माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन: संयुक्त बलों का बड़ा प्रहार, 12 माओवादी ढेर—CM साय ने कहा, ‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता:सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया रायपुर : बीजापुर जिले में आज चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान सतत जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर…
Read Moreअब आदेश और अधिसूचनाएँ एक क्लिक में: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया ई-गजट पोर्टल, पारदर्शिता और दक्षता में आएगी नई तेजी
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं। ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से NMIMS प्रतिनिधियों की मुलाकात, एडुसिटी में मल्टी-डिसिप्लीनरी यूनिवर्सिटी और रिसर्च हब की दिशा में बढ़ा कदम
एडुसिटी नया रायपुर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा दिलाने राज्य सरकार के प्रयासों को मिल रही है लगातार सफलता रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के प्रतिनिधि जगदीश वी पारिख ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों तथा नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री पारिख ने मुख्यमंत्री को संस्थान…
Read Moreडिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मिशन 4.0 सफल: 8 अधिकृत बैंकों और विशेष कैंपों की मदद से नवंबर में रिकॉर्ड संख्या में पेंशनरों ने किया प्रमाणन
नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान, अस्सी प्रतिशत पेंशनरों ने जमा किए प्रमाण पत्र जमा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विशेष अभियान चलाया गया है। संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सभी बैंकों में पेंशनरों से जीवन प्रमाण पत्र जमा किए है । वृद्ध पेंशनरों को बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में होने वाली…
Read Moreपारदर्शी परीक्षा, प्रतिभाशाली युवा: CM विष्णु देव साय ने पीएससी 2024 के टॉपर्स को दी शुभकामनाएं, कहा—‘प्रशासनिक जिम्मेदारियां हैं बड़ा अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, लोकहित में कार्य करने की दी सीख रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी श्री छगन लाल नागवंशी…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में कृषि क्रांति: बिलासपुर में तकनीकी खेती, फसल बीमा वृद्धि और सिंचाई विस्तार से किसानों की आय में अभूतपूर्व उछाल
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण और आय में उल्लेखनीय प्रगति रायपुर : बिलासपुर जिले में किसानों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनमें एकीकृत खेती प्रणाली, मूल्य संवर्धन, संसाधन संरक्षण, बागवानी को बढ़ावा और कृषि यांत्रिकीकरण जैसे कदम शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, फसल की पैदावार में सुधार करना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से बिलासपुर जिले में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बड़े निर्णय: बिजली बिल आधा, सोलर पर रिकॉर्ड सब्सिडी और उद्योग–रोज़गार सुधारों को मिली मंज़ूरी
रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में “मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA)” के तहत अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली खपत पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। इससे प्रदेश के 42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले लगभग 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले…
Read Moreरणनीति और तर्क का महासंग्राम: ‘चेकमेट एट जशपुर’ लॉन्च, जिला स्तर तक पहुंचेगी रोमांचक शतरंज प्रतियोगिता—पुरस्कारों की होगी बरसात
विद्यार्थियों की तर्कशक्ति बढ़ाने जिले में चेकमेट एट जशपुर कार्यक्रम हुआ शुरू कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थियों संग खेला शतरंज कल्याण आश्रम एवं महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में प्रशिक्षण सत्रों का किया निरीक्षण छात्रों में रणनीतिक कौशल और खेल भावना बढ़ाने पर दिया बल जशपुर : जिले में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तर्कशीलता, निर्णय कौशल तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेकमेट एट जशपुर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत शतरंज प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं की श्रृंखला औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।…
Read Moreजशपुर में PM-AASHA के तहत दलहन–तिलहन की MSP खरीदी शुरू, नौ समितियों में अरहर–मूंग–चना सहित सभी फसलों का पंजीयन 1 दिसंबर से
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित खरीफ एवं रबी दलहनी-तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन जिले के नौ समितियों में होगी जशपुर : जिले के किसान भी अपनी दलहन-तिलहन की फसलों को प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राईस सपोट स्कीम के तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसो का विक्रय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के माध्यम से कर सकेंगे। उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसका पंजीयन का कार्य एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से 01…
Read More