जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ : सरपंच, सीएमएचओ सहित डॉक्टरों ने पिलाया विटामिन ए एवं आयरन का सिरप

29 सितंबर तक चलेगा शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर के ग्राम पंचायत बघिमा में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। सरपंच श्रीमति पार्वती द्वारा बच्चे को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी जशपुर, द्वारा बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाई गई। शिशु संरक्षण माह अन्तर्गत आयोजित वी एच एस एन डी सत्र में 36 बच्चे को विटामिन ए एवं 42 को आयरन सिरप पिलाया गया तथा 42 का…

Read More

मामूली बात में ग्रामीण की लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले गांव के ही दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

मृतक की ईलाज के दौरान हुई थी मृत्यू, थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम मैना की घटना, आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 116/2023 धारा 294, 506, 323, 34, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपीगण – संतकुमार यादव उम्र 38 साल, एवं टूपो राम उम्र 42 साल दोनों निवासी ग्राम मैना. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/सन्ना : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 अगस्त 2023 को प्रार्थी लाल राम उम्र 45 साल निवासी तुतटोली…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में विद्यालय के सभी भैया-बहन (छात्र-छात्राएं) शामिल हुए। रक्षाबंधन पर्व पर विद्यालय में सामुहिक रूप से बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर राखी बांधा। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्याम सिंह द्वारा भैया बहनों के साथ समस्त विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने के उद्देश्य से अवगत कराया। सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करें – प्राचार्य अजय कुमार कश्यप इस…

Read More

संत जोसेफ अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांसाबेल में राखी प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों को चार समुहों में बांटा गया रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाने, हस्तलेख एवं डिस्पोजल से प्लेट सजानें की हुई प्रतियोगिता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : संत जोसेफ अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांसाबेल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाने, हस्तलेख एवं डिस्पोजल से प्लेट सिंगारने की प्रतियोगिता आयोजन किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं हेतु चार समुहों में बांटा गया। कक्षा 1 ली से 3 री के बच्चों ने हस्तलेख, कक्षा 4 थी से 8 वीं के विद्यार्थियों ने राखी बनाने एवं…

Read More

आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई आयोजित

नये मतदाताओं का नाम जोड़ने की तिथि में 11 सितम्बर तक की गई वृद्धि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन तैयारी के संबंध निर्वाचन नोडल अफसरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारु रुप से संपादन हेतु निर्वाचन संबंधी कार्य को सर्व प्रथम प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मतदाता सूची में शत प्रतिशत नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर. पी. चौहान ने सभी नोडल अधिकारियों को…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जशपुर रणजीता स्टेडियम में मैराथन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया अयोजन, नेहरू युवा केंद्र ने कराई खेल प्रतियोगिता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा जिले के रणजीता स्टेडियम में मैराथन दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जशपुर जनपद उपाध्यक्ष राजकूपर राम, खेल अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह, जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्रीमती रायमुनी भगत के द्वारा मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस में जशपुर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी प्रतिभागी शामिल हुए। जिला…

Read More

जशपुर जिला अंतर्गत संचालित 5 एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 31 अगस्त से प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा उपरांत प्रकाशित मेरिट सूची के आधार पर जिला स्तर पर एकलव्य विद्यालयों के आबंटन हेतु जिले अंतर्गत संचालित 05 एकलव्य आवासीय विद्यालय, बालिका सन्ना, संयुक्त घोलेंग (बघिमा), ढुढ़रूडांड़ (बटईकेला), सुखरापारा (सराईटोला) एवं फरसाबहार प्रवेश हेतु 31 अगस्त 2023 से प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक  काउंसलिंग प्रारंभ की जाएगी। काउंसलिंग हेतु प्रयास आवासीय…

Read More

जशपुर जिले के कैलाश गुफा में चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन, 100 से अधिक कांवरियों को दिया गया स्वास्थ्य लाभ

श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबार के यूथ रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग सुलेसा द्वारा किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबार के यूथ रेडक्रॉस एवं स्वास्थ्य विभाग सुलेसा के द्वारा कैलाश गुफा में शिविर का आयोजन कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। विदित् हो कि सावन के महीन में जशपुर, सरगुजा, रायगढ़ सहित अन्य जिले के कांवरियॉ भगवन शिव के जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए कैलाश गुफा आते हैं। उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री रामेश्वर…

Read More

जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 589.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 589.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 अगस्त तक औसत वर्षा 803.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 688.8 मिमी, मनोरा में 662.2 मिमी, कुनकुरी में 765.2 मिमी, दुलदुला में 690.1 मिमी, फरसाबहार में 310.6 मिमी, बगीचा में 606.2 मिमी, कांसाबेल में 329.7 मिमी, पत्थलगॉव में 540.8 मिमी…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम पेमला निवासी स्व. मनबासो बाई की सड़क दुर्घटना में 08 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति आनन्द राम हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More