जशपुर जिला के हाथी विचरण क्षेत्रों में वन अमला व हाथी मित्र सक्रिय, गश्ती दल 2 पाली में दे रहे ड्यूटी, प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टी कर रही गश्त

डीएफओ ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में मछली मारने, पुटू-खुखड़ी उठाने, रात को खुले में शौच या अनावश्यक रात्रि में आवागमन न करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी वनमण्डल कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 हाथियों का दल विचरण है। हाथी विचरण क्षेत्र में वन अमला, हाथी मित्र दल 02 पाली में गश्ती कर रहें हैं तथा सक्रिय है। साथ ही हाथी विचरण क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी रेंज में 2-2 गस्ती दल काम…

Read More

जशपुर जिले में 21 नवीन मतदान केन्द्र के प्रस्ताव को आयोग से मिली स्वीकृति: जशपुर विधानसभा क्षेत्र में 16, कुनकरी में 4 और पत्थलगांव में 1 नए मतदान केन्द्र अस्तित्व में आए

47 का मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन एवं 16 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन किया गया जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 857 से बढ़कर अब 878 हुई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी के द्वारा जिले में मतदान क्रेन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्तावों पर सहमति एवं स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत् आयोग से जिले के 21 नवीन मतदान केन्द्र के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। जब कि विधानसभा क्षेत्र में 47 का मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन एवं…

Read More

जशपुर जिला के साजापानी जलाशय को मत्स्य पालन एवं मत्स्याखेट हेतु 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने के लिए 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल विकासखण्ड के साजापानी जलाशय रकबा 13.590 को 10 वर्ष की अवधि के लिए मछली पालन एवं मत्स्याखेट हेतु पट्टे पर दिए जाने के लिए इच्छुक मछुआ समिति, समूह एवं व्यक्ति जनपद पंचायत कांसाबेल में 10 अगस्त 2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत कांसाबेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन की पात्रता एवं शर्ते जनपद पंचायत कांसाबेल में कार्यालयीन समय 11.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच देखी जा…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 460.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 460.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 03 अगस्त तक औसत वर्षा 495.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 67.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 422.8 मिमी, मनोरा में 503.1 मिमी, कुनकुरी में 615.6 मिमी, दुलदुला में 554.7 मिमी, फरसाबहार में 244.9 मिमी, बगीचा में 500.9 मिमी, कांसाबेल में 275.7 मिमी, पत्थलगॉव में 439.8 मिमी…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में ड्रम सीडर द्वारा धान की कतार बोनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में 38 लाख हेक्टर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है जिसमें लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र लेही पद्धति एवं खुर्रा बोनी द्वारा की जाती है। इन परंपरागत पद्धतियों में 100 से 120 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता होती है तथा रोपाई के समय श्रमिकों की अनुपलब्धता साथ ही 30 से 35 दिनों के बाद बियासी करने की आवश्यकता पौधों की संख्या एवं खरपतवार नियंत्रण के लिए आवश्यक होती है। इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिए सूखी खेत में धान की कतार…

Read More

ज़िला मुख्यालय में टूटा बिजली का तार, 12 घंटे से अधिक रही बिजली आपूर्ति ठप्प, क्षेत्र में जल आपूर्ति हुई प्रभावित !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : ज़िला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय के पास रात को बिजली तार टूटने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 12 घंटे से ज़्यादा समय से बंद है, जिसके कारण क्षेत्र में जल आपूर्ति भी नहीं हो पाई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रात को लगभग 10:30 बजे कन्या महाविद्यालय के पास अनिरुद्ध सिन्हा के घर के सामने का बिजली तार एक पेड़ की डंगाल टूटने के कारण टूट कर उनके घर के सामने के शेड में गिरा और तेज चिंगारी…

Read More

नवपदस्थ एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने कुनकुरी अनुविभागीय अधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण

डिप्टी कलेक्टर श्रीमती श्यामा पटेल ने बुधवार को कुनकुरी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: डिप्टी कलेक्टर श्रीमती श्यामा पटेल ने बुधवार को कुनकुरी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। एसडीएम अजय किशोर लकड़ा के स्थान पर जिला मुख्यालय जशपुर में पदस्थ एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल को कुनकुरी एसडीएम के रूप में नवीन पदस्थापना दी गई है। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत एसडीएम ने सभी मातहतों से परिचय प्राप्त किया। इसके…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजनैतिक दलों की ली बैठक : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों की दी जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में निर्धारित तिथियों की जानकारी दी। इसके तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन   2 अगस्त को किया गया। दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक और मतदान केंद्र…

Read More

अनधिकृत निर्मित भवनों के नियमितिकरण हेतु अंतिम तिथि 12 अगस्त तक : जशपुर कलेक्टर ने आमजनों की सुविधा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि में 30 दिवस की वृद्धि की

अधिनियम के प्रावधानों के तहत् 13 प्रकरणों का हुआ नियमितिकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला नियमितिकरण प्राधिकारी डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छ0ग0 अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002, संशोधन 2022 के तहत् कुल 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 11 आवासीय एवं 2 गैर-आवासीय प्रकरणों में जशपुर निवेश क्षेत्र अंतर्गत् 06, बगीचा निवेश क्षेत्र अंतर्गत् 05 एवं पत्थलगांव निवेश क्षेत्र अंतर्गत् 01 प्रकरणों का अधिनियम के प्रावधानों के तहत् नियमितिकरण एवं 01 प्रकरण को निरस्त किया गया है। कलेक्टर…

Read More

जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सीटोला, चिकनीपानी की पोषण वाटिका में लगी हरी भारी सब्जियां लहलहा रही

गर्भवती और कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की पोषण वाटिका से ही मिलेगा पोषक आहार आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण वाटिका में भिंडी, कुंदरू, मक्का, मुनगा, बरबट्टी, मखना, करेला सहित अन्य हरी सब्जी का किया जा रहा है उत्पादन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने पोषण वाटिका तैयार किए हैं। इससे अब उन्हें ताजी, हरी-भरी और पोषक से भरपूर सब्जियां उपलब्ध होंगी। पोषण वाटिका से गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चो की सेहत में सुधार आयेगा। पोषण…

Read More