रायपुर, 05 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध विकास और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम टेमरी और डूमरतराई थोक मार्केट से लगे क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे भूमि विकास और सड़क निर्माण को आज संयुक्त टीम ने हटाया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राधिकरण को पहले प.ह. नं.…
Read MoreTag: #रायपुरसमाचार
छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों का विस्तार – रायपुर जिले के आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया आभार रायपुर 5 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत – जगदलपुर प्रवास पर होंगे शामिल
रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी…
Read Moreत्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ को मिला केंद्र का उपहार, Tax Devolution अंतर्गत ₹3,462 करोड़ जारी – CM साय बोले, यह राज्य के विकास को देगा गति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वास्तव…
Read Moreगांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया माल्यार्पण, बोले – आज भी प्रासंगिक हैं उनके सत्य और सादगी के सिद्धांत
रायपुर 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, कहा – उनके विचार आज भी हैं प्रेरणास्रोत
रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज…
Read Moreराज्य जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1.64 करोड़ नकद, 400 ग्राम सोना और 170 बोगस फर्मों से करोड़ों का राजस्व नुकसान उजागर
करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त रायपुर, 19 सितंबर 2025/ राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व…
Read Moreकांग्रेस का करारा हमला : सुशील आनंद शुक्ला बोले – भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की कोई इज्ज़त नहीं, मंत्री कर रहे खुलेआम अपमान
रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना भाजपा में सत्ता सर चढ़ कर बोल रही, भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है। जब भाजपा के प्रदेश के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और…
Read MoreNUDE PARTY कांड का खुलासा: रायपुर पुलिस की साइबर रेड में मध्यप्रदेश का आदर्श अग्रवाल गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पेज sinful_writer1 से दे रहा था गुप्त आमंत्रण
न्यूड पार्टी आमंत्रण का प्रचार-प्रसार करने के प्रकरण में म.प्र. का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार न्यूड पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो का किया जा रहा था उपयोग। sinful_writer1 नाम से बनाया गया था इंस्टाग्राम पेज। प्रकरण में बिजूरी निवासी आरोपी आदर्श अग्रवाल को किया गया है गिरफ्तार। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 593/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट…
Read Moreछात्रों को मिली प्रेरणा और प्रोत्साहन : राठौर समाज सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री ने बांटे 15 लाख, रायपुर से बिलासपुर तक गूंजा राठौर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, 143 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान.
प्रेरणा छात्रों को आत्मविश्वास और शैक्षिक कार्य में सक्षम बनाती है – केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने की भवन विस्तार के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा. विधायक श्री अग्रवाल ने की तीन लाख रूपए देने की घोषणा. क्षत्रिय राठौर समाज के 143 प्रतिभावान विद्यार्थी किये गए सम्मानित. रायपुर. 15 सितंबर 2025 : रायपुर में आयोजित क्षत्रिय राठौर समाज राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 143 मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन…
Read More