जिला स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 15 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में होगा आयोजित कलेक्टर ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को देने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करें अधिकारी जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_संस्कृति
छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने विदेश में लहराया परचम — सैन फ्रांसिस्को में NACHA ने बिखेरी परंपरा की छटा, प्रवासी बने सांस्कृतिक राजदूत
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह में NACHA बे एरिया चैप्टर बना सहभागी प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के सांस्कृतिक राजदूत, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के…
Read Moreछत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
रायपुर : उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 25 साल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा – विकास, नवाचार और आत्मविश्वास की पहचान बना हमारा राज्य
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल राज्योत्सव का गरिमापूर्ण समापन, तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा परिवारों को उपमुख्यमंत्री ने सौंपी आवास की चाबी रायपुर : राज्योत्सव के अंतिम दिवस की संध्या, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और भक्ति भावना के रंग में सराबोर रही। लोक-परंपरागत गीतों, जसगीत और छॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के गानों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। राज्योत्सव के तीसरे दिन आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री…
Read Moreसंभाग स्तरीय सरस मेला 2025: “महिलाओं का हुनर, जशपुर का गौरव” थीम पर मयाली में दिखेगा आत्मनिर्भरता का उत्सव
संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 में महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक 6 से 9 नवंबर तक मयाली में लगेगा सरस मेला “महिलाओं का हुनर, जशपुर का गौरव” थीम पर होगा आयोजन जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय सरस मेला – 2025 का आयोजन जशपुर में किया जाएगा। इसका आयोजन 06 से 09 नवम्बर 2025 तक विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम मयाली में किया जाएगा। यह मेला आत्मनिर्भर ग्रामीण महिलाओं के हुनर, कौशल एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य…
Read Moreभक्ति, सौहार्द और आस्था का संगम बना कुनकुरी : शिव मंदिर प्रांगण से निकली विशाल निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा नगर
कुनकुरी : श्रीखाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति से परिपूर्ण भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में भक्तिमय वातावरण में “श्याम बाबा की जय! श्याम बाबा की जय!” के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों — जय स्तंभ चौक, खेल मैदान, कुनकुरी बस स्टैंड, टॉकीज़ चौक, पुरानी बस्ती से होते हुए पुनः…
Read Moreविदेशी मेहमान हुए जशपुर की संस्कृति और लोककला के कायल, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने दिखाया असली जनजातीय जीवन का रंग
जशपुर : जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया। यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करमा परब पर्व 2025 में की भगवान करमा राजा की पूजा, कहा – यह हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करमा परब पर्व 2025 में हुए शामिल रायपुर 3 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करमा पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान करमा राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreउत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के विभिन्न गरबा महोत्सव में हुए शामिल, मातारानी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायपुर, 30 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत रात्रि राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखाई दिया और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था। मुख्यमंत्री श्री साय भानपुरी स्थित श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में श्री गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” तथा ओमाया…
Read Moreविविध पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र: झांकियों को देखने रायपुर में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों…
Read More