गड्ढे के पानी में डूबने से गई जान, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग, निवासी स्व. जोन तिर्की का गड्ढे के पानी में डूबने से 27 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्लासिदियुस तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश

वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Read More

जशपुर जिले में धान खरीदी घोटाले से मचा सियासी तूफान — कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर लगाया 100 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

फर्जी जमीन, फर्जी रजिस्ट्रेशन और फर्जी खरीदी — कांग्रेस बोली, “धान खरीदी नहीं, लूट खरीदी हुई है।” कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा — “अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन।” कुनकुरी, 9 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ी हलचल मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से उठी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने यहाँ धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर बुधवार को कुनकुरी के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सीधे…

Read More

जशपुर में उमड़ा महिला शक्ति का जनसैलाब : भाजपा महिला मोर्चा की नई कमान संभालने के बाद विभा अवस्थी का पहला दौरा, ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से गूंजा जिला, महिला सशक्तिकरण पर रखा फोकस.

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जशपुर में भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर दिया बल. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर. जशपुर. 08 अक्टूबर 2025 : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का बुधवार को जशपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोशपूर्ण स्वागत किया। जशपुर भाजपा…

Read More

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: जशपुर में अतिक्रमण हटाकर किया गया पौधरोपण, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी नामक स्थन पर श्री शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध रोपण कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से…

Read More

पी.एम. जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का अवसर, दोना-पत्तल निर्माण से सशक्त हो रहीं महिलाएं

जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत ग्राम कुटमा, में पी.एम. जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है।  महिलाओं के लिए दोना-पत्तल निर्माण केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र का संचालन मीनू लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती फूलों बाई कर रही हैं। इस केन्द्र…

Read More

जनदर्शन में पहुंचे 34 आवेदन, कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी — जनता को मिलेगा त्वरित समाधान

जशपुर, 06 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनदर्शन के दौरान…

Read More

गरीब युवाओं के सपनों को दे रहा उड़ान! जशपुर का नव संकल्प संस्थान बना सरकारी नौकरी की पाठशाला — बिना फीस के मिल रही है कोचिंग, रहना और खाना

युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की राह आसान बना रहा है नव संकल्प शिक्षण संस्थान सीजीपीएससी में 60,एसएससी जनरल ड्यूटी में 50 और व्यापम में 90 युवा कर रहे हैं परीक्षाओं की तैयारी जशपुर, 06 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए नई राह और नई उम्मीद लेकर आया है। यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है, बल्कि कई युवाओं ने यहां से तैयारी कर सरकारी नौकरियों में सफलता भी…

Read More

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसी नकेल, 350 किलो महुआ पास जब्त

देशी कच्ची शराब बनाने हेतु रखे,350 किलो महुआ पास के साथ एक महिला सहित पकड़ा दो शराब कोचियों को , की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही मामला थाना कोतबा क्षेत्रांतर्गत आरोपी क्रमशः – 1. विदेशी बंजारा, उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कोतबा, चौकी कोतबा जिला जशपुर ( छ. ग) 2. ललिता बंजारा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोतबा चौकी कोतबा जिला जशपुर (छ ग ) के विरुद्ध 34(1)(च) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध जशपुर, 6 अक्टूबर 2025 : दिनांक 06.10.25 को चौकी कोतबा पुलिस व आबकारी वृत पत्थलगांव की…

Read More

बीते 10 वर्षों की तुलना में जशपुर में अब तक हुई वर्षा औसत से अधिक, 06 अक्टूबर तक 17161.5 मिमी

जशपुर, 06 अक्टूबर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 17161.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 अक्टूबर तक की स्थिति में 10862.7 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 18.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1243.9 मिमी, मनोरा में 1368.9 मिमी, कुनकुरी में 1532.0 मिमी, दुलदुला में 6996.4 मिमी, फरसाबहार में 808.5 मिमी, बगीचा में 1183.3 मिमी, कांसाबेल में 1022.4 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More