पीवीटीजी के लिए वरदान साबित हो रही पीएम जनमन योजना, जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों की संवर रही है जिन्दगी

विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित, मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं शिविरों में बनाया जा रहा आयुष्मान, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म और जाति प्रमाण पत्र समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित पीएम जनमन योजना अब इनके लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना को शुरू हुए बस कुछ समय ही हुआ है लेकिन इसका वृहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है । जिन समुदाय के लोगों को कल तक जिन योजनाओं की जानकारी नहीं थी आज न सिर्फ उन्हें इन योजनाओं…

Read More

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह : कुनकुरी नगर में पूजित अक्षत लेकर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता देने घर-घर पहुंच रहे राम भक्त, श्रीराम जन्म भूमि का पूजित अक्षत सहित निमंत्रण पत्र हो रहा वितरित

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी: नगर में श्रीराम जन्मभूमि का पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र घर-घर वितरित किया जा रहा हैं। इसके साथ गृह स्वामी से इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने की अपील की जा रही हैं। 22 जनवरी को श्रीराम मन्दिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुनिश्चित हैं। जिसको सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए केन्द्र से लेकर प्रदेश तक हिन्दू संगठन श्री रामलला मंदिर स्थापना उत्सव समिति के मार्गदर्शन में पूरी ताकत से जुटे हैं। इसके अलावा भाजपा पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता और आरएसएस सहित उनकी विभिन्न…

Read More

शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। संस्था में  प्रधानमंत्री जी के भाषण का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर संस्था के प्रथम वर्ष के छात्र युजिन टोप्पो द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके विचारों का वाचन किया गया। संस्था के मैकेनिकल ब्रांच की व्याख्याता सुश्री प्रणिता सोरेंग के द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने प्रथम महिला शिक्षिका डॉ सावित्रीबाई फुले के जीवन का…

Read More

जशपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर डॉ. मित्तल ने जारी किया आदेश 

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए वर्ष 2024 के लिए जशपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 26 मार्च 2024 मंगलवार होली का दूसरा दिन, 10 सितम्बर 2024 मंगलवार नवाखाई तथा 11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार दशहरा (अष्टमी/महानवमी) शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय, बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Read More

जशपुर : जनहानि के 06 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 24 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 06 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी निवासी स्व. दिपेश का कुऑ के पानी में डूबने से 26 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता सुधन राम एवं ग्राम सन्ना निवासी आयुष राम का नाला के पानी में डुबने से 12 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो…

Read More

कुनकुरी एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला का किया निरीक्षण, फार्मेसी स्टोर की दवाईयां भी जाँची

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया और मरीजों को दिए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेडीएस बैठक में आवश्यक कार्य लेने निर्देशित किया। साथ ही फार्मेसी स्टोर के दवाईयों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी दवाईयॉ सही पाया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के 20 बेड के विस्तार हेतु 12 डिसमिल जमनी उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार दुलदुला को निर्देशित किया गया। एसडीएम श्रीमती पटेल ने बताया कि निरीक्षण के…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा जशपुर जिले के विकाखण्डों में है जारी, पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत दी गई सामग्री

छेराघोघरा ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए शिविर में किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के विकासखण्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में न सिर्फ शासन की कल्याणकारी योजनायें पहुँच रही बल्कि जन-जन को इन योजनाओं का लाभ भी मिल रहा हैं। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना या फिर चिरायु योजना, सुकन्या योजना हो या अन्य कोई भी योजना सभी योजनाओं की लाभार्थी हर ग्रामों में है और जो लोग इन योजनाओं से वंचित रहे गये…

Read More

पीएम जनमन योजना : जशपुर जिले में मिशन मोड पर किया जा रहा है कार्य, कलेक्टर गांवों में पहुंच शिविरों का ले रहें जायजा

बनाया जा रहा आधार, आयुष्मान कार्ड, जन्म और जाति प्रमाण पत्र लोगों को मिल रही है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के पहाड़ी, बिरहोर समुदाय के लोगों को पीएम जनमन योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा हैं । आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई योजना का इन समुदाय के लोगों को लाभ दिलाने हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर आयोजित की जा रही है।  जिले के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल सहित पूरा प्रशासनिक अमला गांव-गांव में पहुंचकर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के…

Read More

ए.ई.आर.बी से सी.टी.स्कैन संचालन का प्राप्त हो गया है लाईसेंस, जिला अस्पताल जशपुर में जल्दी ही सी.टी.स्कैन मशीन की सेवा मिलाना हो जाएगा प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशित खबर नौ माह से कमरे में कैद है करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन के संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिला चिकित्सालय जशपुर में सी.टी.स्कैन की मशीन 30 अगस्त 2023 को प्राप्त हुई है। जिसका 21 अक्टूबर 2023 को स्थान की गई। 08 नवम्बर 2023 को एईआरबी से क्यूए का अप्रूवल मिला है और 08 जनवरी 2024 को एईआरबी से सी.टी.स्कैन संचालन का लाईसेंस प्राप्त हुआ है। आगामी एक सप्ताह में…

Read More

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु गणित संकाय के शिक्षा के लिए वॉक इन इन्टरव्यू  18 जनवरी को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जेईई प्रतियोगिता परीक्षा हेतु गणित संकाय के शिक्षक की आवश्यकता है। उम्मीदवार को गणित में एम.एस.सी., बी.टेक होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में न्यूनतम 02 वर्ष के अनुभव एवं पी.एच.डी. डिग्रीधारी को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार 18 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार अपना संक्षिप्त शैक्षणिक जानकारी ई-मेल sankalpjsp@gmail.com में भी भेज सकते हैं। वेतन योग्यतानुसार तय की जाएगी।…

Read More