निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, सीएम साय बोले – ‘अटल विश्वास पत्र’ पर जनता की मुहर!

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव हेतु मतदान संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया मतदाताओं का आभार रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा कि – आज नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन, दीपक बैज बोले – हमारी जीत पक्की!

नगरीय निकाय चुनाव मतदान के बाद कांग्रेस ने जताया मतदाताओं,  कार्यकर्ताओं, मतदान कर्मियों का आभार मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ अधिकांश निकाय कांग्रेस जीतेगी – दीपक बैज ईवीएम बंद होने, बिगड़ने के बावजूद लोग घंटों मतदान केंद्रों पर डटे रहे अपने अधिकार का प्रयोग किया रायपुर/11 फरवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं अपने कार्यकर्ताओं और मतदान कर्मियों, चुनाव से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भर से जो खबरें आ रही…

Read More

जशपुर : चुनाव के दिन छुट्टी! 11, 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित

जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के द्वारा जारी आदेशानुसार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी दिन मंगलवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।    इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 17 फरवरी दिन सोमवार को बगीचा में, द्वितीय चरण में 20 फरवरी दिन गुरूवार को जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में सामान्य अवकाश घोषित…

Read More

जशपुर जिले के 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना, 11 फरवरी को होगा नगरीय निकाय चुनाव

11 फरवरी को प्रातः 08 से संध्या 05 बजे तक होगा मतदान जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु जिले के सभी 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सोमवार को रवाना किया गया। जिले के जशपुर नगर पालिका परिषद सहित सभी 4 नगर पंचायतों के 80 वार्डों के लिए 84 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी 05 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद जशपुर के 20 वार्डों हेतु 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कुनकुरी,…

Read More

रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा ने जारी किया “अटल विश्वास पत्र”, विकास और पारदर्शिता के वादों के साथ चुनावी बिगुल फूंका!

मंत्री, सांसद और विधायकों ने एक स्वर में कहा, निधि और योजनाओं की कमी नहीं होने देंगे कांग्रेस दिल्ली में शून्य हो गई है, वैचारिक रूप से भी शून्य है और अब छत्तीसगढ़ में भी शून्य होगी कांग्रेस ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का केंद्र बना डाला था, इसलिए नगर निगम रायपुर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा रायपुर को सुंदर और विकसित बनाने के लिए महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे को जनता से जिताने की अपील की रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश के नगरीय निकाय जनघोषणा पत्र की…

Read More

“अब बदलाव की बारी!” – कुनकुरी में कांग्रेस की जनसम्पर्क रैली, भाजपा को घेरा, विकास का संकल्प दोहराया

कुनकुरी, 9 फरवरी 2025:  नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अन्तर्गत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में जनसम्पर्क करने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। रैली के नगर भ्रमण के उपरांत एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन नगर के बस स्टैण्ड में आयोजित किया गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होने के कारण कांग्रेस पार्टी के नेताओं व वक्ताओं के नगर सरकार बनाने हेतु कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम को मुरारी लाल अग्रवाल, गजेन्द्र जैन, पूर्व विधायक यूडी मिंज, ताहिर अली…

Read More

चुनावी रण में ईव्हीएम का कड़ा पहरा! जशपुर में कमीशनिंग के साथ सुरक्षा प्लान पर कमिश्नर की पैनी नजर

जशपुर, 07 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु ईव्हीएम कमीशनिंग का कार्य शुक्रवार को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में प्रारम्भ हुआ। जिसके तहत शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा में मतदान हेतु प्रयुक्त होने वाले ईव्हीएम के कमीशनिंग का कार्य किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं कलेक्टर रोहित व्यास ने ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कमीशनिंग करने वाले अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें ईव्हीएम कमीशनिंग…

Read More

जशपुर में ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जारी, ईवीएम मशीन की जानकारी देकर मतदान के प्रति किया जा रहा प्रेरित

जशपुर 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार दिशा निर्देश में जशपुर विकासखंड के विभिन्न शहरी वार्डों में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है आज बनिया टोली चौक और पुलिस लाइन में लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पूर्व भी जशपुर के बाकी टोली चौक, तहसील कार्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खजांची टोली,मधुबन टोली, कदमटोली सहित अन्य स्थानीय स्थानों में लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी…

Read More

ईवीएम से मतदान कितना आसान ? जशपुर में मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन, कलेक्टर रोहित व्यास ने खुद किया ट्रायल

कलेक्टर रोहित व्यास ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील मतदान जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक जशपुर,03 फरवरी 2025/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। नगरीय निकायों में मतदान ई. व्ही. एम. से किया जाना है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में ई. व्ही. एम. से मतदान करने के तरीके का जगह- जगह प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।…

Read More

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : नगरीय निकायों में ई वी एम के माध्यम से होगी वोटिंग, मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए करें जागरूक -आयुक्त अजय सिंह

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सरगुजा जिला के वरिष्ठ अधिकारिओं से मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा की रायपुर 30 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस)…

Read More