सफाई एवं स्वच्छता हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण और वॉकथॉन इत्यादि का आयोजन कर लोगों को करें जागरूक- जिला पंचायत सीईओ समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने आज कलेटोरेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही सेवा अभियान 14 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में स्वच्छता की भागीदारी, श्रमदान से सम्पूर्ण स्वच्छता और सफाई मित्र स्वच्छता शिविर आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक में डिप्टी कलेक्टर विश्वराव मस्के, हरिओम द्विवेदी…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर: निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 31 दिसंबर तक पंजीयन नवीनीकरण का मौका
अधिक जानकरी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में किया जा सकता है सम्पर्क समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ श्रम विभाग में छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन कि वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवनीकरण आवेदन कर सकते है। 31 दिसम्बर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को…
Read Moreमुख्यमंत्री की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम : कैंप कार्यालय के निर्देश पर सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा में तत्काल लगाया गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने दिया धन्यवाद
जशपुर में बिजली व्यवस्था में आया आमूलचूल परिवर्तन, 9 महीने में जिले में 578 से भी अधिक बदले गए हैं ट्रांसफार्मर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में बिजली आपूर्ति शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध रूप संचालित हो इस हेतु विद्युत विभाग के द्वारा लगातार सतत रूप से ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी।…
Read Moreजशपुर : आकाशीय बिजली ने छीनी एक जान, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम चंदागढ़ निवासी श्रीद्धा यादव का आकाशीय बिजली गाज से 16 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति रंजीत यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमुख्यमंत्री साय की पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान ने बच्चों को खिलाया न्योता भोजन
जशपुर में न्योता भोजन योजना को मिला नया आयाम, बच्चों को मिलेगी पौष्टिक भोजन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आश्रम शाला के बच्चों को अपने जन्मदिवस पर न्योता भोजन कराते हुए इस योजना की शुरूआत की थी। इसी सकारात्मक पहल के तहत जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला टांगरगांव के प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान के द्वारा अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में आंशिक न्योता भोजन कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने 50 बच्चो को बेल्ट…
Read Moreनशे के कारोबार पर बड़ी जीत : कुनकुरी पुलिस ने गांजा तस्करों को धर दबोचा, जानें कौन थे ये शातिर तस्कर जो गांजा की खेप लेकर कुनकुरी की ओर बढ़ रहे थे ?
कुनकुरी में गांजा तस्करी का पर्दाफाश! पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 5 सितंबर/ कुनकुरी में हुई बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने एक सफल ऑपरेशन में दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 4 सितंबर की रात को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दुलदुला से कुनकुरी की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 3 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने बताया कि ये दोनों…
Read Moreजशपुर : भाजपा का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान हुआ शुरू, जशपुर के प्रभारी मंत्री ओपी चैधरी ने कहा – देश को आपातलकाल की आग में झोकनें वाले संविधान बदलने का झूठ फैला रहें हैं
आठ माह में विष्णुदेव सरकार ने वह कर दिखाया,जिसके बारे में कांग्रेसी सोच भी नहीं सकते थे समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 4 सितंबर/ देश में आपातकाल थोपने वाले लोग इन दिनों संविधान बदलने की अफवाह फैलाते हुए,देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहें हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अस्थिर करने के लिए आरक्षण को खत्म करने का झूठ बोला जा रहा है। लेकिन,भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के होते हुए,इस तरह की झूठ और अफवाह की साजिषकर्ता अपने मंसूबों पर कभी सफल नहीं होगें। छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता की सेवा में जुटे अधिकारी, तहसील कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
153 आवेदन प्राप्त हुए, 127 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के तहसील कार्यालय परिसर में आज हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों…
Read Moreजशपुर में सरस्वती साइकिल योजना से दूरदराज की बालिकाओं को मिला सशक्तिकरण
शिविर में नवप्रवेशित 11 बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत वितरण किया गया सायकल समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ छत्तीसढ़ शासन द्वारा बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां कम समय में तैय करने का कार्य सरस्वती सायकल योजना के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर मुख्यालय के तहसील परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अतंर्गत सायकल वितरण किया गया।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनता के कल्याण की दृष्टि का प्रमाण : रामरिका के इलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता राशि
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से बीमारी के ईलाज के लिए लगाई थी सहायता की गुहार, जताया सीएम साय का आभार समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगातार जिले के लोगों को स्वास्थय संबंधी इलाज के लिए लाभ मिल रहा है, कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम लपई की निवासी रामरिका बाई ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर रामरिका बाई को बीमारी के इलाज के लिए 20 हजार…
Read More