मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा- छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में सदैव रहेंगे स्मरणीय

रायपुर, 16 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य के निर्माता हैं। अटल जी का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य का स्वरूप देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया, जिसके लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे बहुमुखी प्रतिभा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित “आजादी की गढ़-गाथा” फोटो प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, आरंग विधायक श्री खुशवंत साहेब, राज्य खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सहभागिता होगी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का किया शुभारंभ – 15 अगस्त से अगले 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में होगा आयोजन रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक पूरे…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने संवृत्ति बुक का किया विमोचन

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में काफी टेबल बुक ‘संवृत्ति‘ का विमोचन किया। यह बुक पिछले एक वर्ष के दौरान राज्यपाल द्वारा राज्य के सभी जिलोें में किए गए भ्रमण पर आधारित है। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। हितग्राहियों से मिले, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर जाकर उनका हालचाल जाना, महिला स्व सहायता समूहों के साथ संवाद कर उनकी गतिविधियों के…

Read More

राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम किया गया

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम‘ किया गया है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम करने की घोषणा की एवं इसका विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेलकूद एवं युवक कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरूण देव गौतम तथा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा, आज़ादी की लड़ाई में प्रदेश की भागीदारी और शासन की उपलब्धियों का प्रभावशाली चित्रण 15 से 21 अगस्त तक प्रातः 10:30 से रात 8:00 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदर्शनी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के जीवन पर आधारित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया नमन

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री ठाकरे का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री ठाकरे ने अनुशासन और सेवा-भाव को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका नेतृत्व न केवल राजनीतिक जीवन में, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अनुकरणीय रहा। वे संगठन, समर्पण…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में किया ध्वजारोहण

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित…

Read More

राज्यपाल श्री डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना जी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका द्वारा जनजातीय क्षेत्रों मंे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। यह संस्था राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

Read More