कापू पुलिस ने छेड़खानी के मामले में की त्वरित कार्यवाही : 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

थाना कापू में अपराध क्रमांक 128/2024 धारा 331, 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. रायगढ़. कापू पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़खानी की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता बरतते हुए एफआईआर दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना के संबंध में कल दोपहर बालिका के पिता ने थाना कापू में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 12 नवंबर देवउठनी त्यौहार की रात्रि करीब 10:00 बजे पड़ोसी के घर खाना खाने गया था, उसकी लड़की घर पर अकेले थी। थोड़ी देर…

Read More

हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़/ पुरानी रंजिश के चलते हुए मारपीट मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत को आज कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 13 अक्टूबर 2024 को मारपीट की घटना हुई थी, थाना कोतरारोड़ में नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी इसरार खान ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराया,  इसरार ने बताया कि रियाज पर हुए हमले की सूचना उसके दोस्त कैलाश ने दी थी, जिसने सुबह 5 बजे फोन कर बताया कि घायल रियाज को अस्पताल लाया गया है। अस्पताल…

Read More

करैत के डसने से मरणासन्न मासूम को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिला नया जीवन, परिजनों ने कहा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मिले इलाज से बच्चे की मुस्कुराहट लौट आई

सांप के जहर से शरीर हो रहा था लकवाग्रस्त, 42 घंटे तक नहीं था होश, 3 दिन तक वेंटीलेटर पर रखा गया एक हफ्ते तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चला गहन इलाज रायगढ़ 11 नवंबर 2024/ तीन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के प्रयास कैसे लोगों के जीवन में संजीवनी का काम कर रहे हैं। यह तस्वीर 3 साल के मासूम मानविक की है, जिसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया था।…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से बची एक जान, पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को डॉयल 112 स्टॉफ ने उतारा सुरक्षित.

रायगढ़, 11 नवंबर / आज सुबह करीब 8:00 बजे चक्रधरनगर थाने के डायल 112 को एक आत्महत्या के प्रयास की सूचना (इंवेट) मिली, जिसमें बताया गया कि ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति फांसी लगाने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक शैलेंद्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े तुरंत गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे, जहां बरगद के पेड़ पर गांव का 56 वर्षीय हरिशंकर सिदार चढ़ा हुआ मिला। स्थानीय सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी कि हरिशंकर का पत्नी और बच्चों…

Read More

कोतरारोड पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान : एक महिला सहित पाँच आरोपी गिरफ्तार… आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

रायगढ़, 11 नवंबर / कोतरारोड थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने आज सुबह थाने की विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने ग्राम खैरपुर, छिंदटिकरा, धनागर, कुर्मापाली, गोदामडिपा और कलमी गांव में शराब रेड अभियान चलाया। टीम ने पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संदेहियों के घरों में दबिश दी और अवैध शराब के साथ पांच…

Read More

गौवंश की तस्करी कर रहे दो लोगों को रैरुमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार…आठ मवेशियों को कराया तस्करों से मुक्त… आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

आरोपीगण के विरुद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 धारा-4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 का अपराध पंजीबद्ध   रायगढ़, 10 नवंबर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिब्यांग पटेल रायगढ़ के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्ग दर्शन पर कृषक मवेशियों को दिगर प्रांत ले जाने वाले पशु तस्करों पर पुलिस निगाह रखे हुये थी। इसी तारतम्य में दिनांक 09 नवंबर…

Read More

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 35 टन सरिया हेराफेरी का पर्दाफाश…आरोपी ट्रक चालक और व्यापारी गिरफ्तार…चोरी का पूरा माल बरामद… भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 247/2024 धारा 316(3) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर की जा रही थी विवेचना. रायगढ़, 10 नवंबर / थाना पूंजीपथरा पुलिस ने 35 टन सरिया की हेराफेरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी ट्रक चालक और एक स्थानीय व्यापारी को गिरफ्तार करते हुए लगभग 19 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक विकास सिंह और व्यापारी दिनदयाल गुप्ता उर्फ बटू को मध्य…

Read More

ग्रामीण सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस सक्रीय : कोतरारोड़ और धरमजयगढ़ में कोटवारों को मिली सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग… धान कटाई के मौसम में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए किया गया सतर्क.

बैंक खाते, एटीएम कार्ड या आधार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने के बारे में ग्रामीणों को दें जानकारी रायगढ़, 09 नवंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने क्षेत्र के ग्राम कोटवारों के साथ थाने में बैठक की। बैठक का उद्देश्य ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना, संभावित अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा करना और गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था। थाना प्रभारियों ने बताया कि वर्तमान…

Read More

खरसिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूटपाट के चार आरोपी बदमाश गिरफ्तार…मोबाइल और नकदी बरामद… न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल.

रायगढ़, 09 नवंबर / खरसिया पुलिस को 06 नवंबर को हुई लूटपाट की घटना में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और ₹1,000 नकदी बरामद की है।  प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के ग्राम बंदोरा निवासी 23 वर्षीय धीरज गबेल ने 08 नवंबर को पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 06 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाइक से खरसिया के पहाड़ी काली मंदिर…

Read More

हत्या के मामले में दो सगे भाईयों को आजीवन कारावास की सजा

रायगढ़, 08 नवंबर 2024/ जिला रायगढ़ की द्वितीय अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर ने थाना पुसौर के हत्या मामले में 05 नवंबर को दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री मोहन ठाकुर ने पैरवी की। 17 जुलाई 2022 को थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहाखान काजूबाड़ी में गांव के निवासी, उदेराम भोय का शव पेड़ पर टंगा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अज्ञात आरोपी ने उदेराम की हत्या करने के बाद…

Read More