आस्था का सम्मान: लोदाम छठ घाट तक पक्का मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत की थी अनुशंसा लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त जशपुर : आस्था और जनभावना से जुड़े छठ पर्व का लोदाम में हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। शंख नदी के तट पर बसे इस सीमावर्ती ग्राम पंचायत में छठ पर्व के दिनों में भारी चहल-पहल रहती है, लेकिन छठ घाट तक पहुंचने के…
Read MoreTag: #jashpurnews
जशपुर में गूंजा संविधान का स्वर! विधायक रायमुनी भगत ने दिलाई ऐतिहासिक शपथ, सभी सरकारी विभाग एक सुर में बोले– ‘हम भारतीय…’
संविधान दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दिलाई संविधान की शपथ जशपुर : भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत कार्यालय में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वहां मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत,…
Read Moreएकलव्य विद्यालय में ‘मिनी पंचायत’! छात्राओं ने संभाला पूरा ग्राम प्रशासन, सरपंच से लेकर सचिव तक की भूमिकाएं निभाकर सबको किया प्रभावित
छात्राओं ने ग्राम पंचायत की भूमिकाएं निभाकर जनभागीदारी का परिचय देते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किए जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में ग्राम विकास को नई दिशा देने और युवा छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आदर्श युवा ग्रामसभा का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में मंगलवार को आदर्श युवा ग्राम सभा का उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। ग्राम विकास की वास्तविक प्रक्रिया को समझाने और छात्रों…
Read Moreजशपुर कलेक्टोरेट में गूँजी संविधान की प्रस्तावना! सैकड़ों कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता व समता का ऐतिहासिक संकल्प
अपर कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्त्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सब में…
Read Moreआकाशीय बिजली और डबरी में डूबने से दो महिलाओं की मौत—जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 8 लाख रुपए की बड़ी राहत दी
जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम केन्दापानी निवासी स्व. भगवती बाई का डबरी के पानी में डूबने से 29 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता द्वारिका सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बगीचा अंतर्गत ग्राम बम्बा निवासी स्व. मीरा बाई का आकाशीय…
Read Moreप्रदेशभर में धान खरीदी सुचारू: जशपुर के सभी 46 केंद्रों में किसानों को मिल रही हैं बेहतरीन सुविधाएँ, प्रशासन की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश भर में चल रहा धान खरीदी अभियान पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है। जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रत्येक पंजीकृत किसान बिना किसी परेशानी के अपने धान की बिक्री कर सके। धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था अत्यंत संतोषजनक प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए और किसी भी…
Read Moreकुनकुरी को मिला मेगा गिफ्ट! 7.26 करोड़ का हाई-टेक बस स्टैंड मंजूर—यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग अब होगी पूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगर को दी बड़ी सौगात हाई-टेक बस स्टैंड निर्माण के लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपए की मंजूरी अब यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी नगर को विकास की एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए हाई-टेक बस स्टैंड निर्माण के लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से न केवल नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि प्रतिदिन बस स्टैंड का उपयोग करने वाले हजारों यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित…
Read Moreलापरवाही पर होगी कार्रवाई! जिला पंचायत सीईओ ने लंबित आवेदनों पर जताई कड़ी नाराज़गी, सभी विभागों को दिया अल्टीमेटम
जिला पंचायत सीईओ ने लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश सीईओ ने किसान महतारी सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी करने के दिए निर्देश जशपुर : जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने आगामी 27 नवम्बर को कुनकुरी विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में किसान महतारी सम्मेलन के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को लोकार्पण भूमिपूजन और हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम स्थल पर मंच बेरीकेडिंग, बैठक…
Read Moreसंविधान दिवस पर जशपुर में होगा भव्य आयोजन: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए जिलेभर में सामूहिक प्रस्तावना पाठ और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को जिले में होंगे विविध कार्यक्रम, कलेक्टर श्री व्यास ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप जिले में 26 नवम्बर को संविधान दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संविधान दिवस “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” विषयक वर्षभर चलने वाले विशेष उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए सभी कार्यक्रम गरिमामय, समयबद्ध और व्यापक जनभागीदारी पर आधारित हों। इसके अंतर्गत जिला स्तर से लेकर सभी…
Read Moreऑनलाइन मार्केट में जशपुर की धमाकेदार एंट्री! जेम पोर्टल की विशेष कार्यशाला में 80 से अधिक उद्यमी हुए शामिल, मिले बिज़नेस ग्रोथ के नए रास्ते
जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ई-मार्केट प्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के प्रभावी उपयोग से उद्यम विकास के लिए योगदान के लिए किया गया प्रोत्साहित जशपुर : सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभाकक्ष में जेम पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पत्थलगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थि…
Read More