सीएम भूपेश बघेल ने दी कुनकुरी को एक और सौगात, 9 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बेड ‘मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर’, विधायक यू.डी. मिंज की माँग पर मिली स्वीकृति, चिकित्सा अधिकारी के 5, नर्स के 10, लैब असिस्टेंट सहित कुल 21 पद हुए स्वीकृत.

अब कुनकुरी में जच्चा–बच्चा का इलाज एक छत के नीचे, सिजेरियन डिलीवरी भी हो सकेगी – यू.डी.मिंज कुनकुरी में 50 बेड का ‘मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर’ की स्वीकृति पर विधायक यू.डी. मिंज ने सीएम का जताया आभार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : विधायक यू.डी. मिंज की माँग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी के लोगों को 50 बेड के ‘मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर’ की एक और सौगात दी है. यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा, जहाँ जच्चा-बच्चा का इलाज एक छत के नीचे और…

Read More

वाहनों की बैटरी चोरी करने वाले आदतन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से आठ बैटरियाँ की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

पुलिस चौकी – सीएसईबी जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा इस्तगासा क्रमांक- 4/23 धारा 41(1-4)/ 379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही नाम आरोपी- विनोद कुमार उर्फ अशोक सिन्हा पिता मुनीराम सिन्हा उम्र 45 वर्ष शिव मंदिर के सामने थाना सिविल लाइन रामपुर जप्त संपत्ति – अलग-अलग कंपनी का कुल 8 नग ट्रेलर की बैटरी कीमत 96000/-रूपये. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : आज दिनांक 22/6/ 2023 को पेट्रोलिंग के दौरान टीपी नगर में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि विनोद कुमार सिन्हा निवासी काशीनगर रामपुर ने वाहनों के बैटरी को चोरी…

Read More

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 22 जून 2023 को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी थी कि एक व्यक्ति झोला में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने के लिए कसकेला बाजार जा रहा है। इस सूचना पर चौकी लटोरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर बाबूलाल चौधरी पिता देवसाय उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम कसकेला को पकड़ा। आरोपी बाबूलाल चौधरी पिता देवसाय के कब्जे से 8 नग बीयर, 26 पाव अंग्रेजी शराब कीमत 6520/- रूपये का जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही…

Read More

पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छः गुम महिलाओं को दस्तायाब कर सौंपा परिजनों को.

ऑपरेशन मुस्कान में सूरजपुर पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छः गुम महिलाओं को सूरजपुर पुलिस ने अभियान चलाकर दस्तयाब किया है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पूरी संवेदनशीलता के साथ ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अधिक से अधिक गुम इंसान दस्तयाबी करने के निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य जिले के थाना-चौकी की पुलिस इस अभियान में…

Read More

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यारतन भसीन को अंतिम विदाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,

कहा – मित्र के नाते विद्यारतन भसीन का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्यारतन भसीन के निधन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दु:ख जताते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ महतारी ने अपना एक सपूत खोया है, यह न केवल भाजपा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विद्यारतन भसीन को अंतिम विदाई देने भी…

Read More

जशपुर विधानसभा की टिफिन बैठक : घर-घर संपर्क कर जन जन तक पहुंचेगे भाजपा कार्यकर्ता, महाजनसंपर्क अभियान से समर्थन जुटाएंगे पार्टी के लिए

केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से अवगत कराएंगे जनता को समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी कृष्ण कुमार राय, विधान सभा प्रभारी रमन अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जशपुर विधानसभा की टिफिन बैठक आयोजित की गई। भाजपा नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

अवैध रूप से शराब विक्रय एवं भण्डारण करने वालों के विरुद्ध जशपुर पुलिस द्वारा की जा रही है त्वरित कार्रवाई : चौकी दोकड़ा एवं थाना फरसाबहार द्वारा दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर भारी मात्रा में शराब जप्त कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, आगामी चुनाव के मद्देनजर की जा रही है कार्यवाही, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 जून 2023 के शाम को मुखबिर से दोकड़ा पुलिस को सूचना मिली कि बंदरचुआं का सुरेंद्र गुप्ता अपने पास अलग-अलग झोला में अंग्रेजी शराब, व्हिस्की, बियर इत्यादि को अवैध रूप से लेकर अपने घर तरफ से बंदरचुआं की और विक्रय करने हेतु आ रहा…

Read More

भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, भाजपा-परिवार ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दी विनम्र श्रद्धांजलि !

भाजपा विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के दु:खद निधन के बाद आज भाजपा के दुर्ग संभाग के सारे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के विधायक विद्यारतन भसीन के देहावसान की सूचना से प्रदेश भाजपा-परिवार में गहन शोक की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा-परिवार ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। वैशाली नगर के भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन जी विगत रात्रि 2:44 मिनट पर राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दुर्ग में विशाल जनसभा को किया संबोधित : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों के अकाउंट में डाले 74 हजार करोड़ रूपए, भूपेश सरकार ने सिर्फ 12 हजार 600 करोड़ रुपए दिया – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू-कश्मीर के अंदर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने देश से दो निशान, दो प्रधान और दो विधान को समाप्त किया – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पिछले पौने पांच साल में घोटाले के अलावा प्रदेश में कुछ नहीं किया 25/- रुपये प्रति टन कोयले में भ्रष्टाचार, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 5000 करोड़ का चावल घोटाला, 1300 करोड़ का गौठान घोटाला और सीजीपीएससी तक में युवाओं से नौकरी के लिए पैसे की मांग की, शर्म करो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल –…

Read More

जिंदल प्लांट कर्मियों ने लिया तंबाकू का सेवन नहीं करने का संकल्प : जागरूकता कार्यक्रम में कंपनी कर्मचारी तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान से हुए अवगत !

जिंदल कंपनी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिदायतुल्ला खान ने भी उपरोक्त कार्यक्रम की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कर्मियों से मुख स्वास्थ्य पर ध्यान देने और तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जिंदल कंपनी परिसर मंदिर हसौद में एक ‘जन-जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। साथ ही चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा कंपनी के लगभग 50 कर्मियों के मुख स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया, साथ ही तंबाकू उत्पादों का…

Read More