नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान, पचास प्रतिशत प्रमाण पत्र जमा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सभी बैंकों में पेंशनरों से जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वृद्ध पेंशनरों को बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़सरकार
गलत श्रेणी में पंजीकृत रहवासी सोसायटियों पर बड़ी कार्रवाई: आनंद विहार सोसायटी का पंजीयन रद्द, 360 सोसायटियों को नोटिस जारी
पंजीयन की गलत श्रेणी में बनी रहवासी सोसायटियों पर कार्रवाई 360 रहवासी सोसायटियों को नोटिस रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स सोसायटी का पंजीयन रद्द रहवासी सोसायटियों को कोऑपरेटिव एक्ट 1960 के तहत पंजीयन अनिवार्य रायपुर : रियल एस्टेट प्रोजेक्टों की रहवासी सोसायटियों द्वारा गलत अधिनियम के तहत पंजीयन कराने और उसके विपरीत जाकर कॉलोनी का रख-रखाव व शुल्क वसूली करने के मामलों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कारण रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ ने रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स विकास सोसायटी का पंजीयन रद्द कर…
Read Moreधान खरीदी में क्रांतिकारी बदलाव! किसान कीर्तम राम पटेल बोले—“इस साल व्यवस्था सबसे बेहतरीन, समय और मेहनत दोनों की बचत”
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा : रामपुर के किसान कीर्तम राम पटेल ने सुचारू व्यवस्थाओं के लिए शासन को दिया धन्यवाद रायपुर : प्रदेशभर में जारी धान खरीदी तिहार किसानों के लिए राहत, पारदर्शिता और सुगमता का संदेश लेकर आया है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के कृषक एवं गांव के पटेल, कीर्तम राम पटेल ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल, व्यवस्थित और किसान हित में है। कृषक श्री कीर्तम राम पटेल…
Read Moreधान से भरे सपनों का मौसम: धमतरी के उपार्जन केंद्र बने किसानों की खुशियों का आंगन, 3100 रुपये समर्थन मूल्य से दोगुनी हुई मुस्कान
धान से भरे सपनों का मौसम…धमतरी में उपार्जन केंद्र बने खुशियों के आंगन रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धमतरी जिले के उपार्जन केंद्र इस बार किसी उत्सव स्थल की तरह रौनक बिखेर रहे हैं। सुबह होते ही जब धान से लदी गाड़ियाँ केंद्र की ओर बढ़ती हैं, तो मिट्टी की सोंधी खुशबू और किसानों के चेहरों पर झलकता भरोसा—दोनों मिलकर उम्मीदों का एक सुंदर दृश्य रच देते हैं। राज्य में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी ने जिले में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा: नारायणपुर में हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर पहुंचे, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम नारायणपुर, विकासखंड कुनकुरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी पहुंचे। हाई स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार शामिल थे।
Read Moreजशपुर में आज CM विष्णुदेव साय का पावरफुल दौरा: किसान महासंवाद से महायज्ञ चक्रपूजा तक कार्यक्रमों की धूम.. देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर प्रवास कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से नारायणपुर पहुंचेंगे। यहां आगमन के बाद वे सबसे पहले श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम में दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री किसान महतारी सम्मेलन, नारायणपुर में शामिल होकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,धार्मिक कार्यक्रम…
Read Moreसुगम धान खरीदी से खुश किसान: संतराम ने मोबाइल टोकन व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन पर शासन-प्रशासन का जताया आभार
सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान: संतराम ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद मोबाईल एप्प से टोकन की सुविधा मिलने तथा केन्द्र में की गई सुगम व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन का जताया आभार रायपुर : बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री संतराम साहू ने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियाँ पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। मोबाइल तुंहर टोकन ऐप से…
Read Moreसंविधान दिवस पर बड़ा आयोजन! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबेडकर चौक में भावपूर्ण नमन, भीड़ उमड़ी सम्मान देने
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री…
Read Moreजशपुर जिले में बड़ा आयोजन : नारायणपुर में 27 नवंबर को होगा किसान–महतारी सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
किसान-महतारी सम्मेलन का आयोजन 27 नवम्बर को नारायणपुर में, मुख्यमंत्री श्री साय सम्मेलन के होगें मुख्य अतिथि जशपुर : जिले के कुनकुरी विकासखण्ड अंतर्गत हाई स्कूल मैदान नारायणपुर में 27 नवम्बर 2025 को किसान महतारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। वहीं विशिष्ट के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधारी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद राधेश्याम राठिया, पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष…
Read Moreसड़कों–पुलों से बदलेंगे ग्रामीण हालात: विजय शर्मा ने दो गांवों में करोड़ों की परियोजनाओं की दी शुरुआत
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 1.98 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा पुल–पुलिया और सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास रायपुर : कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सारी…
Read More