एसडीओपी, तहसीलदार सहित टीआई हुए शामिल समदर्शी न्यूज़, जशपुर : थाना जशपुर में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया और आगामी त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस विभाग एडीओपी, तहसीलदार जशपुर, नायब तहसीलदार, टी.आई. जशपुर एवं शहर के सभी समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई। शहरवासियों से कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें। प्रशासन के साथ…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर कलेक्टर ने जिले के सम्पूर्ण डीजल-पेट्रोल पंप अनुज्ञप्तिधारियों को पंप में पेट्रोल-डीजल सुरक्षित भण्डार बनाये रखने किया आदेशित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण चुनाव कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु पेट्रोल-डीजल पंपों में आवश्यकता अनुसार पेट्रोल-डीजल का रिजर्व स्टॉक संधारित करने के संबंध में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने छ.ग.मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल अनुज्ञापन तथा नियंत्रण आदेश 1980 की कंडिका 10 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुये जिले के सम्पूर्ण डीजल-पेट्रोल पंप अनुज्ञप्तिधारियों को उनके पेट्रोल-डीजल पंप में 2000 लीटर डीजल तथा 1000 लीटर पेट्रोल का सुरक्षित भण्डार बनाये रखने हेतु आदेशित…
Read Moreराष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में फाईलेरिया संक्रमण ज्ञात करने रात्रिकालीन सर्वे 20 से 28 मार्च तक, जिले के चिन्हांकित आठ ग्रामों में किया जाएगा रात्रिकालीन सर्वे
सकारात्मक पाये जाने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा 12 दिवस तक खिलाई जाएगी डीईसी की गोली समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत् डब्ल्यूएचओ के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार जिला के फाईलेरिया प्रभावित क्षेत्र में 5 से 9 साल के बच्चों में फाईलेरिया संक्रम ज्ञात करने रात्रिकालीन सर्वे 20 से 28 मार्च 2024 तक चयनित ग्राम मनोरा विकासखण्ड के कांटाबेल, जशपुर विकासखण्ड के भुड़केला, पत्थलगांव विकासखण्ड के बागबहार एवं शहरी पत्थलगांव, दुलदुला विकासखण्ड के दोतीमारा, कुनकुरी विकासखण्ड के नोनपानी, फरसाबहार विकासखण्ड के सिंगीबहार और बगीचा विकासखण्ड के कोपा में रात्रि…
Read Moreजशपुर जिले में मनाया गया वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे : 83 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क डेंचर का किया गया विवरण
जिला व विकासखंड स्तर पर मुख स्वास्थ्य संबंधी वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन कुमार इंदवार के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गणपत नायक के सहयोग से विगत् दिवस 20 मार्च 2024 को राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजन किया गया। जिसमें मेगा डेंचर कैंप अंतर्गत जशपुर जिले के 83 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क 50 पूर्ण व…
Read More