बुर्जुडीह वज्रपात में मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने, कहा तत्काल पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास की भी स्वीकृति दी जाये

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुर्जुडीह में हुई वज्रपात की घटना में मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा सहित प्रधानमंत्री आवास देने की मांग भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बुर्जुडीह घटना में मृतक किसान के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करें और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान भी आबन्टित करें. कृष्ण कुमार राय ने…

Read More

पावर-लिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी कुमारी संयुक्ता गुप्ता की गुहार पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने सांसद गोमती साय ने की पहल

सड़क दुर्घटना की शिकार हुई थी पावर-लिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जिला विकास समन्वय एवं विकास समिति की बैठक में शामिल होने आई तो रायगढ़ जिले की पावर-लिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी कुमारी संयुक्ता गुप्ता ने मुलाकात कर अपने साथ घटित रोड़ दुर्घटना की पूरी व्यथा को सुनाते हुए कहा कि अकलतरा से रायगढ़ आने के दौरान उसका रोड एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके साथ आ रहे उनका हमेशा हौसला बढ़ाने वाले भाई समीर गुप्ता की घटना…

Read More

वरीष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सरमा में लगाया गया संगवारी पुलिस चलित थाना

महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में विस्तार से किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आज दिनांक 30 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत सरमा  में लगाया गया, जिसमें गांव के आम जनता महिला पुरुष करीबन 25 से 30 की संख्या में उपस्थित रहे. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा प्रमुख रूप…

Read More

डायल 112 के चालक एवं ईआरवी स्टाफ़ को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, दो अलग-अलग मामलों में किया था मानवतापूर्ण कार्य

शाल, श्रीफल, प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा आज दिनांक 30 मई 2022 को डायल 112 में कार्यरत ड्राइवर एवं जवानों ने 2 अलग-अलग मामलों में उच्च श्रेणी के बहादुरी, संवेदनशीलता एवम मानवता का परिचय देते हुए मानव जीवन बचाने में उल्लेखनीय कार्य किया, इस तथ्य की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल को मिलने पर उन्होंने डायल 112 के स्टाफ एवं ड्राइवर को शाल, श्रीफल, प्रमाण-पत्र एवं पांच-पांच सौ रुपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। उल्लेखनीय है कि कल रात्रि में थाना…

Read More

बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर किया प्राणघातक हमला, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्ययिक अभिरक्षा में,

थाना पामगढ़ ने आरोपी महंत कश्यप के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/22 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर की त्वरित कार्यवाही कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 30 मई 2022 को प्रार्थी शिवचरण दास निवासी डोंगा कोहरौद ग्राम कोटवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महंत कश्यप ने आपस में हुये लड़ाई झगड़ा मारपीट के दौरान अपने छोटे भाई लव कुमार कश्यप का हत्या करने की नियत से उसके सिर हाथ पैर में लकडी की डंडा से मार…

Read More

डायल 112 के जवानों ने अपनी जान दांव पर लगा कर बचाई ग्रामीण महिलाओं की जान, हाथियों के बीच फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला बाहर

महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ईआरवी टीम के प्रति जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कल रात्रि में डायल 112 को सूचना मिली कि बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया के एक मोहल्ले में हाथियों का झुंड घुस आया है। डायल 112 की टीम ने रात को जंगल के अंदर बने महिला के मकान में जाकर हाथियों के बीच फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। घर में हाथी घुस जाने की सूचना मिलते ही बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर घटनास्थल ग्राम- गुरसिया (नेटी भैसा मोहल्ला) पहुंचे। जहां पहुंच कर  महिला…

Read More

हत्या का तीसरा फरार अपराधी हुआ गिरफ्तार, फरवरी 2022 में हुई थी वारदात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पसान के रानी अटारी एसईसीएल खदान पास माह फरवरी 2022 में एक अज्ञात पुरुष का डेड-बॉडी जंगल में मिला था, जिसकी पहचान राधिका सिंह गौड़ निवासी सीपत पारा पिपरिया के रूप में हुआ था. जिसका शव का पोस्टमार्टम कराने पर मृतक का गला घोटकर हत्या करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 27/2022 धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था. विवेचना के दौरान मृतक के साथियों सुखनाथ व सेमलाल तथा आधार सिंह के द्वारा कबाड़ चोरी…

Read More

जिले में हो रही मोटर सायकल की चोरी पर अंकुश लगाने एवं चोरी की मोटर सायकल को बरामद करने हेतु किया गया है विशेष टीम का गठन

विशेष टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 3 मोटर सायकल किया गया बरामद , आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम बनारी निवासी गोपाल गढे़वाल की मोटर सायकल को अज्ञात चोर द्वारा तहसील परिसर जांजगीर से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध किया गया. दिनांक 30 मई 22 को मुखबीर से सूचना मिली की अशोक चौहान निवासी रसौटा थाना बलौदा अपने घर में…

Read More

21 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत दो वर्षों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, आरोपी अन्य लड़की से शादी करने की कर रहा था तैयारी

चौकी मनोरा में आरोपी संदीप कुमार खलखो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 170/2022 धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने दिनांक 29 मई 2022 को चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2020 में इसकी शादी का बात आरोपी संदीप कुमार खलखो से चल रहा था। इसी दौरान दिनांक 13 जुलाई 2020 को प्रार्थिया किसी कार्य से जशपुर की ओर जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में उसे संदीप कुमार…

Read More

आरोपी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी नन्दलाल सिदार के विरुद्ध  थाना डभरा में अपराध क्रमांक 186/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 मई 22  को मुखबीर से सूचना मिली कि नन्दलाल सिदार निवासी ओडेकेरा महुआ शराब बिक्री करने जा रहा है, जिस पर आरोपी को ओडेकेरा मार्ग  में घेराबन्दी कर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया. आरोपी के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 186/22 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया…

Read More