ट्रक के भाड़े की रकम एक लाख पचास हजार रूपये नगद की चोरी करने वाले आरोपी खलासी बलभद्र दास को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ नगदी एक लाख तीस हजार रूपये एवं चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाईल किया गया जप्त. आरोपी बलभद्र दास उम्र 20 साल निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 379, 381 भा.द.वि. का अपराध हुआ दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भास्कर श्रीराव निवासी चरईडांड़ ने दिनांक 10 जनवरी 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रक…

Read More

दुर्घटना ब्रेकिंग : डंफर ने मोटर साइकल को रौंदा, मौके पर ही चालक युवक और सवार युवती की मौत, मौके पर पहुँची पुलिस…….. कर रही विवेचना !

समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी/दोकड़ा : अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार डंफर ने एक बाइक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे बाइक चालक युवक और सवार युवती दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटना जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के पुलिस चौकी क्षेत्र दोकड़ा के मुख्य मार्ग गरिया मुंडा के समीप की है। जहां आज सुबह 9:30 बजे दोकड़ा से फरसाबहार जा रही डंफर क्रमांक सीजी 13 एबी 4875  को तेज रफ्तार से चलाते हुए चालक ने सामने से…

Read More

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मुख्य मंत्री से मिलकर की नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की मांग !

मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर नियमितीकरण एवं स्थायीकरण किये जाने का सौंपा गया प्रस्ताव. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के जशपुर जिलाध्यक्ष की टीम द्वारा मुख्य मंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर नियमितीकरण एवं स्थायीकरण किये जाने का प्रस्ताव बनाकर सौंपा गया, जिस पर माननीय मुख्य मंत्री जी द्वारा जल्द नियमितीकरण का निर्णय लिये जाने की बात कही गई। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लगातार मुख्य मंत्री एवं अन्य मंत्रियों से सतत संपर्क बनाये रखे…

Read More

एसडीएम ने सीएससी केंद्र कुनकुरी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर कुनकुरी : एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने आज कुनकुरी के सीएससी केंद्र का  निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र में सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए। एसडीएम श्रीमती पटेल ने सीएससी केंद्र में भर्ती मरीजों के सभी वार्डो का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्र में बेडशीट कलर कोड के हिसाब से लगाया गया था।  सफाई व्यवस्था भी सही पाई गई  साथ ही टीकाकरण की व्यवस्था  ठीक पाई गई। उन्होंने मरीजों से भोजन व्यवस्था के संबंध में चर्चा…

Read More

कुनकुरी नगर में व्रतियों ने उदयमान सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, पूर्ण हुआ छठ महापर्व : घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: नगर में सोमवार की प्रातः उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ सूर्यदेव की आराधना का चार दिवसीय छठ पूजा का महापर्व सम्पन्न हुआ. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु जलाशय एवं नदियों के किनारे छठ घाटों पर सूर्योदय के काफी पहले से पहूंचे. छठ गीतों के साथ व्रती अपने घरों से मौसमी फलों एवं पूजन सामग्री से सजे सूपा एवं दऊरा के साथ निकलकर छठ घाट पहूंचे. व्रती महिलाओं ने पानी मे खड़े रहकर सूर्यदेव के उदित होने…

Read More

कांग्रेस कार्यकर्त्ता वृंदा राम का ससम्मान किया गया अंतिम संस्कार, पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने दी अंतिम बिदाई !

गुरूवार की प्रातः वृंदाराम बैगा की खून से लथपथ सड़क पर मिली थी लाश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती में कांग्रेसी कार्यकर्ता वृंदा राम नागेशिया का सम्मान के साथ कांग्रेस के झंडा में लपेट कर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कांग्रेस जन सम्मिलित हुए उन्हें ससम्मान अंतिम बिदाई दी गई। घटना कल रात को हुई, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे वृंदा राम बैगा उम्र 65 वर्ष करीब की खून से लथपथ लाश देखी थी। मृतक वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का पुराना…

Read More

चुनाव प्रचार के लिये निकले वृद्ध का रक्तरंजीत शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, कुनकुरी पुलिस हत्या के एंगल से प्रकरण की कर रही जांच

मृतक घर से चुनाव प्रचार के लिये निकला था और सुबह सड़क पर मिला शव मृतक बैगा के रूप में भी करता था पूजा पाठ, जादू टोना के शक में भी हत्या होने का संशय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम हर्राडांड के जकहाटोली में एक 65 वर्षीय वृद्ध का रक्तरंजीत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये कुनकुरी भेजने के उपरांत मामले की विवेचना प्रारंभ कर…

Read More

कुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज पर महिला ने लगाया समर्थकों के साथ घर में घुसकर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर बीजेपी ने किया कुनकुरी पुलिस थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन ……भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय भी रहे उपस्थित….देखें वीडियो……

एक दिन के अंदर कार्यवाही के आश्वासन पर ज्ञापन देने के बाद धरना किया गया स्थगित  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत कुनकुरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा अपने गृह ग्राम में एक आदिवासी महिला के साथ किये गये तथाकथित दुर्व्यवहार के संबंध में वायरल हुआ वीडियो प्रकरण तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर भाजपा ने वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्यशी के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव,…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 : कुनकुरी विधानसभा की ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों का कमिशनिंग कार्य शुरू

पत्थलगांव विधानसभा के ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों का कमिशनिंग कार्य पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान सामग्रियों को पत्थलगांव के लिए रवाना किया गया, रखा जाएगा स्ट्रांग रूम में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीन का कमिशनिंग आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल जशपुर के सभाकक्ष में किया जा रहा है। आज विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी का ईवीएम मशीनों का कमिश्निंग शुरू किया जा रहा है। विधानसभा पत्थलगांव क्षेत्र का ईव्हीएम एवं वीवीपेट की…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: द्वितीय चरण हेतु चौथे दिन जशपुर जिले में 4 नामांकन पत्र हुए दाखिल, कांग्रेस ने तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव व भाजपा के जशपुर विधानसभा प्रत्याशी ने भरा नामांकन

अब तक 3 विधानसभा क्षेत्रों हेतु 4 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण हेतु जिले के 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन कुल 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर से रायमुनी भगत भारतीय जनता पाटी से एवं विनय कुमार भगत इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। विधानसभा…

Read More