जशपुर की शान को भावभीनी श्रद्धांजलि : गूंजा ‘कुमार साहब अमर रहें’ का नारा, सेवा और समर्पण की मिसाल, पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब याद करने कुमार दिलीप सिंह जूदेव को.

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने उनके आदर्शों, सेवा भाव और जनकल्याण के कार्यों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वर्गीय कुमार दिलीप…

Read More

रायपुर में नशे के सौदागरों की धरपकड़ : सरोना में गांजा बेचने की फिराक में थे तीन आरोपी, एंटी क्राइम यूनिट ने 40 हजार कीमत का 4.5 किलो मादक गांजा किया जब्त.

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा सरोना स्थित शमशान घाट रोड थर्ड जेंडर सेंटर के बाजू सड़क पास गांजा के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से 4.500 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर. 14 अगस्त 2025 : रायपुर पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर की संयुक्त कार्रवाई में 4.5 किलोग्राम…

Read More

बिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं…छत पर पावर जनरेटर बने सौर ऊर्जा प्लांट

रायपुऱ, 14 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है। इस योजना में जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा भी तीस हजार रूपए की सब्सिडी की घोषणा की है। तब से सोलन प्लांट लगवाने के लिए लोग तेजी से आवेदन कर रहे हैं। नगर निगम रायगढ़ के लोचन नगर निवासी श्री प्रदीप मिश्रा इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर की बिजली खपत में कमी ला रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के  ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई  जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न – अधिप्राप्ति सुधार, कस्टम मिलिंग और फूड पोर्टल में नवाचारों पर हुई विस्तृत चर्चा

भारत सरकार द्वारा अधिप्राप्ति सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न कस्टम मिलिंग में नवाचार, राईस मिलों के भौतिक सत्यापन, फूड प्रोक्योरमेंट और स्टोरेज पोर्टल में खाद्यान्न का उपार्जन-वितरण के संबंध में दी गई जानकारी आगामी खरीफ सीजन के लिए किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन की दी जानकारी रायपुर 13 अगस्त 2025/ खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न उपार्जन प्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता तथा तकनीकी समावेश को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिप्राप्ति सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नवा रायपुर में किया गया, जिसमें प्रदेश…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़

भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक…

Read More

मिनीमाता ने आजीवन लड़ी सामाजिक बुराइयों से लड़ाई—विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मान समारोह में संबोधन

मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए किया कार्य विधानसभा अध्यक्ष ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की विधानसभा अध्यक्ष ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह में हुए शामिल जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग से छेड़छाड़… पुलिस ने रातों-रात आरोपी को दबोचा

नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड मे आरोपी प्रदीप नारायण मधुकर निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4),74 BNS 08 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जांजगीर-चांपा, 12 अगस्त 2025 : आरोपी द्वारा दिनांक 09.08.2025 की रात्रि में नाबालिक बालिका को उसके घर में सूनेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 365/2025 धारा 331(4), 74 BNS 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर…

Read More

“नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है”—बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय का ऐलान, शहीद विनोद सिंह कौशिक को श्रद्धांजलि और 3,000 छात्रों का सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण, शहीद विनोद सिंह कौशिक करने की घोषणा 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और उनकी मेहनत, लगन…

Read More

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का BJP सरकार पर हमला, कहा—रोज़ हो रही हत्याओं से दहशत में छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा, कहा- प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओ, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण रायपुर/12 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था रोज हो रही हत्याओं, चाकूबाजी, लूट से प्रदेश में डर का वातावरण है। धमतरी में रायपुर के 3 युवको की चाकू मारकर हत्या हो गयी। राजधानी में डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही…

Read More