रायपुर, 03 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भू-अर्जन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के चलते वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी (आर.एस.एस.) श्री आनंदरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार, श्री तिवारी पर चकरभाठा विस्तार क्षेत्र निर्माण हेतु की गई भूमि-अर्जन प्रक्रिया में लापरवाही और उदासीनता का आरोप है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है। श्री तिवारी तत्कालीन अनुभागीय अधिकारी (रा.से.) एवं भू-अर्जन अधिकारी कोटा, जिला बिलासपुर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर के…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़
‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने की सराहना: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बताया क्रांतिकारी कदम
‘अमृत सरोवर’ योजना से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार और जलसंरक्षण की दिशा में मिलेंगे ठोस परिणाम: स्थानीय आजीविका से जोड़ने केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने केंद्र-राज्य की साझा पहल : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य – मुख्यमंत्री श्री साय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विकास का समग्र रोडमैप तय रायपुर, 13 मई 2025/ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा – रजक समाज का परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में रहा है महत्वपूर्ण योगदान
रायपुर,3 मई 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा रजक समाज,जिनका परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनका सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। रजक धोबी समाज हमारे गांवों के उन…
Read Moreमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल : औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर 3 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विकास मरकाम के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मरकाम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के माध्यम से बस्तर एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में पंजीयन की 10 क्रांति का शुभारंभ
रायपुर 3 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन की 10 क्रांति के अंतर्गत रजिस्ट्री प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी आधारित दस नवाचारों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, एवं राज्य शासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं क्रेडाई के प्रतिनिधिगण, पंजीयन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं रजिस्ट्री के पक्षकारगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार, प्रदेश में 8 विशेषज्ञ डॉक्टर और 31 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 31 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक रायपुर, 03 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य…
Read More97.5 लाख के सफाई घोटाले से गरमाई कुनकुरी की राजनीति, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने उठाया मामला….सवालों के घेरे में आई पूर्ववर्ती कांग्रेस की नगर सरकार…!!
अध्यक्ष विनयशील ने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर डेम सफाई कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांगी जानकारी कुनकुरी, 3 अप्रैल 2025/ नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने नगर के एकमात्र निस्तारी डैम एवं छठ घाट के सफाई कार्य में अनियमितताओं को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर इस कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की है। अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस सफाई कार्य के लिए नगर पंचायत को करीब 97.5 लाख रुपये…
Read Moreयोग आयोग के नए अध्यक्ष का शपथ ग्रहण : छत्तीसगढ़ में योग को नई दिशा देंगे रूपनारायण सिन्हा, मुख्यमंत्री साय ने किया बड़े बदलाव का संकेत, जानें कैसे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में योग का प्रभाव.
योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में सम्मिलित. रायपुर, 03 अप्रैल 2025 : योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की…
Read Moreप्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक सेवानिवृत्त : 34 वर्षों की निष्ठापूर्वक सेवा से विदाई, रायगढ़ पुलिस ने विदाई समारोह में दी सम्मानपूर्वक विदाई, शाल-श्रीफल से किया सम्मानित.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक को पुलिस कार्यालय में दी गई ससम्मान विदाई. रायगढ़. 01 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिला पुलिस में 34 वर्षों तक सेवा देने वाले प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक 31 मार्च को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने उनके सेवाकाल की जानकारी देते हुए…
Read Moreऑपरेशन आघात में बड़ी सफलता : चार किलो गांजा तस्करी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत का आरोपी बृजेश लकड़ा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गुडूबहाल थाना लैलूंगा जिला रायगढ (छ.ग.) के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 01 अप्रैल 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि 12 जनवरी 2025 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदेही वाहन मारुती सुजुकी क्रमांक सीजी13/यूएफ/9803 में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है, जिस पर…
Read More