नगर अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट से जातीय राजनीति पर गरमाई कुनकुरी की सियासत : भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर – डीडीसी  मलिता बाई बोली ‘ओछा प्रचार’, नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने किया पलटवार -कहा ‘आदिवासी अस्मिता पर हमला’

कुनकुरी, 27 जून 2025 : कुनकुरी की सियासत एक बार फिर उबाल पर है — इस बार मुद्दा विकास का नहीं, बल्कि जाति की वह चिंगारी है जिसे राजनीति ने हवा दे दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल आदिवासी समाज के बीच हलचल मचा दी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी ज़बरदस्त भूचाल ला दिया है। DDC मलिता बाई ने इसे “जाति की ओछी राजनीति” करार दिया, तो वहीं कांग्रेस खेमे से नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने भाजपा पर आदिवासी अस्मिता को कुचलने का…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा पार्षद अमन शर्मा का तीखा जवाब : “आदिवासी समाज के अपमान करने वालों को नैतिक सवाल पूछने का हक नहीं”

कुनकुरी, 22 जून 2025 — नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं कुनकुरी नगर पंचायत के पार्षद अमन शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को आदिवासी समाज के नाम पर सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समाज के साथ केवल दिखावटी व्यवहार किया गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मंच से आदिवासी सम्मान की बातें जरूर कीं, लेकिन धरातल…

Read More

कुनकुरी में सरपंच और साथी को गुंडागर्दी करना पड़ा भारी : ट्रैफिक जवान से बदसलूकी करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वाहन लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू

कुनकुरी/जशपुर, 6 मई 2025 – “कानून से ऊपर कोई नहीं” – यह बात जशपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित की है। कुनकुरी बस स्टैंड मार्ग पर सोमवार की शाम नशे की हालत में ट्रैफिक पुलिस जवान से मारपीट, गाली-गलौच और धमकी देने वाले सरपंच नवीन साय और उसके साथी दीपक पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना उस समय हुई जब यातायात आरक्षक निरोज कुजूर ड्यूटी पर तैनात थे। रारा मेडिकल स्टोर के सामने सड़क पर खड़ी हुंडई एसेन्ट कार (CG14LW9087) से जाम…

Read More

सत्ता का नशा या कानून को चुनौती ? कुनकुरी में सरपंच ने वर्दी उतरवाने की दी धमकी, शराब के नशे में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद सियासी हलकों में मचा भूचाल !

कुनकुरी, 5 मई 2025 / जब सत्ता के नशे में चूर जनप्रतिनिधि कानून को ठेंगा दिखाने लगे, तो सवाल उठता है – क्या लोकतंत्र में चुनी हुई कुर्सी गुंडागर्दी की छूट देती है? कुनकुरी में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक ग्राम पंचायत का सरपंच – जो स्वयं को सत्ता से जुड़ा बताता है – ने ट्रैफिक पुलिस से सरेआम बदसलूकी की, वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद को ‘ऊपर तक संपर्क वाला’ कहकर पूरे सिस्टम को ललकारा। इस घटना ने न केवल शासन-प्रशासन को सकते…

Read More

ब्राह्मण समाज पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल : कुनकुरी थाने में रूपनारायण एक्का के खिलाफ FIR दर्ज

कुनकुरी, 5 मई 2025:  कुनकुरी में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। सर्व ब्राह्मण समाज कुनकुरी के अध्यक्ष दीपक मिश्रा की शिकायत पर रूपनारायण एक्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 0103/2025 दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को रूपनारायण एक्का द्वारा फेसबुक/सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय हिंदू समाज, विशेषकर ब्राह्मण समुदाय में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ। समाज…

Read More