थाना सिटी कोतवाली में आरोपी जाहिद हुसैन, उम्र 29 वर्ष के विरुद्ध के भा . द.वि की धारा 366, 376(2) तथा 420 के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 27 फरवरी 2025/ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए कानून सख्त होते जा रहे हैं, लेकिन समाज में कुछ असामाजिक तत्व अब भी अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जशपुर जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक महिला को शादी का झांसा देकर न केवल शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : पोषण ट्रैकर ऐप की तकनीकी खामी बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अभिशाप! वेतन कटौती पर मचा हाहाकार, संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन… पढ़ें पूरी खबर….
जशपुर, 27 फरवरी 2025/ पोषण ट्रैकर एप आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाओं के लिए सरदर्द बनते जा रहा है,इसमें तकनीकी कमी के कारण बिना कारण कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वेतन कटौती विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है जबकि खुद अधिकारी कर्मचारी तकनीकी खराबी के सम्बन्ध में विस्तार से जान रहे है बावजूद कार्यकताओं को प्रताड़ित करने अनोखा षड्यंत्र उनके द्वारा रचा जा रहा है जिस संबन्ध में कलेक्टर जशपुर को ज्ञापन सौंप समस्या का निराकरण करने मांग किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.…
Read Moreपीने के पानी की किल्लत, आवासीय पट्टा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर एक्शन मोड में विनयशील! कुनकुरी की जनता को जल्द मिलेगी राहत
नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील का जनता से सीधा संवाद: समस्याओं को दूर करने का संकल्प कुनकुरी, 26 फरवरी 2025 : नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनयशील लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत वे नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। समस्याओं पर फोकस, समाधान की राजनीति शुरू अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान अध्यक्ष विनयशील ने…
Read Moreअब डिजिटल निगरानी में होंगे सभी सरकारी प्रोजेक्ट! गूगल शीट पर अपडेट अनिवार्य : कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जशपुर, 26 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागवार प्रगतिशील कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों एवं ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने गृह निर्माण मंडल, जल संसाधन विभाग, सीजीएमएससी, विद्युत विभाग और आदिम जाति कल्याण…
Read Moreपीएम किसान की 19वीं किस्त का ऐतिहासिक हस्तांतरण! जशपुर जिले के 79,921 किसानों को मिला 15.98 करोड़ का लाभ, कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में हुआ सीधा प्रसारण
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मेलन अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 19 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान के अलावा भी अन्य फसल लेने के लिए जिले में कृषि और उद्यान विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही योजना…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा
8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट जशपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : शिक्षक आनंद साय पैंकरा निलंबित: निर्वाचन कार्य में लापरवाही और कदाचरण का आरोप
जशपुर, 23 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने शिक्षक आनंद साय पैंकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निर्वाचन कार्य में अनियमितता : फरसाबहार के रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक टी. वर्ग (एल.बी.) आनंद साय पैंकरा, जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा के अंतर्गत कार्यरत हैं, को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में अम्बाकछार, फरसाबहार के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा कल : सोगड़ा आश्रम दर्शन और फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन में करेंगे शिरकत…. पढ़ें पूरा शेड्यूल….
जशपुर/रायपुर, 23 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जशपुर दौरा महत्वपूर्ण है। इस दौरे में सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, सामाजिक संगठनों से मुलाकात और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित “स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच” का समापन समारोह है जिसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का संक्षिप्त विवरण: प्रस्थान व आगमन: सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड, रायपुर…
Read Moreमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बच्चों का सरप्राइज़! बगिया हेलीपैड पर गूंजे शुभकामना संदेश, सीएम ने दिया खास संदेश
जशपुर, 21 फरवरी 2025/ बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अगाध प्रेम की झलक हर जगह दिखाई देती है। मुख्यमंत्री जब भी बच्चों से मिलते हैं पूरी सहृदयता से मिलते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री का आज 61 वाँ जन्मदिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया आए है। बगिया हेलीपैड पर बालक आश्रम बगिया के बच्चें मुख्यमंत्री श्री साय को उनके जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को हैप्पी बर्थडे कहा। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों को धन्यवाद…
Read More