संघर्ष से मुस्कान तक की कहानी! पैरों से पेंटिंग करने वाली पूनम को मिला मुख्यमंत्री साय का सहारा — अब पढ़ाई और छात्रवृत्ति दोनों

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उम्मीद — अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं। आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की।बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ…

Read More

सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल

नीति से नीयत तक – छत्तीसगढ़ का सुधार मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान सुधार और विकास के नए प्रतीक के रूप में दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है…

Read More

छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा: छत्तीसगढ़ को मिलेंगे तीन पुरस्कार

छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ पंचायत और सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्रेणी में मिलेगा सम्मान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों से 18 नवंबर 2025 को मिलेगा सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ को…

Read More

जनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय! 13 नवंबर को रायपुर में होगा जनदर्शन, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री…

Read More

‘विकसित भारत’ के विज़न पर दो मुख्यमंत्रियों की मुलाकात — विष्णु देव साय और भूपेंद्र पटेल के बीच विकास और सहयोग पर हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें…

Read More

जनता की आवाज़ पर प्रशासन की संवेदना — कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनीं 37 शिकायतें, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनदर्शन के दौरान आज…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मजदूर के परिवार को मिला सहारा — प्रशासन ने 4 लाख की मदद स्वीकृत की

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बुटकछार निवासी स्व. रामबिलास का डबरी के पानी में डूबने से 18 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सनपति बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल — अब सन्ना में हर बुधवार लगेगा एसडीएम लिंक कोर्ट, घर के पास ही मिलेगा राजस्व न्याय

सन्ना में अब हर बुधवार लगेगा एसडीएम लिंक कोर्ट क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अब अनुविभाग बगीचा अंतर्गत तहसील सन्ना में प्रत्येक बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा द्वारा लिंक कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस व्यवस्था से सन्ना क्षेत्र के लोगों को अब अपने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु बगीचा या अन्य स्थानों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस लिंक कोर्ट में तहसील सन्ना के 18 पटवारी हल्कों से संबंधित राजस्व प्रकरणों — अपील मामलों,…

Read More

हर वोटर तक पहुंचे लोकतंत्र की आवाज़! बलौदाबाजार में घर-घर जाकर बीएलओ कर रहे मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण!

बलौदाबाजार : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची अद्यतन कार्य हेतु गहन पुनरीक्षण अभियान 4 नवम्बर से शुरू हो चुकी है। इसके तहत  जिले में बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को फार्म वितरण आरंभ किया गया है। बूथ लेबल ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए घर-घर पहुंचने लगे हैं ताकि मतदाता सूची से जुड़ी हर विसंगति को मौके पर ही दूर किया जा सके। उनका मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, खासकर वे युवा जो…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – 25 वर्षों में विकास की नई गाथा, हर क्षेत्र में रचा गया स्वर्णिम इतिहास

मुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को प्रदान किए वीरता पदक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल शाम राज्योत्सव के चौथे दिन नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य ने हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

Read More