रायपुर 09 मई 2025/ गरियाबंद जिले के मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुँच गए। नन्हें बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री ने जब पूछा—“बच्चों, हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन हैं?” तो सबने उत्साह से कहा—“श्री नरेंद्र मोदी!” फिर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम पूछने पर सभी ने तुरंत उत्तर दिया—“श्री विष्णु देव साय!” यह दृश्य सिर्फ एक सामान्य संवाद नहीं था, बल्कि यह बताता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़सरकार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुदूर क्षेत्रों में मिलेगी यातायात सुविधा, NIELIT से बढ़ेगा डिजिटल कौशल, शिक्षकों को मिलेगा समायोजन, और किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ…जानिए पूरी खबर..!
रायपुर, 30 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के समग्र विकास और आम जनता के हित में एक बार फिर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐसे कई फैसले लिए गए, जो न केवल ग्रामीण परिवहन व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल को मजबूती देंगे, बल्कि किसानों और शिक्षकों के जीवन में भी नया उजाला लाएंगे। खासतौर पर ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ से उन सुदूर इलाकों तक परिवहन की सुविधा पहुंचेगी जहाँ आज तक बसें नहीं पहुंचीं, वहीं NIELIT…
Read Moreकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की
छत्तीसगढ़ कानूनों को जल्द लागू कर एक आदर्श राज्य बने छत्तीसगढ़ सरकार को 60 और 90 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए नए कानूनों में साक्ष्य की रिकॉर्डिंग से लेकर पूरे ट्रायल तक की प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संभव है जिससे मैनपावर की काफी बचत होगी छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें रायपुर 21 अप्रैल 2025/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज…
Read Moreनए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आपराधिक कानूनों पर समीक्षा बैठक गृह मंत्री ने शीघ्र नए क़ानूनों को राज्य में शत प्रतिशत लागू करने पर दिया बल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की तैयारियों की दी जानकारी बैठक में बस्तर के विकास और नक्सल उन्मूलन पर भी हुई चर्चा नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में…
Read Moreछत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम में सुधार से औद्योगिक विकास को नई दिशा
औद्योगिक निवेश और श्रमिक कल्याण की प्रभावी पहल श्रमिकों के लिए कारखाना परिसर में ही आवासीय सुविधा का रास्ता खुला साय सरकार के निर्णय से बढ़ेगी औद्योगिक उत्पादकता एवं कार्यक्षमता रायपुर, 21 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यह संशोधन, जो 27 फरवरी 2025 को अधिसूचित किया गया, औद्योगिक इकाइयों के लिए पट्टे पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, 17 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा को नये दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन आदि प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ एक समृद्ध राज्य है। यहां लौह अयस्क, कोयला, टीन, बक्साइड, चूना पत्थर से लेकर लिथियम सहित अन्य महत्वपूर्ण खनिज पर्याप्त मात्रा मौजूद हैं। इसी…
Read Moreएक आवेदन, एक संकल्प और लौटी रोशनी – मुख्यमंत्री की पहल से रोशन हुआ मुंडाटोली
बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 17 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम मुंडाटोली में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड कांसाबेल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दोकड़ा के आश्रित ग्राम मुंडाटोली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ग्राम मुंडाटोली में ट्रांसफार्मर खराब…
Read Moreएक आवेदन, एक यंत्र और फिर लौटा जीवन का संगीत – जशपुर के केशव की कहानी बनी उम्मीद की मिसाल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष की पीड़ित केशव को मिला श्रवण यंत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 17 अप्रैल 2025/ अपने बच्चों की मधुर बातें सुनना, प्रकृति की सुरम्य ध्वनियाँ महसूस करना ये जीवन को जीवंत और आनंदमय बना देती हैं, लेकिन जब सुनने की शक्ति छिन जाती है तब जीवन का ये संगीत जैसे थम सा जाता है। ऐसा ही कुछ बीता तपकरा निवासी श्री केशव प्रसाद पैंकरा के साथ। एक बीमारी के कारण धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कमजोर होती चली गई। वक्त के साथ एक कान…
Read Moreविकसित बस्तर की ओर परिचर्चा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
परिचर्चा के पहले सत्र में कृषि को लेकर हुई सार्थक चर्चा मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसानों और कृषि उद्योग के प्रतिनिधियों से की चर्चा विकसित बस्तर की ओर परिचर्चा में तीन और सत्र है बाकी रायपुर, 15 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में विकसित बस्तर की ओर परिचर्चा में शामिल हुए। परिचर्चा के पहले सत्र में कृषि को लेकर बात हुई जिसमें स्थानीय किसानों और कृषि उद्योग से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री से बात की और अपने मह्वपूर्ण सुझाव साझा किए। बस्तर में कृषि की असीम संभावना को देखते…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के गांव से किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ
आवासहीन एवं कच्चे मकान वाले परिवारों के सर्वेक्षण का विशेष अभियान पात्र परिवारों को पक्का मकान दिलाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं हितग्राहियों के घर पहंुचकर किया सर्वे राज्य में 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा मोर दुआर-साय सरकार महाभियान रायपुर, 15 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री इस दौरान उन्होंने घाटपदमपुर के कई हितग्राहियों के…
Read More